गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

 गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे -

-===-=-=-=-=-=-=
1 आधा चम्मच शहद में काली मिर्च मिलकर उसका सेवन करें इससे गले का इन्फेक्शन जल्दी ठीक हो सकता है।
2 सर्दी, खांसी, गले में सूजन और गले के इन्फेक्शन के लिए सबसे कारगर इलाज हल्दी वाला गर्म दूध होता है। एक गिलास गर्म दूध में 1 या डेढ़ चम्मच हल्दी मिलकर पीएं, आपको राहत मिलेगी।
3 गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी और इतना ही नमक डालकर इसके गरारे करें, इससे आपको गले में आराम मिलेगा और निरंतर सुबह शाम करने से आपका गले का इन्फेक्शन जल्दी ठीक हो जाएगा।
4 गले के इन्फेक्शन को ठीक करने में चाय भी कारगर है, हर्बल चाय जैसे लेमन टी, जिंजर टी, तुलसी टी इत्यादि को पीने से गले में राहत मिलती है।
5 गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका ( एप्पल विनेगर ) डालकर इससे गरारे करें, इससे गला साफ होता है और इन्फेक्शन जल्दी समाप्त होता है।

Comments

Popular posts from this blog

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर