Posts

Showing posts from May, 2023

मस्सों के लिए प्रभावकारी घरेलू नुस्खे

 1. अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से नरम पड़ जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। 2. अरंडी के तेल की जगह कपूर के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। 3. एक प्याज का रस निकालें। इस रस को नियमित रूप से दिन में एक बार मस्सों पर लगाएं। इस उपाय से मस्से की समस्या दूर हो जाती है। 4. फ्लॉस या धागे से मस्से को बांधकर दो से तीन सप्ताह तक छोड़ दें। इससे मस्से में रक्त प्रवाह रुक जाएगा और वह खुद ही निकल जाएगा। 5. एस्पीरिन की एक गोली पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे। 6. मस्से पर नेल पॉलिश लगाकर कुछ देर बाद साफ कर लें। दिन में तीन बार ऐसा करने से कुछ ही दिन में मस्से झड़ जाएंगे। 7. मस्सों से जल्दी निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जैल का भी उपयोग कर सकते हैं। 8. ताजी मौसंबी का रस मस्से पर लगाएं। ऐसा दिन में लगभग 3 या 4 बार करें। मस्से गायब हो जाएंगे। 9. थूहर का दूध या कार्बोलिक एसिड सावधानीपूर्वक लगाने से मस्से निकल जाते हैं।

निम्न रक्तचाप होने पर

 निम्न रक्तचाप होने पर(B.P) को नॉर्मल रखने वाला योग असगन्ध             -50ग्राम गिलोय               -50ग्राम सर्पगन्धा            -50ग्राम अर्जुन छाल        -50ग्राम आँवला              -50ग्राम ब्राह्मी।               -50ग्राम आपस में सभी को मिलाकर चूर्ण बनाकर कपड़छान करके 2-4 ग्राम की मात्रा सुबह शाम ले दूध से। सुबह शाम गौमूत्र का भी सेवन करे। भोजन में सेंधा नमक प्रयोग में लाये। रात को सोते समय देशी गाय माता का घी नाक में डाले।

कब्‍ज के उपचार के घरेलू उपाय

 1. सुबह उठने के बाद नींबू के रस को काला नमक मिलाकर पानी के साथ सेवन कीजिए। इससे पेट साफ होगा। 2. 20 ग्राम त्रिफला रात को एक लिटर पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठने के बाद त्रिफला को छानकर उस पानी को पी लीजिए। इससे कुछ ही दिनों में कब्‍ज की शिकायत दूर हो जाएगी। 3. कब्‍ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्‍मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर नियमित रूप से पीने से कब्‍ज दूर हो जाता है। 4. हर रोज रात में हर्र को पीसकर बारीक चूर्ण बना लीजिए, इस चूर्ण को कुनकुने पानी के साथ पीजिए। कब्‍ज दूर होगा और पेट में गैस बनना बंद हो जाएगा। 5. रात को सोते वक्‍त अरंडी के तेल को हल्‍के गरम दूध में मिलाकर पीजिए। इससे पेट साफ होगा। 6. इसबगोल की भूसी कब्‍ज के लिए रामबाण दवा है। दूध या पानी के साथ रात में सोते वक्‍त इसबगोल की भूसी लेने से कब्‍ज समाप्‍त होता है।

आफरा व पेटदर्द(Abdominal Pain)

 पहला प्रयोगः पेट पर हींग लगाने तथा हींग की चने जितनी गोली को घी के साथ निगलने से आफरा मिटता है। दूसरा प्रयोगः छाछ में जीरा एवं सेंधा नमक या काला नमक डालकर पीने से पेट नहीं फूलता। तीसरा प्रयोगः 1 से 2 ग्राम काले नमक के साथ उतनी ही सोनामुखी खाने से वायु का गोला मिटता है। चौथा प्रयोगः भोजन के पश्चात् पेट भारी होने पर 4-5 इलायची के दाने चबाकर ऊपर से नींबू का पानी पीने से पेट हल्का होता है। पाँचवाँ प्रयोगः गर्म पानी के साथ सुबह-शाम 3 ग्राम त्रिफला चूर्ण लेने से पत्थर जैसा पेट मखमल जैसा नर्म हो जाता है। छठा प्रयोगः अदरक एवं नींबू का रस 5-5 ग्राम एवं 3 काली मिर्च का पाउडर दिन में दो-तीन बार लेने से उदरशूल मिटता है। सातवाँ प्रयोगः  काली मिर्च के 10 दानों को गुड़ के साथ पकाकर खाने से लाभ होता है। आठवाँ प्रयोगः प्रातःकाल एक गिलास पानी में 20-25 ग्राम पुदीने का रस व 20-25 ग्राम शहद मिलाकर पीने से गैस की बीमारी में विशेष लाभ होता है। नौवाँ प्रयोगः पेट में दर्द रहता हो व आँतें ऊपर की ओर आ गई है ऐसा आभास होता हो तो पेट पर अरण्डी का तेल लगाकर आक के पत्ते को थोड़ा गर्म करके बाँध दें। एक घंटे...

अब फोड़े फुंसियो की वजह से चेहरा छुपाने की जरुरत नहीं, अपनाये ये उपाय

  फोड़े और फुंसियां हमारे चेहरे के लिए अभिशाप भी साबित हो सकते है और कई बार इन्ही के कारन हमें अपना चेहरा तक भी छिपाना पड़ता है तो आइये आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जानकारी दे रहे है जिन्हें आजमाकर आप फोड़े-फुंसियों की दिक्कतो से निजात पा सकते हैं। उपाय:- -10 नीम के पत्ते, एक चम्मच हल्दी और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल में पीस लें। इस पेस्ट को फोड़े-फुंसी, खुजली पर लेप की तरह लगाएं, आराम मिलेगा। – नीम की सूखी छाल को पानी के साथ घिसकर फोड़े फुंसी पर रोजाना लेप लगाने से बहुत लाभ मिलता है और धीरे-धीरे खत्म हो जाते है। -फोड़े फुंसियों पर बरगद के पत्तों को गरम कर बांधने से जल्दी पक कर फूट जाते है। -इस समस्या से जल्दी निजात पाने के लिए तली हुई चीज़े,ज्यादा मिर्च-मसाले वाला भोजन खाने से परहेज करना चाहिए। – नींबू में मौजूद विटामिन- सी खून को साफ करने में मददगार होता है।फोड़े-फुंसियों पर नींबू की छाल पीसकर लगाने से आराम मिलता है। – हफ्ते में एक बार फोड़े-फुंसिंयों पर मुल्तानी मिट्टी लगा ले और 1घंटे बाद नहाएं। – थोड़ी सी रूई को पानी में भिगो दें, फिर इससे पानी निचोड कर न...

अगर आपको रात में नीदं अच्छे से नहीं आती है

 अगर आपको रात में नीदं अच्छे से नहीं आती है, या फिर सोते सोते घबराहट होती है और आपकी नीदं खुल जाती है | हमें रात को सोने से पहले अपना ब्लडप्रेशर को सामान्य करके ही सोना चाहिए , जिससे हमें नीदं भी अच्छी आयेगी और रात को सोते समय आने वाले हार्टअटैक की सम्भावना भी कम हो जाती है| इसके लिए आप रात को सोने से पहले कुछ सरल अभ्यास कर  सकते हैं| 1- डीप ब्रिदिगं करनी चाहिए -5 मिनट 2- चन्द्र भेदी का अभ्यास -5 से 10 मिनट 3- ॐ का उच्चारण -5 से 10 मिनट 4- बद्ध कोण आसन 5 से 10 मिनट 5- शवासन 5 से 10 मिनट 6- अपनी पिण्डलियो (calves muscles) को अच्छे से दबाना-10 से 15 मिनट 7- ढीले कपड़े पहनकर सोना 8- इलेक्ट्रॉनिक डीवाइसिस को सोने से 1 घंटे पहले दूर कर देना चाहिए, ब्लडप्रेशर को सामान्य करने के लिए| 9 हल्का भोजन करना चाहिए और समय से भोजन कर लेना चाहिए, क्योंकि जितना देर से और भारी भोजन आप लेगें उतना ही आपका ब्लडप्रेशर बढ़ा रहेगा | 10- दिन भर खुब मेहनत करे और खुब खुश रहे 

एक्जीमा को दूर करने के घरेलु नुस्खे

  1. पीपल की छाल का गुद्दा लेकर उसका काढ़ा तैयार कर ले। ये काढ़ा पीने व एक्जीमा ग्रस्त अंगो को धोने के काम में लाइए। ऐसा करने से बहुत लाभ होता है। 2. एक लीटर तिल के तेल में 250 ग्राम कनेर की जड़ की छाल को पका ले। तेल को छानकर बोतल में भर ले। प्रतिदिन इस तेल को एक्जीमा पर लगाए। कुछ ही दिनों में एक्जीमा ठीक हो जायेगा। 3. तरबूज का छिलका सुखा ले, फिर उसे जलाकर उसकी भस्म बनाए और एक शीशी में रख ले। फिर उस भस्म को नारियल के तेल में मिलाकर जहां एक्जीमा है, उस स्थान पर लगाइए, कुछ दिन में एक्जीमा ख़त्म हो जाएगा। 4. एक्जीमा पर हिंगुलादि लेप (ये आयुर्वेदिक दवा केंद्रों पर मिल जाएगा) करने से कुछ दिनों में ही इससे छुटकारा मिल जाता है। 5. सुबह उठकर स्वमूत्र से एक्ज़िमा ग्रस्त अंग को धोने से लाभ होता है। मूत्र का असर पंद्रह मिनट तक रहना चाहिए। इससे एक्जीमा की वृद्धि नही होती और वो एक हफ्ते में ठीक हो जाता है। 6. गिलोय को पीसकर उसका चार चम्मच रस निकालें। इसको पीकर ऊपर से एक गिलास छाछ पिए। साथ ही नीम की कोपलें छाछ में पीसकर लेप करे। इससे एक्जीमा जल्द ही ठीक हो जाता है। आहार और खान पान दही और अचार जैसे खट...

बाहर निकला हुआ पेट अंदर करने के कुछ आसान घरेलू तरीके

  भारत में मोटे लोगों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। आज करीब 4 करोड़ 10 लाख ऐसे लोग भारत में मौजूद हैं, जिनका वजन सामान्य से कहीं ज्यादा है। अधिकांश लोग शुरुआत में मोटापा बढ़ने पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जब मोटापा बहुत अधिक बढ़ जाता है तो उसे घटाने के लिए घंटों पसीना बहाते रहते हैं। मोटापा घटाने के लिए खान-पान में सुधार जरूरी है। कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं, जिनके सेवन से वजन नियंत्रित रहता है। मैदे से बनी हुयी चीजों से परहेज करें. बाहर का खाना मत खाएं, चाट पकोड़ी टिक्की फ़ास्ट फ़ूड कोल्ड ड्रिंक्स आदि मोटापे बढ़ाने के लिए बहुत ज़िम्मेदार हैं. इसलिए इनका बहिष्कार करें। आलसी जीवन भी इसका एक बहुत बड़ा कारण है. आलसी जीवन को त्याग कर मेहनत करें। वजन कम करने के लिए बहुत मेहनत नहीं कर पाते हैं तो अपनाएं यहां बताए गए छोटे-छोटे उपाय। ये आपके बढ़ते वजन को कम कर देंगे। 1. ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं से परहेज करें। शक्कर, आलू और चावल में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। ये चर्बी बढ़ाते हैं। 2. केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाए गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है। 3. रो...

आंखों के नीचे काले घेरे और झुर्रियां दूर करने के घरेलू उपाय

  आंखो के आस पास की त्वचा बेहद नरम और मुलायम होती है। जिस वजह से बहुत ही जल्दी यहां त्वचा ढीली और काली होने लगती है। इस बात का इंसान को तब पता चलता है जब वह हंसता है और उसके आंखों के आस पास की त्वचा में झुर्रियां दिखने लगती है। और इंसान को लगता है कि वह बूढ़ा हो रहा है। लेकिन आयुर्वेद में आंखों के नीचे और आस पास की त्वचा को टाइट करने के अनोखे हेल्थ टिप्स मौजूद हैं। जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हो। खीरा – आयुर्वेद में खीरे के प्रयोग के बारे में बताया गया है। यह त्वचा को टाइट करने का काम करता है। आप सुबह उठकर खीरे की मसाज चेहरे पर करें। एलोवेरा – 1 चम्मच एलोवेरा के रस को सुबह-शाम दो बार चेहरे पर, नहाने के बाद और सोने से पहले लगाएं। यह आपकी त्वचा को टाईट करेगा। केला – पके हुए केले को मसल लें और इसमें गुलाब जल डालें। इसे आंखों के आस पास लगाएं। और आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें आलू – आलू के रस को आँखों के नीचे हलके हाथ से मसाज करने से काले घेरे दूर होते हैं। टमाटर – टमाटर के रस में, नींबू का रस,चुटकीभर बेसन और हल् ‍ दी मिला लें। इस पेस् ‍ ट को अपनी आंखों के चारों ओर लगाएं...

पीले दांतों की समस्या का इलाज क्या है?

 1. सरसों तेल-सेंधा नमक : सरसों के तेल और सेंधा नमक इन दोनों को आपस में समान मात्रा में मिला लें और इस पेस्ट से अपने दांतों में ब्रश करें। यह नुस्खा दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाने में आपकी बहुत मदद करेगा तथा दांतों की उम्र भी बढ़ाएगा।    2. नींबू : दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू के छिल्के का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपना मुंह धोने से पहले नींबू के छिल्के को दांतों पर अच्छी तरह से रगड़ें। ये दांतों पर जमे पीलेपन से निजात दिलाने के लिए बहुत सहायक हैं।   3. बेकिंग सोडा : दांतों के पीलेपन को कम करने के लिए बेकिंग सोडे का इस्तेमाल बहुत कारगर है। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा ले लीजिए। अब इससे आप अपने दांतों में ब्रश करें। यह उपाय कुछ ही दिनों में आपको दांतों की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेगा।   4. नीम दातुन- नीम की दातुन हमारे दांतों के लिए एक रामबाण इलाज कहा जा सकता है, क्योंकि यह जहां दांतों की सफाई का कार्य करता हैं, वहीं दांतों पर जमा पीलापन दूर करके दांत को सफेद तथा चमकदार बनाता हैं, अत: पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए नीम दातुन...

शुद्ध पवित्र शरीर में ही शुद्ध पवित्र आत्मा का विकास होता है

 1. लिवर की सफाई के लिए:- 20 ग्राम काली किशमिस और 1 ग्लास पानी लेकर मिक्सर मे ज्युस बनाकर सुबह खाली पेट 15 दिनों तक सेवन करने से लिवर की सफाई होती है | 2. किडनी की सफाई के लिए:-  हरा धनिया 40 ग्राम +1 ग्लास पानी मिक्स करके मिक्सर मे पिस करके सुबह खाली पेट लिजिए यह 10 दिनों तक करने से किडनी की सफ़ाई होती है। और हमारी किडनी स्वस्थ रहती है।  3. हार्ट की सफाई के लिए:- 60 ग्राम अलसी को मिक्सर मे पीस लिजिए फिर सुबह शाम खालीपेट 10-10 ग्राम की मात्रा मे सेवन से हमारा हार्ट (हृदय) स्वस्थ रहता है यह उपाय 1 महिने तक करनां है।  4. दिमाग की सफाई के लिए:- बादाम 8 और अखरोट 2 नग लेकर रात को 1 ग्लास पानी मे भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें। यह पूरे 2 महिनों तक करने से दिमाग को पूरी तरह से जहरमुक्त किया जा सकता है।  5. फेंफडो की सफाई के लिए:- 2 चम्मच शहद + 1 चम्मच नींबू का रस + 1 चम्मच अदरक का रस सभी चीजो को मिक्स करके सुबह खाली पेट सेवन करने से बिड़ी, सिगरेट, गुटखा या तंबाकु से जो नुकसान हमारे फेंफडो को हुआ है उन्हे सुधार होगा और हमारे फेंफडे पुरी तरह से स्वस्थ हो जाते है। यह प्रय...

आँखों की रोशनी (Eye sight) को बाज़ से भी तेज़ करनी है, ये चीज?

 आँखों की रोशनी (Eye sight) को बाज़ से भी तेज़ करनी है, ये चीज?  ---------------------------------------- बहुत से लोग आँखों की रोशनी eye sight की समस्या को लेकर बहुत परेशान रहते हैं और कुछ ऐसा उपाय पूछते हैं जो सच में कारगर हो । प्रकाशित आयुर्वेद के माध्यम से इस पोस्ट में जानिये हजारों लोगों पर परीक्षित वह प्रयोग जिसको वैध लोग अपनाकर यश कमाते आये हैं । सामग्री :- आँखों की रोशनी eye sight बढ़ाने का यह प्रयोग बहुत ही सरल और स्वादिष्ट है । इस प्रयोग नुस्खे को तैयार करने के लिये निम्नलिखित तीन चीजें एकत्रित कीजिये। काली मिर्च 50 ग्राम साबुत मिश्री 200 ग्राम गौघृत 250 ग्राम (गौघृत अर्थात गाय का घी) आँखों की रोशनी eye sight बढ़ाने का यह नुस्खा तैयार करते समय विशेषतौर पर ध्यान रखें कि गौघृत ही लेना है और वह भी देशी गाय के दूध से बना हुया होना चाहिये । निर्माण विधी :- अब सबसे पहले काली मिर्च और मिश्री को अलग अलग कूटकर बारीक चूर्ण तैयार कर के रख लें । यदि दोनों को एक साथ कूटोगे तो काली मिर्च का बारीक चूर्ण नही हो पाता है अतः अलग अलग कूटकर जब बिल्कुल बारीक चूर्ण प्राप्त हो जाये तब दोनों के ...

बालों की रुसी के लिए आयुर्वेदिक उपाए

  आज सर में रूसी (Dandruff) की समस् ‍ या बहुत आम हो चुकी है। इसकी वजह से बाल झड़ना(Hair Fall) तथा खुजली मचने जैसी समस् ‍ या और पैदा हो जाती है।लगातार खुजलाने से स्थितियाँ और खराब हो जाती हैं और दाने पड़ जाते हैं।लेकिन इससे पहले की आप इस समस् ‍ या का इलाज ढूढें, उससे पहले रूसी के पीछे के कुछ आश्चर्यजनक तथ् ‍ य को जान लें। हम में से कई लोग यह मानते हैं कि सर में रूसी तभी होती है, जब हमारे सर की त् ‍ वचा रूखी होती है। लेकिन यह कारण बिल् ‍ कुल ही गलत है क् ‍ योंकि इसके पीछे छुपी हुई है एक यीस् ‍ ट, जो कि सर की मृत् ‍ य त् ‍ वचा को खा कर जीती है या फिर सर में जमें हुए तेल को। इस वजह से हमारे सर की त् ‍ वचा कोशिका बहुत जल् ‍ दी-जल् ‍ दी झडने लगती है और हम समझते हैं कि हमारे सर में रूसी हो गई है। आज हम आपको रुसी तथा Dandruff से छुटकारा पाने के दो ऐसे नुस्खे बताएंगे जिससे आपके बालों की खोई हुई सुंदरता वापिस आ जाएगी | नुस्खा #1 :- Olive oil अगर बात की जाए बालों की रुसी (Hair Dandruff) की तो ओलिव oil आपके बहोत काम आ सकता है | पहले ओलिव oil को थोडा गर्म करें (याद रखें तेल को सिर्फ गुनगुना करन...

पेट के रोग में अमृत – अजवायन और अमृत धारा।

  पेट के रोग में अमृत हैं अजवायन और अमृत धारा। पेट फूलना, पेट दर्द, बदहज़मी, अजीर्ण, अरुचि, मंदाग्नि, जैसे अनेक रोगो के लिए ये रामबाण हैं। आइये जाने कैसे करे इनका सेवन। अजवायन – अजवायन का चूर्ण छ: भाग और काला नमक ( पिसा हुआ ) एक भाग लेकर मिला ले। इसमें से दो ग्राम ( आधा चम्मच ) गर्म जल से लेने से पेट के दर्द में तुरंत आराम होता है। बच्चो को आधी मात्रा में दे। इससे अफारा, वायु और पेट की गैस भी मिटती है। अजवायन की विशेषता। 1. साधारण जल से इसे खाने से बदहजमी, अरुचि व् मंदाग्नि मिटती है। 2. गुनगुने पानी के साथ केवल अजवायन का चूर्ण खाने से बदहजमी, खांसी, पेट का तनाव, गुल्म (ट्यूमर), तिल्ली, कफ की खराबी, कफ और वायु की बहुत प्रकार की खराबियां दूर होती है। पेट के छोटे- बड़े केंचुए नष्ट हो जाते है। इन सब शिकायतों में आवश्यकता अनुसार सप्ताह- दो सप्ताह तक ले। 3. अकेली अजवायन में चिरायते का कटुपोष्टिक, हींग का वायुनाशक और काली मिर्च का अग्निदीपक गुण समाया हुआ है। “एक यवानी शतमन्नपाचिका” अर्थात अकेली अजवायन सैकड़ो प्रकार के अन्न को पचाने वाली होती है। पेट दर्द, अफारा, वायुगोला, कफ, वात, शूल, वमन, ...

घुटनो के दर्द का रामबाण इलाज।

  विजयसार की चाय। विजयसार एक वृक्ष हैं जो के जोड़ो के दर्द, कैल्शियम की कमी, और मधुमेह के लिए बहुत उपयोगी हैं। इसकी लकड़ी या इसकी लकड़ी का चूर्ण आपको पंसारी से मिल जाएगा, खाड़ी ग्रामोद्योग में इसके बने गिलास भी मिलते हैं। जिसमे रात्रि को रखा हुआ पानी सुबह पीने से भी लाभ मिलता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस के उपयोग से घुटनो के दर्द को कैसे सही करे। एक बार ये प्रयोग ज़रूर आज़माये। कैसे करे इसका उपयोग। रात्रि को सोते समय 6 ग्राम विजयसार की लकड़ी, 250 ग्राम दूध , डेढ़ गिलास पानी (375 ml) , 2 चम्मच चीनी डाल कर धीमी धीमी आंच पर पकाये। जब पक कर दूध एक कप (200 ml) रह जाए तब छान कर पी जाए। इस से घुटनो का दर्द सही हो जाता हैं। घुटनो की हड्डियों का कैल्शियम खुश्क होने की शिकायत दूर होती हैं क्यूंकि विजयसार हड्डियों के कैल्शियम को तर रखती हैं। पुरानी चोट के दर्द को भी ठीक करती हैं। इसके प्रयोग से टूटी हुयी हड्डी शीघ्र जुड़ जाती हैं, हड्डी को पहले सेट करवा कर प्लास्टर करवा ले। इस से कमर का दर्द भी दूर होता हैं। इसके सेवन करने वाले मनुष्य की वृद्धावस्था में कभी गर्दन नहीं काँपेगी, हाथ नहीं काँपेगे ...

आयुर्वेदिक मधुमेह चूर्ण

  भारत में हर 5 में से एक व्यक्ति को डायबिटीज है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें रोगी के खून में ग्लूकोज की मात्रा आवश्यकता से अधिक हो जाती है। दोस्तो हम जो खाना खाते हैं वह पेट में जाकर एनर्जी में बदलता है इसे ग्लूकोज कहते हैं। अब काम होता है इस एनर्जी या ग्लूकोज को हमारे बॉडी में मौजूद लाखों सेल्स के अंदर पहुंचाना और यह काम तभी संभव है जब हमारे अग्नाशय में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन प्रोड्यूस हो। बिना इंसुलिन के ग्लूकोज सेल में प्रवेश नहीं कर सकता और तब हमारे सेल ग्लूकोज को जलाकर को ऊर्जा पहुंचाते हैं ।जब यह प्रक्रिया सामान्य रूप से नहीं हो पाती तो व्यक्ति मधुमेह से ग्रस्त हो जाता है। आज हम आपको इसी बीमारी में मदद स्वरूप एक विशेष चूर्ण बनाने की विधि बता रहे हैं, जिसका सेवन करके आप अपने शुगर लेवल को 101% कम कर सकते हैं। तो आइए अब जानते हैं यह मधुमेह को नियंत्रित करने में अचूक लाभकारी आयुर्वेदिक चूर्ण बनाने की विधि ।BEST AYURVEDA CHURN FOR DIABETES आयुर्वेदिक चूर्ण बनाने के लिए जरूरी सामग्री करेला 150 ग्राम जामुन 150 ग्राम मेथी दाना 150 ग्राम मेथी पता 120 ग्राम मेथी चम्पा 120 ग्राम ग...

14 दिन में बवासीर मिटाने वाला एक अदभूत नुस्खा

बवासीर बहुत ही भयानक बीमारी है, इस बीमारी से पीड़ित रोगी को ना दिन में चैन है और ना ही रात को आराम है। बवासीर होने के कई कारण है , जो हम आपको पहले भी बता चुके हैं,वैसे इसका मूल कारण कब्ज को माना गया है। अगर आपको बहुत लंबे समय तक कब्ज की समस्या रहती है तो निश्चित ही आपको भी बवासीर होने की संभावना है। बवासीर के बारे में हमने आपको पहले भी बहुत सारे नुस्खे बताएं हैं।उन नुस्खों में से कुछ नुस्खे बेहद असरदार भी है और कुछ नुस्खे थोड़ा कम असरदार है। लेकिन आज जो नुस्खा हम आपको बता रहे हैं।वह बहुत ही असरदार है। यह लेखक द्वारा परीक्षित है। इस नुस्खे का उपयोग करके आप मात्र 14 दिवस में बवासीर से छुटकारा पा सकते हैं। इस प्रयोग को करने से पहले आपको एक बात और बताना चाहता हूं की अपने पेट में कब्जी बिल्कुल न रहने दें और तीखे तेज मसालों के सेवन से बचें। जितना हो सके ठंडी चीजों का इस्तेमाल करें यहाँ ठंडी चीजों से हमारा मतलब जो पेट को ठंडा करती है उन चीजों से है, ना कि ठंडे पानी ठंडी बर्फ आदि से, ठंडी चीजों में आप जितना हो सके छाछ,दही का सेवन करें। यह भी पढ़े:- कब्ज से छुटकारा पाने के उपाय सामग्री:- बेल के...

लकवा अर्थात पक्षाघात होने पर निम्नलिखित घरेलु उपचार करने चाहिए।

  1. राई, अकरकरा और शहद तीनो ६-६ ग्राम ले, राई और अकरकरा को कूट पीसकर कपड़छान कर ले तथा शहद में मिला ले। इसे दिन में 3-4 बार जीभ पर मलते रहे। लकवे में आराम मिलता हैं। 2. पच्चीस ग्राम छिला हुआ लहसुन पीसकर दूध में उबाले। खीर की तरह गाढ़ा होने पर उतारकर ठंडा होने पर खाए। पक्षघात में बहुत आराम मिलेगा। 3. सौंठ और उड़द उबालकर इसका पानी पीने से लकवा में बहुत आराम आता हैं, यह नुस्खा अनेक लोगो पर आजमाया हुआ हैं। 4. लहसुन की 5-6 कली पीसकर उसे पंद्रह ग्राम शहद में मिलाकर सुबह शाम लेने से लकवा में आराम मिलता हैं। 5. अदरक अथवा सौंठ को महीन पीसकर उसमे सेंधा नमक मिलाकर तत्काल रोगी को सुंघाए। पक्षाघात में आराम मिलेगा। 6. तुलसी की माला कमर में बांधे रखने से पक्षाघात का भय नहीं रहता। 7. उड़द, कौंच के बीज, अरण्ड की जड़, बला, हींग और सेंधा नमक -सभी बराबर मात्रा में लेकर काढ़ा बनाकर रोगी को दे। इस से पक्षाघात में आराम मिलता हैं। हाथ पैर काम करने लगते हैं