Posts

Showing posts from January, 2023

शक्ति बढ़ाने के लिए निम्बू के 4 अदभुत प्रयोग

  अगर आप को हमेशा शारीरिक या मानसिक कमज़ोरी महसूस होती रहती हैं, अगर आप हमेशा थके थके महसूस करते हैं तो जानिये निम्बू के आसान से चमत्कारिक प्रयोग और अपने शरीर को दीजिये नयी स्फूर्ति, शक्ति और उमंग। आइये जाने निम्बू के इन प्रयोगो को। 1. सुबह खाली पेट उबलते हुए एक गिलास पानी में एक निम्बू निचोड़ ले और इसको बैठ कर घूँट घूँट कर पिए। इस से आपके अंग अंग में नयी शक्ति का संचार होगा, रोग दूर होते हैं, नेत्रज्योति तेज़ हो जाती हैं, मानसिक दुर्बलता, थकावट दूर होती हैं, सर दर्द, पुट्ठों में बार बार झटके लगने बंद हो जाते हैं। अगर आप अधिक काम भी करते हैं तो भी आपको थकावट नहीं होगी। आपके शरीर से सारी गंदगी धीरे धीरे बाहर निकल जायेगी, शरीर ज़हर मुक्त हो जायेगा। और इसके नियमित सेवन करने से शरीर स्फूर्तिवान होगा। ध्यान रखे स्वाद के लिए नमक या शक्कर ना मिलाये। सिर्फ शुद्ध शहद मिला सकते हैं। 2. 40 ग्राम किशमिश, 6 मुनक्के, 6 बादाम, 6 पिस्ते रात को आधा किलो पानी में कांच के बर्तन में भिगो कर रख दे। प्रात : पीसकर, छानकर, एक चम्मच शहद मिलाकर और एक निम्बू निचोड़ कर भूखे पेट पिए। इस से मानसिक व् शारीरिक कमज़ोरी ...

क्या करें जब बच्चा बिस्तर पर पेशाब करें तब...!

Image
  क्या करें जब बच्चा बिस्तर पर पेशाब करें तब...!* रात को पानी कम से कम पिलायें व ठंडी चीजें खाने को न दें... सोने से पहले दूध में 3 खजूर उबालकर पिलायें... पानी मे जायफल घिस कर उसको एक कप गर्म दूध में मिलाकर सोने से पहले दें... सुबह.. और रात को सोने से पहले दूध और गुड़ खाने को दें... सोने से पहले एक ग्राम अजवायन का चूर्ण.. गर्म दूध के साथ दें... बहुमूत्रांतक वटी की एक एक गोली सुबह शाम गर्म दूध के साथ दें... *नोट:- कोई भी 2 उपाय एक साथ करें...* जिस दिन बच्चा बिस्तर गीला न करें उस दिन उसकी तारीफ करें... इससे मनोवैग्यानिक रूप से उसके मन मे बात बैठने लगेगी.. बच्चे के कमरे में रात को रोशनी रखें..ताकि बिना डरे व बिना आलस करे बाथरूम जा सके...

मुंह के छाले और जीभ के छाले*

मुलेठी का काढ़ा बनाकर ठंडा कर व छानकर दिन में ३-४ बार गरारा करने से मुंह व जीभ के छाले ठीक हो जाते है।हरे धनिया का रस मुंह के छालो पर लगाने और सूखे धनिये को पानी में उबालकर उस पानी को छान कर व ठंडा कर उससे गरारे करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते है।शहद को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते है।इलायची चूर्ण को शहद में मिलाकर छालो पर लगाने और लार टपकाने से छाले ठीक हो जाते है।चमेली की पत्तियां चबाने से मुंह के छाले दूर होते है।अमरुद की पत्तियों को उबाल कर कुल्ला करने से गला-जीभ साफ़ होता है और मुंह के छाले ठीक होते हैं।हल्दी को पानी में डालकर कुछ देर रख दे. इस पानी को छान कर उससे कुल्ले करने से मुंह के छाले नष्ट होते है।मिश्री की डली, इलायची या गोंद की डली को पूरे दिन चूसते रहने से भी छाले ठीक होते है।

