Posts

Showing posts from May, 2022

शरीर में तेजी से खून बढ़ाने के 15 घरेलु उपाय

  शरीर में खून की कमी से बहुत बीमारियां लग सकती हैं। जिस वजह से इंसान कमजोर हो जाता है और उसका शरीर बीमारियों से लड़ नहीं पाता है। इसलिए महिलाओं और पुरूषों को शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए इन आयुवेर्दिक उपायों को अपनाना चाहिए। 1. तिल और शहद दो घंटे के लिए 2 चम्मच तिलों को पानी में भिगों लें और बाद में पानी से छानकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन करें। 2. काफी और चाय खतरनाक काफी और चाय का सेवन कम कर दें। एैसा इसलिए क्योंकि ये चीजें शरीर को आयरन लेने से रोकते हैं। 3.ठंडा स्नान दो बार दिन में ठंडे पानी से नहाए और सुबह नहाने के बाद सूरज की रोशनी में बैठें। 4. अंकुरित भोजन आप अपने भोजन में गेहूं, मोठ, मूंग और चने को अंकुरित करके उसमें नींबू मिलाकर सुबह का नाश्ता लें। 5. आम पके आम के गुदे को मीठे दूध के साथ सेवन करें। एैसा करने से खून तेजी से बढ़ता है। 6. मूंगफली और गुड़ शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली के दानों को गुड़ के साथ चबा-चबा कर सेवन करें। 7. सिंघाड़ा सिंघाड़ा शरीर में खून और ताकत दोनो को बढ़ाता है। कच्चे सिंघाड़े को खाने से शर...

मुख के छालो से शीघ्र छुटकारा

  मुख के छालो से शीघ्र छुटकारा पाने के अचूक नुस्खे बहुत ही सरल और कारगर है -प्रयोग करे मुख की झिल्ली लाल या सफेद होकर उस पर सुजन सी आ जाती है तदुपरान्त छोटे-छोटे छाले से निकल आटे है इसी कारण रोगी खाना खाने पिने के अतिरिक्त बातचीत करने में भी असमर्थ होता है तेज मसालेदार चीजें ,कब्ज और अजीर्ण भी इसके कारण बन जाते है निचे कुछ ऐसे योग प्रस्तुत कर रहे है जो बहुत शीघ्र परिमाण देने वाले और आसानी से बनाये जाने वाले हे प्रयोग करके अनुभव बताये 1 .-मुह के छाले के लिए अचूक योग - विधि - बड़ी इलायची का दाना और पान में प्रयुक्त की जाने वाली सुपारी |दोनों को आवश्यकतानुसार लेकर जलाये इसके बाद बारीक़ पीसकर शीशी में डाल ले यथासमय मुख के छालों पर छिडके थोड़ी देर तक जिह्वा को छालो पर फिराते रहे ,एक दो दिन इसी प्रकार करने से आराम हो जायेगा 2 .-अनुपम चुटकी - इस ओषधि से पुराने से पुराने छाले केवल दो दिन के प्रयोग से ही चले जाते है विधि - कागज की राख ,सफेद कत्था और फिटकड़ी तीनो ओषधिय को समान मात्रा में डालकर जिह्वा की नोंक से छालो पर लगा ले थूक को थोड़ी देर मुख में बंद करके थूक दे दिन में तीन चार बार और विशेषत ...

कब्ज (पेट साफ )के लिए अनुभव किये हुए नुस्खे -शीघ्र परिणाम वाले

  कहते है की शरीर में रोग का आगमन पेट की खराबी से ही होता है अगर आपका पेट स्वस्थ रहेगा तो आपको बीमारी नही छु सकती ,लेकिन आजकल भागदोड़ भरी जिन्दंगी में हम अपने शरीर और पेट का ख्याल नही रखते है और खाने-पिने में गलत चीजों का सेवन करते है जिससे पेट के बीमारी की समस्या हो जाती है जिसमे मुख्य रूप से कब्ज का होना घातक होता है जब तक मनुष्य का पेट अच्छी तरह साफ नही होगा किसी न किसी बीमारी से ग्रषित होता है कब्ज होने के कुछ लक्षण - 1.जीभ के अगले हिस्से m दांयी व बायीं और लाल -लाल छोटे-छोटे दाने दिखलाई पड़ते है 2. जीभ पर कुछ भीतर की और समतल रूप में काले-काले निशान दिखलाई पड़ते है ये निशान पेट में खराबी व कब्ज होने की पहचान है . 1.- कब्ज तोड़ --- दवा ---- बड़ी हरड का बक्कल ,सेंधा नमक ,सोंठ ,सोंफ ,सनाय पती सभी को बराबर मात्रा में लेकर कूटपिस कर चूर्ण बना ले और इस चूर्ण की 3 ग्राम की मात्रा में गरम पानी के साथ रात को सोते समय ले सुबह खुलकर एक दस्त आ जायेगा . 2.-हमेशा कब्ज की शिकायत बनी रहे - दवा ---- कब्ज की शिकायत वाला व्यक्ति रात को खाने के बाद पपीते का सेवन लगातार करे .ऐसा करने से सुबह दस्त साफ ह...

पेट की गेस के लिए अनुभव किये हुए चमत्कारी नुस्खे

  हम जब शरीर के विरुद्ध आहार का सेवन करते है तो पेट में कई समस्या हो जाती है जिससे खाने का पाचन अच्छी तरह से नही होता है और अपच ,अजीर्ण व गेस बनने लगती है जिससे हमारे शरीर के कई हिस्सों में दर्द होना शुरु हो जाते है गेस का बनना एक बढ़ी समस्या हो जाती है जिससे पेट का भारीपन होना ,उबाक आना ,हल्का दर्द होना या कभी -कभी दर्द रहना ,दर्द का अलग -अलग स्थान पर होना .गेस के लिए कुछ ऐसे नुस्खे है जो बहुत ही अचूक है लाभ ले . 1.- गेस निकलने और हाजमा के लिए - दवा ---- नींबू सत्व 1 ग्राम ,काला नमक 5 ग्राम ,अजवायन सत 1 ग्राम ,शुद्ध हिंग 1 ग्राम ,सबको मिलाकर कूट पीसकर छानकर चूर्ण बना ले और इसमें आधा चम्मच सोडा भी मिला दे और रख ले .इस दवा की 1 ग्राम मात्रा में 100 ग्राम पानी में मिलाकर पी जाये .इससे तुरंत ही गुदा मार्ग से गेस निकल जाती है . 2 .- पेट की गैस ,अफरा ,अग्नि मंद - दवा---- अजवायन 50 ग्राम ,काला नमक 50 ग्राम दोनों को मिलाकर रख ले और 3 ग्राम की मात्रा में गर्म पानी के साथ दे और पेट में दर्द होने पर 3 ग्राम की मात्रा में लेकर 1 ग्राम सोडा भी मिला ले . 3 . दवा --- अजवायन सत्व 1 ग्राम ,मिश्री 1...

संग्रहणी रोग के लक्षण,कारण व अनुभूत आयुर्वेदिक ईलाज

  संग्रहणी के लक्षण : खाना खाने के तुरंत बाद रोगी को दस्त के लिए जाना पड़ता है कभी दस्त पतला कभी बंधा हुआ आना,खट्टी डकार आना,उल्टी आना.थोड़ी भी भारी चीज खाते ही टट्टी की हाजत हो जाती है,रोगी को बराबर पतले दस्त आते है पेट में दर्द के साथ टट्टी पतली आती है भूख नही लगती है व शरीर कमजोर हो जाता है . कारण - ज्वर होने पर उसे एलोपेथी दवाओं से दबा देना,मिथ्या आहार-विहार से दस्त या रक्तातिसार को द्वइयो से दबा देना दस्तो में आ रही आंव को दबा देना अतिसार व संग्रहनी में अंतर - अतिसार में केवल द्रव धातु पतले मल के रूप में निकलती है जबकि संग्रहनी में बंधा मल भी निकलता है 1.- संग्रहणी - दवा ---- अतिविश(अतिस) भांग ,जायफल बच चारो को बराबर लेकर कूट-पिस ले और 4-4 रती की मात्रा में शहद के संग तीन बार दे इससे संगहणी बिल्कुल ठीक होती है 2.-संग्रहणी - दवा ---- कूड़ा छाल पिस ले 5 ग्राम सुबह दही के साथ दिन में केवल एक बार ले .भूख सहन करे .यह पेट में मरोड़ देकर बार-बार आंव व रक्त मिला मल आने पर दवा अच्छा काम करती है . 3.- संग्रहणी -रोग खाना खाते ही पखाना जाना - दवा ---- बेल मुरब्बा का एक टुकड़ा लेकर उसे अच्छी प...

त्वचा रोग - के लिए लाभकारी व शीघ्र रोग नाशक नुस्खे

  यहा पर फोड़ा ,फुंसी ,दाद ,चम्बल ,उपदंश ,खुजली आदि त्वचा रोगों के लिए बहुत कारगर कुछ नुस्खे बताये जा रहे हे जो अमूल्य है| 1.-दाद नाशक - अनेको बार का अनुभूत योग है दाद का रोग नष्ट हो जाते है विधि -- चोकिया सुहागा और फिटकड़ी समभाग लेकर अलग-अलग भुन कर मिला ले और खूब बारीक़ पीसकर दाद पर मला करे .इससे दाद मिट जायेगा . 2.- दूसरा योग - विधि -- कपूर और गंधक 1-1 ग्राम को थोड़े से मिटटी के तेल में खरल करके मरहम सी बना ले दाद को थोडा सा खुजा कर ऊपर लगावे 5-7 बार लगाने से दाद बिल्कुल नही रहेगा | 3.-तीसरा योग - विधि -- बड़ी हरड को सिरके में घिसकर लेप करने से गिनती के दिनों में दाद जड से नष्ट हो जायेगा | 4.-चम्बल का अनुभूत तेल - विधि -- 60 ग्राम सरसों के तेल में 25 ग्राम थूहर का डंडा रखकर खूब गर्म करे जब थूहर जल जाये तब जले हुए डंडे को बाहर फेंक दे और तेल को शीशी में डाल ले पहले चम्बल को नीम के पानी से धो ले फुरेरी से यह तेल दोनों समय लगाया करे चार सप्ताह में पुराना रोग भी नष्ट हो जाता है | 5 .- खुजली - विधि -- 250 ग्राम खट्टी दही को किसी बर्तन में रखकर तेज धुप में रख दे .जब इसमें खमीर उत्पन हो चुके...

निम्न रक्तचाप (लो बी.पी.)

निम्न रक्तचाप (लो बी.पी.)के लिए अनुभवी आयुर्वेदिक नुस्खे -जरुर आजमाएं निम्न रक्तचाप उच्च रक्त चाप से भी अधिक खतरनाक है निम्न रक्तचाप में शरीर के विभिन्न नाडीयो को खून अच्छी तरह नही पंहुच पाता है .इसी कारण से नाडीयो की कार्य क्षमता घट जाती है निम्न रक्तचाप कई कारणों से होता है ,जेसे - ह्रदय पर आघात लगने से ,अधिक कमजोरी से ,मानसिक आघात या मानसिक तनाव ,रक्त की कमी से या रक्तप्रदर अथवा खुनी बवासीर से अधिक खून निकल आना . 1 .- निम्न रक्तचाप में लाभ - विधि ---- ऐसा रोगी जिसकी नाडी पकड़ में न आ रही हो ,उहके मुख में प्रवाल भस्म 1-2 रती डाल ऊपर से 1-2 चम्मच पानी पिला दे .पहली मात्रा देने के 5 मिनट बाद दूसरी खुराक दे .इन दो खुराको से लुप्त हुई नाडी चलनी शुरू हो जाएगी . 2 .- निम्न रक्तचाप - विधि ---- विषमुष्टयादी वटी (बेध.) 1-1 गोली भोजन के बाद निगल ले .10 -15 दिनों में निम्न रक्तचाप ठीक हो जायेगा . 3.- निम्न रक्तचाप - विधि ---- सोंठ 10 ग्राम ,लहसुन 10 ग्राम ,पानी 500 ग्राम .इन सबका क्वाथ बनाकर 100 ग्राम रहने पर पिए . 4 .- निम्न रक्तचाप - विधि ---- किशमिश 20 दाने रात को थोड़े से पानी में भिगोकर रख...

शरीर को हष्ट-पुष्ट और शक्तिशाली बनाने के पोष्टिक शक्तिवर्धक नुस्खे

  हर व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहता है लेकिन आजकल कुछ गलत खाने-पिने से शरीर को हानी पंहुचा देते है शरीर में अनेक प्रकार की बीमारीया हो जाती है जेसे ,शरीर का दुबलापन ,आलसी होना ,चक्कर आना खून की कमी ,अत्यधिक कमजोरी ,पोषक तत्वों की कमी ,सेक्स की समस्या ,शीघ्रपतन ,धातु रोग आदि रोग हो जाते है- इसलिए आपके लिए लाये हे ऐसे नुस्खे जो शरीर को ताकत प्रदान करे नुस्खे - 1 - सिंघाड़े पिसवा ले ,इसके आटे का हलवा बनाकर सुबह नाश्ते में अपनी पाचन शक्ति के अनुकूल मात्रा में ,खूब-चबाकर खाना चाहिए .यह शरीर को पुष्ट और शक्तिशाली बनाता है ,शकरकंद का हलवा भी इसी विधि से बनाया जाता है और बहुत लाभ करता है . 2 - सिर्फ सफेद मुसली का चूर्ण 1-1 चम्मच सुबह-शाम फांक कर उपर से अक गिलास मीठा दूध पिए ,यह प्रयोग 6 महीने तक सेवन करते रहे शरीर कभी कमजोर नही होगा . 3 - आधा सेर दूध में 4 छुआरे डालकर उबाले ,जब खूब उबल जाये तो उसमे केशर की 5-6 पंखुड़िया और चार चम्मच पीसी मिश्री डाल दे और उबलने दे ,जब दूध आधा रह जाये तब उतारकर ठंडा करके सोने से आधा घंटे पहले घूंट-घुट करके पि ले यह बहुत ही पोष्टिक योग है ,यह शीतकाल मे...

कब्ज के लिए औषधि

  सामग्री ----- (1) हरड 50 gm (2) सूखा आवला 50 gm (3) बहेड़ा 50 gm (4) काली हरड 100 gm (5) एरंड तेल 50 gm (6) मुलहठी 50 gm निर्माण विधि - (1) केवल काली हरड को एरंड तेल में हलकी आंच पर ठीक से भूनकर पीस लें (2) अब बाकी बचे हरड, सूखा आवंला, बहेड़ा, मुलहठी को अलग से पीस लें और इसमें भूनी हुई काली हरड का पाउडर मिला कर कांच के बर्तन में रख ले सेवन विधि - (1) वयस्क 1 छोटा चम्मच चम्मच रात को सोते समय दूध से ले। ऐसे लोग जिन्हें दूध मना हो वो गुनगुने पानी से लें. अत्यंत वृद्ध व्यक्ति भी ले सकते हैं (2) 5 वर्ष से ऊपर के बच्चों को चौथाई से आधा छोटा चम्मच तक अवस्थानुसार दे सकते हैं...5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को न दें लाभ -- यह औषधि कब्ज में तो लाभ करेगी ही यह एक रसायन भी है नियमित रूप से लेने से .आँखों की रौशनी भी अच्छी रहती है असमय सफेद होने वाले बालों से छुटकारा मिलता है. यह औषधि निरापद है यदि लगातार लिया जाए तो भी कोई हानि नही है इसकी आदत नहीं पड़ती है बाजार में उपलब्ध पेट साफ़ करने वाले चूर्ण गोलियों आदि में सनाय होने के कारण पेट में मरोड़...

सांस फूलने की परेशानी से राहत देगे यह घरेलू इलाज

  अंजीर :Common fig जिन लोगो की सांस फूलती है, उनके लिए अंजीर अमृत के समान है क्योंकि अंजीर छाती में जमी बलगम और सारी गंदगी को बाहर निकाल देती है। जिससे सांस नली साफ़ हो जाती है और सुचारू रूप से कार्य करती है। इसके लिए आप तीन अंजीर गरम पानी से धोकर रात को एक बर्तन में भिगोकर रख दीजिये और सुबह खाली पेट नाश्ते से पहले उन अंजीरों को खूब चबाकर खा लीजिये। उसके बाद वह पानी भी पी लें | इस नुस्खे का प्रयोग लगातार एक महीने तक कीजिये। इसके प्रयोग से फर्क आपको खुद ही महसूस होने लगेगा। तुलसी ( Basil )और सौंठ (dry ginger) का काढ़ा : तुलसी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है और श्वसन तंत्र पर बाहरी प्रदूषण और एलर्जी के हमले से रक्षा करने में समर्थ है। इसलिए जिनको भी सांस फूलने की या दमा की शिकायत हो उन लोगो को तुलसी से बने इस काढ़े का इस्तेमाल अवश्य ही करना चाहिए। इसके लिए आधा कप पानी में 5 तुलसी की पत्ती,एक चुटकी सौंठ पाउडर,काला नमक और काली मिर्च डालकर उबाल ले। ठंडा करके जब यह काढ़ा गुनगुना सा रह जाए तब इसका सेवन करे। नित्य प्रति इस काढ़े के सेवन से आपके सांस फूलने की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी। अजवा...

फटी एड़ियो के लिए

  सरसो तेल 50 ग्राम मोम 25 ग्राम कपूर 10 ग्राम नीम तेल 5 ग्राम लहसुन का रस 5 ग्राम ******************* बनाने की बिधि - सबसे पहले सरसो तेल को गर्म करे और मोम डाल दे जब मोम पिघल जाये तब फीर धीरे -धीरे सारी सामग्री डाल दे उतार कर ठण्डा कर ले, तैयार हो गई आप की क्रीम फटी एड़ियो पर लगाये जल्द आराम मिलेगा, 50 मि.ली. सरसों के तेल को गर्म करें। जब तेल उबलने लगे तो धीरे-धीरे 25 ग्राम मोम मिला दें। जब मोम पूरी तरह घुलकर जाए, तो बर्तन को ठंड़ा होने दें। थोड़ा गुनगुना रहने पर इसमें 5 ग्राम कपूर (भीमसेनी कपूर के फायदे) मिला लें। इस तरह तैयार मलहम को रात में सोने से पहले एड़ियों पर लगायें। कुछ ही दिन में लाभ होने लगता है। पैर की एड़ियां ज्यादा फट गयी हो, और ज्यादा दर्द करती हो तो पैराफिन वैक्स आपको तुरन्त आराम देता है। इस्तेमाल की जानकारी विशेषज्ञ से जरूर लें। एक मुट्ठी नीम की पत्ती पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें तीन चम्मच हल्दी का पाउडर अच्छी तरह मिला लें। फटी एड़ी पर पेस्ट लगाएं। आधे घंटे तक लगा छोड़ दें। इसके बाद पैरों को गर्म पानी से धो लें। साफ कपड़े से पोंछ लें।