मूत्र सम्बन्धी कुछ समस्याएं
पेशाब की जलन का उपचार ठण्डे पानी में तौलिया या कोई मोटा कपड़ा भिगोकर निचोड़ लें। इस कपड़े को नाभी के निचे वाले तरेट भाग पर रखकर लेटे रहें। इस प्रयोग से जलन में बहुत जल्दी आराम होता है। प्रातः काल आधा दूध आधा पानी एक गिलास में डालकर दो चम्मच शक्कर घोलकर फेंट लें और पी जाएँ। चाय पीना बंद कर दें। दोपहर में एक गिलास ठण्डे पानी में नींबू निचोड़कर दो चम्मच शक्कर घोल लें और पी जाएं। इस प्रयोग से जलन बंद हो जाती है। रात को एक गिलास पानी में गुलाबके फूल की पंखुडीयाँ डालकर ढँक कर रख दें, सुबह इसे मसलकर छान लें और इस पानी में एक चम्मच पिसी मिश्री घोल कर पी लें। जलन बंद हो जाएगी, एक सप्ताह तक सेवन करें। एक मध्यम आकार के प्याज को कुचलकर करीब 25 ग्राम पानी में उबाले जब पानी आधा रह जाए, तो छानकर ठण्डा करके पिलायें पेशाब की जलन ठीक होगी। यह प्रयोग दो दिन तक करें। बार-बार पेशाब आना (बहुमूत्र) बेल के ताजा पत्तो का रस पाँच ग्रम की मात्रा में दिन में तीन बार लें। अनार के छिलकों को पीसकर उनका चूर्ण बना लें। दिन में दो बार पाँच-पाँच ग्राम की मात्रा में इस चूर्ण का सेवन करें। पेश...