Posts

Showing posts from June, 2023

एग्जिमा , सोरायसिस ,त्वचा रोगों के लिए घरेलू नुस्खा

  250 ग्राम सरसो का तेल लेकर लोहे की कढ़ाई मे चढ़ाकर आग पर रख दे । जब तेल खूब उबलने लगे तो उसमें 50 ग्राम नीम की कोमल कोपल (नई पत्तियाँ ) डाल दे ।कोपलो (पत्तियों ) के काले पड़ते ही कहाडी को तुरंत नीचे उतार दे अन्यथा तेल मे आग लगकर तेल जल सकता है । ठंडा होने पर तेल को छानकर बोतल मे भर ले । दिन मे चार बार एगजिमा वाले हिस्से पर इस तेल को लगाए । कुछ ही दिनों मे एजजिमा नष्ट हो जाएगा ।एक वर्ष लगातार लगाते रहने से यह रोग दोबारा कभी न होगा । सहायक उपचार :- चना चून को नून बिन चौसठ दिन जो खाय । दाद, खाज और सेंहुआ जरा मूर सो जाय। विकल्प :- 4 ग्राम चिरायता और चार ग्राम कुटकी लेकर शीशे या चीनी के पात्र मे 125 ग्राम पानी डालकर रात को भिगो दे और ऊपर से ढँककर रख दे ।सुबह मे रात को भिगोया हुआ चिरायता और कुटकी का पानी निथार कर कपड़े से छानकर पी ले और पीने के बाद 3-4 घंटे तक कुछ नही खाए और उसी समय अगले दिन के लिए उसी पात्र मे 125 ग्राम पानी और डाल दे ।इस प्रकार चार दिन तक वही चिरायता और कुटकी काम देंगे ।इसके बाद इसको फेंककर नया चार चार ग्राम चिरायता और कुटकी डालकर भिगोये और चार चार दिन के बाद बदलते र...

नींद आने के घरेलू उपचार दिए जा रहें जिनको अपनाकर आप अच्छी नींद प्राप्त कर सकते हैं

1.  *जीरा (Cumin Seeds)* जीरा जो पेट की पाचन शक्ति को बढ़ाकर शरीर की नींद को भी ठीक करता है। पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा में नींद को बढ़ाने के लिए इसे काफी फायदेमंद औषधि माना जाता था। जीरे के तेल को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। एक केले को मसलकर उसमें एक चम्मच जीरे का पाउडर मिला लें। रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। जीरे का पाउडर बनाने के लिए उसे सुखाकर भून लें और फिर पीसकर पाउडर बना लें। थकान और अशांति से लड़ने के लिए आप जीरे की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। अक्सर इसके सेवन से अनिद्रा और थकान पल भर में दूर हो जाती है। चाय बनाने के लिए एक चम्मच जीरे को पांच सेकंड के लिए हलकी आंच में सेंके, अब इसमें एक कप पानी मिलकर उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक कि पानी में जीरे का खूब नजर न आने लगे। अब इसे ठंडा होने दें और फिर छान लें। आपकी जीरे की चाय तैयार है। इसका सेवन भी रोज रात को सोने से पहले करें। *2. जायफल (Nutmeg)* जायफल में शामक गुण (sedative properties) होते हैं जो प्राकृतिक निद्रा को बढ़ावा देते हैं। एक चौथाई चम्मच जायफल के पाउडर को एक कप गर्म दूध में घोलें। इसे सोने से पहले सेवन कर...

पथरी (Stone)

 पथरी को अश्मरी और स्टोन या कैलकुलस भी कहते है । यह अधिकतर पित्ताशय मण्डल (Bilary System) एवं मूत्राशय मण्डंल ( Urinary System) यथा पित्ताशय, गुर्दे की पथरी तथा मूत्राशय में पाई जाती है । यदि समय रहते इसका उपचार नहीं किया जाएं तो यह यम के समान यातना पहुंचाती है । आयुर्वेद महर्षियों ने पथरी रोग को आठ महारोगो में माना है । क्योंकि पथरी यदी लंबे समय तक पडी. रहे तो न केवल उस अंग को क्षतिग्रस्त करती है, अपितु शरीर पर भी अनेक दुष्प्रभाव डालती है। यहां तक कि गुर्दे में रूकावट, शोथ, गुर्दे एंव शरीर पर सुजन गुर्दे का फेल हो जाना गुर्दे का कैंसर होना, पित्त की थैली में सुजन,पीलिया हो जाना, पित्ताशय का कैंसर आदि होने की संभावना रहती है । इसलिए कहा गया है कि पथरी का सर्वप्रथम इलाज औषधि से करें परन्तु यदि औषधियों से काम न चले ताे शल्य चिकीत्सा द्धारा आपरेशन कर निकाल दें। नहीं ताे यह प्राण हर लेती है । पथरी कैसे बनती है : पित्त एवं मूत्र में तरलता की कमी एवं न घुलने वाले पदार्थो की अधिक होने से श्लेष्मा से मिलकर पथरी बनती है। गुर्दे पथरी के लक्षण : पथरी के आकार तथा स्थिती के अनुसार ये लक्षण होते...

बिना दवा के चेहरे की तकलीफों का ईलाज

 हमारी नाभि का सीधा सम्बन्ध हमारे चेहरे से होता है.चहरे की समस्याओ के लिए सरल इलाज़ करें- 1. मुँहासे हो तो नीम का तेल नाभि में लगाये. 2. होठ फटते हैं तो सरसों का तेल नाभि में लगाये 3. चेहरे में चमक लाने के लिए बादाम का तेल लगाएं 4. चेहरे को मुलायम रखने के लिए शुद्ध देशी घी नाभि में लगाये 5. चेहरे के दाग़ धब्बे मिटाने के लिए नीम्बू का तेल नाभि में लगाये 6. चेहरे पर सफ़ेद चकत्ते (ललौसी) हैं तो नीम का तेल नाभि पे लगाएं. 7. पीरियड्स में दर्द हो तो ब्रांडी को कॉटन में भिगोकर नाभि में रखें ऊपर बताये गए तेलों को रुई में भिगोकर भी नाभि में रख सकते हैं और ऊपरसे बैंडेज या मेडिकल टेप लगा लें.

डेंगू बुखार का आयुर्वेदिक उपाय

 ज़्यादा गर्मी वाले इलाकों में , मच्छर के काटने से होने वाला वायरल रोग। जो लोग वायरस के साथ, दूसरी बार संक्रमित होते हैं,  उन्हें गंभीर रोग विकसित होने का , अधिक खतरा होता है। डेंगू के लक्षण -------       सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी लगना, आंखों के पीछे दर्द, ग्रंथियों में सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते होना। डेंगू की चिकित्सा ------  * एलोवेरा, गेंहू का ज्वारा, गिलोय और पपीते के पत्ते । इन सभी को मिला कर, रस बनाकर पीने से,  डेंगू में चमत्कारी ढंग से लाभ मिलता है।        ये उपाय चिकनगुनिया की चिकित्सा में भी,  काफी उपयोगी है।  * अगर ये सब वस्तुएं नही मिले तो,  गिलोय का पानी दिन में 3 बार सेवन करने से भी, डेंगू के उपचार में लाभ मिलता है। * सुबह - शाम शुद्ध घी या शहद में , गिलोय का रस मिला कर सेवन करने से रक्त की कमी दूर होती है। डेंगू में रोगी का भोजन --------        लिम्फोसाइट उत्पादन को , प्रोत्साहित करने और शरीर की सुरक्षा तंत्र को शक्तिशाली करने के लिए, डेंगू ...

मोटापा कम करने का 110 % गारंटेड धरेलू नूस्खा

 सामग्री 1. पीसा हुवा हरा धनिया  60 gms 2. एक नींबू का रस  3. एक गला्स पानी  4. एक चूटकी सैंधा नमक  5. एक चम्मच दालचीनी पाउडर एक ही खुराक मे इसे लेना है। बनाने की बिधि हरा घनिया को मिक्सर मे डालकर उसमे 1 नींबू का रस + चूटकी सैंधा नमक और गिला्स पानी डालकर मिला दे आैर मिक्सर मे मिला ले फिर दालचीनी पाउडर मिला लें। आपका हेल्दी आैर वजन घटाने वाला जूस तैयार .. प्रयोग की बिधि रोज सूबह खाली पेट इसे पियें। 30 मिनट तक कुछ भी ना खाऐ.. स्वास्थ लाभ मेद कम होता है.। सबसे बढिया तरीके से फैट को बर्न करता है.। हर महीने मे इसके प्रयोग से आपका वजन 3 से 6  किलोग्राम कम होगा.। पेट और स्तन के चरबी वाले भाग भी घटाता है.! स्तनों की थुलथुलापन(sogginess) खत्म हो जाती है।

सूखी खांसी के कारण और इस के अचूक घरेलु उपचार ..!!

  लगातार खांसना कोई अच्छी बात नहीं , आप कभी नहीं चाहेंगे के एक कमरे में सब शांत बेठे हो और सिर्फ आप के खांसने की आवाज आ रही हो | या कल्पना कीजिये के एक रेस्टोरेंट में सब लोग अपनी प्लेटो को छिपा रहे हो सिर्फ आप के खांसने की वजह से | इसी खांसी बहुत असुविधाजनक जनक होती है | खांसी दो प्रकार की हो सकती है सूखी खांसी और बलगम वाली खांसी | सूखी खांसी से किसी तरह का थूक या बलगम नहीं बन ती, इस प्रकार की खांसी नाक या गले के विषाणुजनित संक्रमण के दौरान होती है | सूखी खांसी से ये एहसास होता है के जैसे हमारे गले में कुछ अटक गया हो और खांसने के बावजूद भी निकल ना रहा हो| सूखी खांसी के कारण – साइनस का संक्रमण (Sinus Infection) धुआं या धुल से एलर्जी निमोनिया सूखी खांसी का घरेलु इलाज | Home Remedies for Dry cough – बादाम (Almond) – • 7 बादाम पूरी रात पानी में भिगो कर छोड़ दे • सुबह इन बादामो का छिलका उतार दे • फिर इन को अच्छी तरह मसल कर पेस्ट बना ले • इस में 2 चमच मखन और 2 चमच चीनी मिला ले • और इस का सेवन सुबह और शाम को करे | शहद(Honey) – शहद बहुत समय पहले से ही खांसी के इलाज के तौर पर...

ASTHMA DIET TIPS DIET RULES FOOD PRECAUTIONS IN ASTHMA, BRONCHITIS, KAPHA & INFECTION IN LUNGS

 अस्थमा होता क्यों  है?  वात और कफ एक साथ बढ़ जाते है , तभी अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों के रोग होते हैं, तो इसमें यह ध्यान रखना है की वात  भी संतुलित करना है और कफ भी संतुलित करना है और ऐसी चीज लेनी है जो ना वात  बढ़ने दे और न कफ |   वात ना बढ़ने से मतलब खुशक  चीजों का परहेज करना है जैसे चाय, ग्रीन टी, कॉफी, सूखे ड्राइ फ्रूट  चीजें नहीं लेनी है  जो चीजें कफ को बढ़ाती  हैं वह नहीं लेनी  जैसे केला, रात को दही नहीं लेनी,  नमक, जीरा, काली मिर्च वाली छाछ  दिन में ले सकते हैं  बकरी का दूध ले सकते हैं बकरी के दूध में हल्का नमक होता है तो वह इसके लिए सर्वोत्तम है  बकरी का दूध नहीं मिलता तो गाय का दूध दे सकते हैं, थोड़ा पानी मिला कर उबाल ले  तो वह पचने में आसान हो जाएगा| उसमें थोड़ी सौंठ, पिपली और मुलेठी उबाल कर दे दो,इसमें  शहद भी में मिला दो  बर्फ, आइसक्रीम जैसी  ठंडी चीजें मिलेंगी  आंवला दे सकते हैं परंतु कई बार ठंडा होने की वजह से यह नुकसान कर देता  हैं, तो इसको अचार के रू...

Loss Memory

 परिचय: इस रोग के होने के कारण रोगी व्यक्ति की याददाश्त बहुत कमजोर हो जाती है। वह किसी भी चीजों को पहचान नहीं पाता है अगर पहचानता भी है तो कुछ समय सोचने के बाद। याददाश्त कमजोर होने का लक्षण : जब यह रोग किसी व्यक्ति को हो जाता है तो उसके सिर में हल्का दर्द रहता है, शोर बर्दाश्त नहीं होता है, एकाग्रता नहीं रख पाता है तथा वह किसी भी बात तथा किसी भी चीजों को याद नहीं रख पाता है। याददास्त कमजोर होने का कारण :- * यह रोग दिमाग (मस्तिष्क) में रक्तसंचार की कमी हो जाने के कारण होता है। * बहुत अधिक समस्याओं(High stress level) में उलझे रहने के कारण भी यह रोग हो सकता है। * सिर पर किसी दुर्घटना के कारण तेज चोट लगने तथा किसी दिमागी बीमारी के कारण भी यह रोग हो सकता है। * अत्यधिक मानसिक बीमारी होने के कारण भी यह रोग हो सकता है। याददाश्त कमजोर होने पर प्राकृतिक आहार और चिकित्सा से उपचार:- 1. इस रोग से पीड़ित रोगी को कॉफी, चाय, मैदा, कोला, शराब तथा मैदा और मैदा से बनी चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए। 2. इस रोग से पीड़ित रोगी को संतुलित आहार जिसमें ताजी सब्जियां, फल, अंकुरित अन्न आदि हो उसका सेवन करना च...

पैरो में बिवाईयां फटने पर निम्लिखित उपचार अत्यंत लाभकारी होते है

  सरसों के तेल में हल्दी डालकर गरम करें और बीवियों पर सेक करके उसे बांध दें बिवाईयां दूर हो जायेंगी. मोम को गरम कर के बिवाई में धीरे धीरे भरने से बिवाई फटना बंद हो जाती है. नारियल के तेल में कपूर मिलकर लगाने से बिवाई में लाभ होता है. मिट्टी का तेल लगाने से बिवाई फटनी बंद हो जाती है. शलगम: शलगम को उबालकर उसको पानी से बिवाइयों को आहिस्ता-आहिस्ता धोएं, फिर बिवाइयों पर शलगम को रगड़े। यह उपचार रात्रि के समय करके बिवाइयों पर कपड़ा लपेट दें या पट्टी बांध दें। इससे बिवाइयां ठीक हो जाती हैं तथा सुकोमल व सुंदर हो एड़ियां निखर जाती हैं। अरंडीः पैरों को अच्छी तरह गरम पानी से धो लें, फिर उस पर अरंडी का तेल रगड़ दें, इससे बिवाइयां फटना बंद हो जाती हैं। नीबूः नीबू को काटकर बिवाइयों पर रगड़ने से लाभ होता है। इससे एड़ियों की त्वचा में भी निखार आता है तथा उसकी चमक भी बढ़ जाती है।

जब नींद ना आए, तो करें उपाय

 जब नींद ना आए, तो करें उपाय, नींद न आना भी कई बीमारियों की जड़ है, यदि नींद ठीक से आई तो दिनभर फुर्ती बनी रहती है, वर्ना सिर भारी रहना, उबासियाँ आना, जी न लगना व इसी तरह के कई परेशानी होती रहती हैं। रात को नींद ठीक से आए, समय से आए व सोते समय किसी प्रकार का मानसिक तनाव न रहे, इस बात का विशेष प्रयास करना चाहिए। यदि नींद आने में परेशानी हो, प्रयत्न करने पर भी न आती हो तो कुछ घरेलू आयुर्वेदिक उपाय यहाँ दिए जा रहे हैं, उनका प्रयोग करें- अश्वगंधा, ब्राह्मी, शंखपुष्पी, शतावरी, मुलहठी, आँवला, जटामासी, असली खुरासानी, अजवायन प्रत्येक का 50-50 ग्राम बारीक चूर्ण बना लें। रात को सोने के पूर्व 3 से 5 ग्राम मात्रा में दूध के साथ सेवन करें। एक सप्ताह बाद इसका प्रभाव देखें। अनिद्रा नष्ट होकर गहरी स्वाभाविक नींद आने लगती है, स्वप्न भी नहीं आते व उच्च रक्तचाप में भी आराम होता है। नींद की गोली की तरह बेहोशी नहीं आती, बल्कि प्रातः उठते ही ताजगी महसूस होती है। सर्पगंधा, अश्वगंधा और भाँग तीनों सममात्रा में मिलाकर रख लें। इस चूर्ण को रात को सोते समय 3 से 5 ग्राम मात्रा में जल के साथ लें, यह औषधि निरापद ह...

साइनस का रोग मिटाए योग

साइनस का रोग मिटाए योग --------------------------- साइनस नाक का एक रोग है। आयुर्वेद में इसे प्रतिश्याय नाम से जाना जाता है। सर्दी के मौसम में नाक बंद होना, सिर में दर्द होना, आधे सिर में बहुत तेज दर्द होना, नाक से पानी गिरना इस रोग के लक्षण हैं। इसमें रोगी को हल्का बुखार, आंखों में पलकों के ऊपर या दोनों किनारों पर दर्द रहता है। तनाव, निराशा के साथ ही चेहरे पर सूजन आ जाती है। इसके मरीज की नाक और गले में कफ जमता रहता है। इस रोग से ग्रसित व्यक्ति धूल और धुवां बर्दाश्त नहीं कर सकता। साइनस ही आगे चलकर अस्थमा, दमा जैसी गंभीर बीमारियों में भी बदल सकता है।इससे गंभीर संक्रमण हो सकता है। क्या होता है साइनस रोग : साइनस में नाक तो अवरूद्ध होती ही है, साथ ही नाक में कफ आदि का बहाव अधिक मात्रा में होता है। भारतीय वैज्ञानिक सुश्रुत एवं चरक के अनुसार चिकित्सा नकरने से सभी तरह के साइनस रोग आगे जाकर 'दुष्ट प्रतिश्याय' में बदल जाते हैं और इससे अन्य रोग भी जन्म ले लेते हैं। जिस तरह मॉर्डन मेडिकल साइंस ने साइनुसाइटिस को क्रोनिक और एक्यूट दो तरह का माना है। आयुर्वेद में भी प्रतिश्याय को नव प्रतिश्या...

शुगर (डाईबीटीज़) को क़ाबू में करने के उपाय

 1. तीन से चार हरे प्याज जड़ समेत ले और अच्छे से धो कर 2 लीटर पानी में भिगो कर रात भर के लिए रख दे और सुबह इसका सेवन करे। ये पानी एक बार में ही सारा मत पिए, दिनभर में जब भी प्यास लगे इस पानी का सेवन करे। 1 महीना लगातार इस उपचार को करने पर शुगर को जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है।  2. शरीर में शुगर लेवल को कम करने में कड़वी चीजें बहुत असरदार होती है। इसलिए आंवला, करेला, नीम, मेथी दाना और एलोवेरा शुगर कम करने के उपाय में अचूक होती है।  करेले में विटामिन A, B1, B2, C होते है और इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर और पेशाब में शुगर की समस्या को तेजी से कम करते है। इसलिए हर रोज कम से कम 1 बार करेले का जूस जरूर पीना चाहिए।  3. आम के ताजे पत्ते सूखा कर पीस ले और इसका पाउडर बना ले, अब आपका घरेलू उपाय त्यार है। मधुमेह का जड़ से इलाज करने के लिए सुबह खाली पेट इस पाउडर का 1 चम्मच पानी के साथ ले।  4. आम की पत्तियों के पाउडर का सेवन ना किया जाये तो रात को 1 गिलास पानी में आम के ताजे पत्ते भिगो कर रख दे। सुबह इसे उबाल कर छान ले और खाली पेट पिए। इस उपाय से diabetes control होगी और क...

लीवर को अपने आप चेक करें – लीवर की देखभाल के लिए सरल घरेलु नुस्खे।

  करे ये घरेलू कुछ उपाय :- नारियल पानी लीवर के सभी रोगों के लिए रामबाण है. चाहे हेपेटाइटिस ऐ बी या सी हो, लीवर फैटी हो, सूजा हुआ हो, कठोर हो, लीवर के हर रोग में हरे नारियल का पानी बेहद कारगर है. दिन में 2 या 3 हरे नारियल का पानी पीना चाहिए. इसका रिजल्ट किसी भी एलॉपथी दवा से कई गुणा अधिक तेज़ है. जैसे ही आप इसको पीना शुरू करेंगे तो एक हफ्ते के अन्दर ही आपको रिजल्ट दिखने शुरू हो जायेंगे. हल् ‍ दी लीवर के स् ‍ वास् ‍ थ् ‍ य में सुधार करने के लिए अत् ‍ यंत उपयोगी होती है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते है और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करती है। हल्दी की रोगनिरोधन क्षमता हैपेटाइटिस बी व सी का कारण बनने वाले वायरस को बढ़ने से रोकती है। इसलिए हल् ‍ दी को अपने खाने में शामिल करें या रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पिएं * सेब का सिरका, लीवर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। भोजन से पहले सेब के सिरके को पीने से शरीर की चर्बी घटती है। सेब के सिरके को आप कई तरीके से इस् ‍ तेमाल कर सकते हैं- एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं, ...