गंजापन दूर करने के आसान और घरेलू नुस्खे

 -----------------------------------

मेथी और दही

गंजेपन के उपचार में मेथी बहुत फायदेमंद साबित होती है। मेथी को एक रात पानी में भिगोने के बाद इसे दही में मिलाकर पेस्‍ट तैयार कर लीजिए। मेथी और दही के पेस्‍ट को बालों की जड़ों में लगाइए। इसे करीब एक घंटे तक लगा रहने दें। ऐसा करने से बालों की जड़ों में मौजूद रूसी कम होगी और सिर की त्‍वचा में नमी आएगी। मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों की जड़ों में पोषण पहुंचाने के साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है।

 

उड़द की दाल का पेस्‍ट

उड़द की बिना छिलके वाली दाल को उबाल कर पीस लीजिए। रात को सोने से पहले इस लेप को बालों की जड़ों में लगाइए। कपड़े गंदे न हो इसके लिए सिर पर तौलिया बांध लें। ऐसा लगातर कुछ दिनों तक करने से बाल दोबारा उगने लगते हैं और गंजापन कम हो जाता है।

 

मुलेठी और केसर

मुलेठी को पीसकर इसमें थोड़ी मात्रा में दूध और केसर मिलाकर पेस्‍ट तैयार कर लीजिए। तैयार किए गए पेस्‍ट को रात को सोने से पहले सिर में लगा लीजिए। सुबह उठकर बालों में हल्‍का शैम्‍पू कर लें। ऐसा करने से धीरे-धीरे गंजापन दूर होगा।


हरे धनिये का पेस्‍ट

हरे धनिये का पेस्‍ट बनाकर सिर के उस हिस्‍से में लगाइए जहां से आपके बाल उड़ गए हैं। ऐसा लगातार एक महीने तक करने से उड़े हुए बाल फिर से उगने शुरू हो जाएंगे।

 

केला और नींबू

एक केले के गूदे में नींबू के रस को अच्‍छे से मैश कर लें। इस पेस्‍ट को सिर पर लगाने से बालों के झड़ने की समस्‍या कम होती है। ऐसा करने से उड़े हुए बाल फिर से जमने लगते हैं।


प्‍याज भी है फायदेमंद

बड़ी प्‍याज लेकर उसके दो हिस्‍से कर लीजिए। सिर के जिस हिस्‍से से बाल उड़ गये हैं, वहां पर आधे प्‍याज को 5 मिनट तक रगड़ें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से बाल झड़ने बंद हो जाएंगे। साथ ही बाल फिर से उगने लगेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर