Posts

Showing posts from October, 2023

शुगर के रोगी क्या करे

  १. गौ मूत्र / अर्क सेवन कर सके तो जरूर करे। २. भोजन के पश्चात 2 चमच्च सौंफ़ जरूर खाये। ३ टूथपेस्ट / ब्रश की जगह दातुन या मंजन करे। ४ चीनी और खट्टा(गरिष्ट आहार) 3 महिने बन्द करे लें। ५. भोजन के पश्चात एवम् पहले 2 मिनट पहले बारी बारी से दोनो हाथों की मुट्ठी 10 बार खोले,बन्द करे ।(कस के) ६. रात को हरड़ चूर्ण का सेवन करे, पूर्ण प्रयास करें कब्ज ना हो।। ७. दोपहर के भोजन से पूर्व फल, सलाद या कच्ची चिजो का सेवन करें। ८. अपने आहार में पका भोजन कम रखे, हरी सब्जी , सलाद की मात्रा 2 तिहाई रखें।।। ९. भोजन के पश्चात बाई करवट लेते।।।।

हाथ-पैरों का डोलना | Locomoter altaxia

  *हाथ-पैरों के डोलने का रोग हवा के कारण उत्पन्न होने वाला रोग है। इस रोग के होने पर रोगी का पूरा शरीर हिलता रहता है। इस रोग में रोगी का शरीर बाईं से दाईं और दाईं से बाईं ओर लुढ़कता रहता है। रोगी चलने के लिये कदम उठाता है तो अपने पैरों की अंगुलियों को जमीन पर घिसता हुआ चलता है। रोगी को अगर आंख बंद करके चलाया जाता है तो वह 2 कदम भी नहीं चल सकता है।* *विभिन्न औषधियों से उपचार-* *पीपल- पहले दिन पीपल को शहद और शर्करा में अच्छी तरह से मिलाकर रोगी को दें। उसके बाद प्रतिदिन 3 पीपलों की मात्रा बढ़ाते जाएं। इस तरह 10 दिन में 30 पीपलों को फेंट लें। इसके बाद ग्यारहवें दिन से 3 पीपल कम करते जायें। अन्तिम दिन 3 पीपलों को फेंट लें। इससे हाथ पैरों का डोलने का रोग ठीक हो जाता है।* *लहसुन- बायविडंग में लहसुन के रस को पकाकर सेवन करने से हाथ-पैरों के डोलने के रोग में हाथ व पैर का हिलना बंद हो जाता है। लहसुन से प्राप्त तेल रोगी के लिये बहुत उपयोगी होता है* *कालीमिर्च- कालीमिर्च से प्राप्त तेल की मालिश रोगी के दोनों पैरों पर दिन में कम से कम 2 बार करने से हाथ-पैरों के डोलने के रोगी को आराम मिलता है* *अमल...

गैस, एसिडिटी, कब्ज मिटती है। मात्र 7 दिन में।

  सेंधा नमक- 25 ग्राम भुनी हुई अजवाइन- 60 ग्राम सोंठ का चूर्ण- 60 ग्राम बड़ी हरड़ - 150 ग्राम सेवन विधि- इन सबको मिक्स करलें। इसकी आधी से एक चमच्च गर्मियों छाछ के साथ सर्दियों में हल्के गर्म पानी के साथ सुबह दोपहर सेवन करें। खाना खाने से आधे पौने घंटे पहले या बाद में सेवन करें। गुण- इसके सेवन से गैस, एसिडिटी, कब्ज मिटती है। मात्र 7 दिन में। इसके अलावा जिनका वात बढ़ा हुआ है और जोड़ो में दर्द है उसको एक महीना सेवन करने से जोड़ों के दर्द और हाथ पैर के दर्द मीट जाते हैं। गैस की वजह से सीने या हृदय में दर्द हो वो भी खत्म हो जाता है। गांठ का दर्द, लिवर की सूजन, बवासीर भी खत्म होती है। शादी में अधिक खा लेने से या वैसे कोई पचने में भारी चीजें खा लेने से जिसे खाना पचाने के डर हो वो भी इसका कभी कभार सेवन कर सकता है। यह खाना पचा देता है। अगर कोई बाहर घूमने जाए और खाना सूट ना करे कब्ज बन जाये तो इसे अपने साथ लेके जाए। बिंदास खाएं पियें। कभी कभार उल्टा पुल्टा खाने का मन करे और कब्ज एसिडिटी के डर से ना खा पाए इसको खाने से पहले या बाद में सेवन कर लें। इसे नित्य छाछ में मिला के भी सेवन कर सकते हैं आधी ...

कमर दर्द के इलाज के लिए घरेलू उपाय

Image
  रात में 60 ग्राम गेहूँ के दाने पानी में भिगो दें। सुबह इन भीगे हुए गेहूँ के साथ 30 ग्राम खसखस तथा 30 ग्राम धनिया मिलाकर बारीक पीस लें। इस पेस्ट को दूध में पकाकर इसकी खीर बना लें। इस खीर को सप्ताह-दो सप्ताह खाने से कमर का दर्द ठीक होकर शरीर में ताकत भी बढ़ती है। तथा इससे पाचन शक्ति भी बढती है | एक छोटा चम्मच अजवायन को तवे पर भूनकर फिर थोडा ठंडा होने पर इसे चबा लें। ऐसा करीब एक सप्ताह तक करें लौंग के तेल की मालिश करने से भी कमर दर्द से राहत मिलती है। सभी तरह के बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए – लहसुन की तीन-चार कलिया छीलकर तीस ग्राम सरसों के तेल में डाल दें। उसमें दो ग्राम (आधा चम्मच) अजवायन के दाने डालकर धीमी-धीमी आंच पर पकाये। लहसुन और अजवायन काली पड़ने पर तेल उतारकर थोड़ा ठण्डा कर छान लें। इस हल्के गर्म तेल की मालिश करने से सभी तरह के कमर दर्द और बदन दर्द दूर हो जाते है। वात विकार से पैदा कमर दर्द में लहसुन की कलियां दूध या गर्म पानी के साथ निगलने से जल्द ही यह ठीक होता है। तेजपत्ता 15 ग्राम, अजवायन 15 ग्राम और सौंफ 6 आधा चम्मच को पीसकर 1 लीटर पानी में उबालकर काढ़ा बना...

मांस और बल वर्धक नुस्खे

Image
  सफेद मूसली और असगंध समान मात्रा में लेकर कपड़छन चूर्ण बनाएं तथा एक चम्मच की मात्रा में दूध के साथ सेवन करें। इससे मांस और बल दोनों की वृद्धि होती है। अश्वगंधा का चूर्ण सबेरे-शाम 1-1 चम्मच की मात्रा में शहद में मिलाकर चाटने तथा साथ में एक पाव मिश्री मिला गर्म दूध पीते रहने से शरीर का दुबलापन मिटता है। शतावरी, छिलका रहित कौंच के बीज, सफेद मूसली, असगंध, गोखरू-सभी 100-100 ग्राम। सभी चीजों को अलग-अलग कूट-पीसकर कपड़छन चूर्ण करके मिलाकर रख लें । यह चूर्ण सबेरे-शाम खाली पेट थोड़े देशी घी में 5-5 ग्राम मिलाकर सेवन करें। चाहें तो एक पाव मिश्री मिला गुनगुना दूध पी सकते हैं। शाम वाली खुराक चाहें तो रात में सोने से आधा घण्टे पूर्व भी सेवन कर सकते हैं। अलबत्ता, भोजन किये हुए कम-से कम दो घंटे अवश्य बीत गए हों। इस प्रयोग से दुबलापन दूर होता है, पौरुषशक्ति बढ़ती है। यह काफी पौष्टिक, धातुवर्धक, शीघ्रपतन, नपुंसकता को खत्म करता है और श्रेष्ठ बाजीकारक नुस्खा है। इसे ब्रह्मचर्य के साथ लगभग तीन माह तक प्रयोग करना चाहिए।

हाथ पैरों का कंपन

  हाथ पैरों का कंपन ,नसों का चढ़ना, हाथ पैरों की नसों का ऐंठ जाना, कंपवात बढ़ती उम्र के साथ शरीर की नसों का कमजोर हो जाना ,वजन न उठा पाना स्मृतिसागर रस - 5ग्राम वृहत वात चिंतामणि रस- 2ग्राम ब्राह्मी वटी - 10ग्राम एकांगवीर रस- 10ग्राम सारस्वत चूर्ण- 30ग्राम गिलोय सत्व- 10 ग्राम अशवगंधादि चूर्ण-20ग्राम अकरकरा चूर्ण - 6ग्राम ये सभी औषधि अच्छी वैद्यनाथ, डाबर, झंडू, व्यास कंपनी की, मेहता रसायनशाला, धूतपापेश्वर, गोपाल कृष्ण कलेड़ा ,की ही खरीदे । किसी भी लोकल कंपनी की ना लें सबको कसकर घुटाई करके एकजान कर लें, फिर “तेल मांलकांगनी में 1 घण्टे घोटकर सुखा लें, तेल जरूरत के अनुसार ले हैं जिसमें घुटाई हो जाए और उसके बाद गोलियां बनाने लायक हो जाए फिर "ब्राह्मी के ताजा रस" में 1घण्टे घोटकर सुखा लें, उसके बाद “अशवगंधा के जड़ के ताजा रस" या काढ़े में घोटकर सुखाकर 60 पुड़िया बना लें । या 500 मिलीग्राम की गोली बना लें या 500 मिलीग्राम के खाली कैप्सूल में भर ले सुबह-शाम 1-1 पुडियाँ गोली या कैप्सूल जो भी आपने तैयार शहद से चटायें एवं ऊपर के गाय का दूध पीएं। शरीर पर रोगन मालकांगनी तेल में...

Mystery Fever या विचित्र ज्वर

Image
  डेंगू टेस्ट- पॉजिटिव, टाइफाइड टेस्ट- पॉजिटिव, लक्षण चिकुनगुनिया, मलेरिया और गठिया के। 15 -20 दिनों तक अति दौर्बल्य और जोड़ों में दर्द की समय बनी रह रही है। ऐसे बहुत से मरीज विगत कुछ दिनों में देखने को मिले हैं। आयुर्वेद में कुछ इसी प्रकार के ज्वर को विषम ज्वर की श्रेणी में रखा गया है। क्या करें और क्या नहीं? बचाव के लिए (निदान परिवर्जन)- ◆मच्छरों से बचने के जितने उपाय जानते हैं सारे कर लें। ◆भीड़ भाड़ वाली जगह में मास्क लगाना कोई शर्म की बात नहीं है, मास्क का प्रयोग करें। ◆बाहर की वस्तुएं खाने से बचें। ◆कच्ची सब्जियों या फलों का प्रयोग न करें या करें भी तो बहुत अच्छी तरह से धुलने के बाद। ◆भोजन में घृत (घी) का प्रयोग अवश्य करें। ( शरद ऋतु में घी का प्रयोग उत्तम है ) ◆पंचकर्म विशेषज्ञ से सलाह लेकर तिक्त घृत का प्रयोग करें और विरेचन कर्म कराएं। ◆तैल, दही तथा क्षारीय पदार्थो का सेवन इस ऋतु में न करें। ◆अधिक धूप और ओस के सेवन से बचें। ◆बुजुर्गों, छोटे बच्चों तथा किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। (च. सू. 6 & अन्य) कुछ विचारणीय बिंदु ◆प्रारम्भ में अतिचिकित्सा ...

पुराना नजला एलर्जी

  कोई भी व्यक्ति अगर पुराना नजला एलर्जी से परेशान है तो 1 महीने की दवा खाकर काफी फायदा महसूस करें दवा हेतु संपर्क करें या आप खुद भी घर पर बना सकते हैं नुष्का इस प्रकार है- शुद्ध कुचला 20 ग्राम काली मिर्च 10 ग्राम सोंठ 10 ग्राम दालचीनी 10 ग्राम सुहागा 10 ग्राम बहेड़ा 10 ग्राम इन सब को मिलाकर एक रत्ती की खुराक मुनक्का के बीच में रखकर खाएं। और साथ में नशे के लिए षडबिंदु तेल की दो-दो बूंद नाक के दोनों छिद्रों में डालें। साउथ में चित्रक हरीतकी अवलेह भी ले सकते ह।

महीने में 8 से 10 किलो वजन बढ़ा देगा

Image
  बंग भष्म 2 ग्राम लौह 2 ग्राम स्वर्ण माक्षिक 2 ग्राम मंडूर 2 ग्राम कशिश भष्म 2 ग्राम अश्वगंधा 12 ग्राम आमलकी 8 ग्राम गोखरू 2 ग्राम ब्लैक पीपर 3 ग्राम शंखपुष्पी 5 ग्राम यष्टिमधु 4 ग्राम जटामासी 2 ग्राम स्तमुली 12 ग्राम ब्राह्मी 2 ग्राम द्राक्ष 5 ग्राम अनन्तमूल 6 ग्राम शतार फ़ारसी 4 ग्राम ज़ुफ़्फ़ा खुश्क 4 ग्राम सियाह जीरा 5 ग्राम सफेद मुश्ली 10 ग्राम शहद 5 ग्राम जिंजर सौंठ 1 ग्राम ये 100 ग्राम की मात्रा है जो हम।बनाते है पर आपको महीने में 400 ग्राम के हिसाब से लेना है अपने उत्पाद की इतनी गहन जानकारी कोई नही भेजता इनके परिणाम बहुत बेहतरीन है महीने में 8 से 10 किलो वजन बढ़ा देगा 100 परसेंट परिणाम की गारन्टी

किडनी स्टोन के लिए

  यवक्षार 10 ग्राम श्वेत प्रपर्टी 10 ग्राम मुलीक्षार 10 ग्राम हजरल यहुद भस्म 10 ग्राम कलमी शोरा 10 ग्राम नींबू सत्व 10 ग्राम मिश्री 20 ग्राम सबको मिलकर 8 पुड़िया बना ले । खाली पेट केवल सुबह एक पुड़िया को 300 ml खारे के साथ में लेवे। इसके साथ में अखरोट को छिलके सहित पीसकर एक चम्मच की मात्रा दूध के साथ में लेवे।

हायपर एसिडिटी का रामबाण उपचार

  यदि किसी को अनेको उपाय करके (गैस,एसिडिटी,पेट मे जलन,सीने में जलन इत्यादि )भी आराम नहीं हो रहा तो आप ये रामबाण अचूक एवं स्वयं द्वारा परीक्षित उपचार अवश्य करे। ,,आवश्यक औषधियां,, 1, मुलहठी चूर्ण 60 ग्राम 2, आमलकी रसायन 60 ग्राम 3,अविपत्तिकर चूर्ण 60ग्राम 4, गिलोय सत 30 ग्राम 5, प्रवाल पिष्टी 10 ग्राम 6, सूतशेखर रस 10ग्राम 7, कामदुधा रस 20ग्राम 8, शंख भस्म 10 ग्राम 9, सोडा बाइ कार्ब 20 ग्राम सबको मिलाकर रख लें, सुबह-शाम एक-एक चम्मच भोजन से पहले ताजे जल से सेवन कर लें। इसके सेवन करने से पहले दिन से ही आराम मिल जाएगा।

नेत्र ज्योतिवर्द्धक उपचार

 आँखों का चश्मा उतारना छोटी इलायची          20 ग्राम, अखरोट                 100 ग्राम ,  काली मिर्च             100 ग्राम ,  बारीक सौंफ           100 ग्राम , बादाम                   200 ग्राम ,  मिश्री(धागे वाली)    600 ग्राम   बादाम को रात को जल में भिगोकर रख दें और प्रात: छिलके निकालकर धूप में अच्छी तरह सुखा लें। इसको व अन्य सामग्री को अलग-अलग कूट पीस कर महीन चुर्ण कर लें व अच्छे से मिलाकर किसी बर्तन में रख लें। इस मिश्रण की बीस ग्राम मात्रा  दूध के साथ (गाय का दूध मिले तो ज़्यादा बेहतर) प्रतिदिन रात को भोजन से एक घंटे बाद सेवन करें। बच्चों को इससे आधी मात्रा दें तथा इस नुस्खे को कम से कम छ: माह तक प्रयोग करें और नेत्र ज्योति में चमत्कारी लाभ अनुभव कर ले।

थाइरॉइड का सफल प्रयोग

 गले में मौजूद तितली जैसे आकार वाली यह ग्लैंड थायरॉक्सिन हॉर्मोन बनाती है । जिन्हें हाईपोथायरॉइड की समस्या है - सिर्फ 7 काली मिर्च कुचलकर 15 दिनों तक रोज सुबह एक बार लेवे । 25 ग्राम शुद्ध दालचीनी लें यह जितनी तीखी हो उतना अच्छा रहेगा। इसे पीस चूर्ण बना एक चुटकी चूर्ण प्याज रस में मिला सेवन करें । यह प्रयोग बासी मुंह 21 दिन करें । 21 दिन सेवन से थाइरॉइड सामान्य हो जाएगा फिर कभी नहीं बढ़ेगा। 3 महीने तक लेवे। हाईपर थाईरोडीजम मे अगर ग्रीन टी का प्रयोग दिन मे 4 बार 2-2 कप लिया जाऐ 4-6 महिने मे तो थाइरॉइड से मुक्ति मिल सकती है.। रोज रात को 2 कप लौकी का रस मे 2 चम्मच अदरक का रस डालकर रोज रात को सोने से 1 घंटे पहले ले। धनिया 1 चम्मच , सौंफ 1 चम्मच, जीरा 1 चम्मच लेकर सुबह 3 ग्लास पानी मे उबाले. जब 1 ग्लास पानी बचे तब छानकर सुबह पीले, 30 मिनिट तक कुछ भी ना खाऐ। रोज सुबह सहजन की फली ( ड्रम स्टिक ) 20 ग्राम लेकर 2 ग्लास पानी मे उबाले जब आधा बचे तब ठंडा होनेपर छानकर पीऐ.

कैंसर हार गया : अनानास का गर्म पानी

 गर्म अनानास का पानी बचाएगा आपकी जान       गर्म अनानास कैंसर कोशिकाओं को मारता है।       अनानास के 2 से 3 टुकड़ों को एक कप में पीस लें और इसमें गर्म पानी मिलाएं, यह "नमकीन पानी" बन जाएगा, अगर आप इसे रोजाना पिएंगे तो यह सभी के लिए अच्छा है।       गर्म अनानास कैंसर रोधी पदार्थ छोड़ता है, जो प्रभावी कैंसर उपचार के लिए चिकित्सा में नवीनतम प्रगति है।       अनानास के गर्म फल में सिस्ट और ट्यूमर को मारने का प्रभाव होता है।  यह सभी प्रकार के कैंसर को ठीक करने में सिद्ध हुआ है।       गर्म अनानास का पानी एलर्जी/एलर्जी के कारण शरीर से सभी कीटाणुओं और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।       अनानास के रस से प्राप्त दवा केवल हिंसक कोशिकाओं को नष्ट करती है और स्वस्थ कोशिकाओं को प्रभावित नहीं करती है।       इसके अलावा, अनानास के रस में अमीनो एसिड और अनानास पॉलीफेनोल्स उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर सकते हैं, आंतरिक रक्त वाहिकाओं की रुकावट को रोक सकते हैं, रक्त परिसंचरण में सुधार कर सकते ह...

यौवनपीडिका

  “यौवनपीडिका” “ कील-मुहांसे ” Acne , pimples चर्म रोग कील-मुहांसे, छोटी फुंसियों की तरह दिखते है। मुँहासों को इंग्लिश में एक्ने (Acne)या पिम्पल(Pimple) भी कहा जाता है। एक्ने मुंह, पीठ और कंधों, गर्दन, छाती आदि पर हो सकते है। मुहांसे तब निकलते हैं जब बालों के रोम, तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं से भर जाते हैं। मुहांसे कोई गंभीर समस्या तो नहीं पर यह बार-बार आते है और इसके होने से सौन्दर्य में कमी आती है। यह देखने में भद्दे लगते है और ठीक होने पर निशान भी छोड़ देते है। यह किशोरों में होने वाली आम समस्या है इसलिए इसे आयुर्वेद में ‘यौवनपीडिका’ भी कहा जाता है। ★आयुर्वेद में सभी प्रकार के मुहांसों के होने का कारण★ तीन दोषों के असंतुलन- वात, पित्त और कफ, को माना जाता है । पित्त में वृद्धि होने पर शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और टोक्सिन भी ज्यादा हो जाते हैं। विषाक्त पदार्थ शरीर में जमा हो कर त्वचा विकारों को जन्म देते हैं। चिकने भारी भोजन जैसे की, दूध, दही, क्रीम, चाकलेट, चिकनाई, घी, तेल आदि का सेवन शरीर में कफ और त्वचा पर तेल को बढ़ा देता है। जब त्वचा ज्यादा तैलीय हो जाती है तो मुहांसे भी ज्यादा ह...

पतले और सूखे हुए शरीर के कारण बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है

  आजकल के नौजवानों को अपने पतले और सूखे हुए शरीर के कारण बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है उन सब व्यक्तियों के लिए गाल धसे हुए - बहुत ही दुबला पतला -वजन 42 Kg. का उपचार :- Jinko ये problem वो निम्न दवाएं नियम पूर्वक तीन माह तक लीजिये और खूब काम करिये कोई परेशानी नहीं होगी साथ ही आपकी चाहत के अनुसार आपके पिचके गाल भी भर जाएंगे और वजन बढ़ कर शरीर सुंदर लगने लगेगा- १. अश्वगंधा चूर्ण एक ग्राम + विधारा चूर्ण एक ग्राम इस मिश्रण को सुबह शाम शहद के साथ चाट कर ऊपर से अश्वगंधारिष्ट दो चम्मच पी लिया करिये। २. लशुनादि वटी एक गोली + आरोग्यवर्धिनी वटी एक गोली दिन में दो बार गर्म पानी से लीजिये। ३. लौह भस्म(शतपुटी) १२५ मिग्रा. शहद के साथ दिन में दो बार लीजिये। औषधियां खाली पेट न लें।