माइग्रेन की समस्या में बादाम के सेवन से फायदा

 माइग्रेन या आधा सिरदर्द आजकल की अव्यवस्थित जिंदगी की देन है। जिसमें हम अपने खानपान पर नियमित ध्यान नहीं दे पाते हैं। सबसे बड़ा कारण है भागदौड़ की जिंदगी। जो तनाव से तो भरपूर है पर उससे मुक्त होने के लिए हम कोई उपाय नहीं करते। बस यही सारी वजहें धीरे-धीरे माइग्रेन के रुप में बदलने लगती हैं। जैसे ही आप सामान्य स्थिति से एकदम तनाव भरे माहौल में पहुंचते हैं तो सबसे पहले आपका सिर दर्द बढ़ता है।माइग्रेनको आम बोलचाल की भाषा में अधकपारी भी कहते हैं। कारण और लक्षण यह रोग व्यक्ति को दूसरे रोगों के फलस्वरूप हो जाता है जैसे- नजला, जुकाम, शरीर के अन्य अंग रोग ग्रस्त होना, पुरानी कब्ज इत्यादि| इसके आलावा स्त्रियों में यह रोग मासिकधर्ममें गड़बड़ी के कारण हो सकता है| इसके अलावा आंखों में दृष्टिदोष की वजह से भी आधे सिर में दर्द हो सकता है। माइग्रेन मूल रूप से तो न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इसमें रह-रह कर सिर में एक तरफ बहुत ही चुभन भरा दर्द होता है। ये कुछ घंटों से लेकर तीन दिन तक बना रहता है। इसमें सिरदर्द के साथ-साथ गैस्टिक,जी मिचलाने, उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकतीहैं।। पर्याप्त नींद न लेना, भूखे पे...

बार- बार पेशाब (बहुमूत्र ) का सरल उपचार…

  यदि बार-बार पेशाब आता है, यदि बहुमूत्र रोग हो गया है तो उसके उपचार के लिए आंवले के पांच ग्राम रस में हल्दी की चुटकी घोलिए और उसमें पांच ग्राम शहद मिलाकर पी जाइये। ऐसा करने से जरा-जरा सी देर में पेशाब का आना बंद हो जाता है। आंवले का रस का सूखा चूर्ण गुड के साथ मिलाकर लेने से पेशाब खुलकर आता है मूली के नियमित प्रयोग से बहुमूत्र में आराम मिलता है जवाखार और मिश्री तीन तीन ग्राम ताजे जल के साथ कुछ दिन लेने से बहुमूत्र का रोग समाप्त हो जाता है राई काले तिल कलमी शोरा टेसू के फ़ूल एवं दालचीनी सभी को समभाग मेंलेकर चूर्ण बना लें,रोज दो ग्राम सुबह शाम शहद के साथ खाने पर बहुमूत्र रोगसे मुक्ति मिलती है बहुमूत्र में बबूल का गोंद घी मे भून कर मक्खन के साथ सुबह को खाने से फ़ायदा होता है अदरक का ताजा रस सेवन करने से रुका हुआ मूत्र जल्दी बाहर निकल जाता है,साथ ही बहुमूत्र की शिकायत भी दूर होती है जामुन की गुठली एवं बहेडे का छीलका दोनो बारीक पीस लें आठ दिन तक चार ग्राम रोज पानी के साथ लें,बार बार पेशाब आना बंद हो जायेगा कलमी शोरा दस ग्राम दूध दो सौ पचास ग्राम और पानी एक किलो इन सबकोमिलाकर दिन में दो...

*शुगर

  शुगर के मरीज को एक दिन मे एक ही फल खाना चाहिए। जैसे आज पपीता खाया तो अगले दिन अमरूद खाए। उस से अगले दिन अन्नानास खा ले। फिर अगले दिन सेब खा ले। पूरे दिन मे एक नींबू जरूर किसी भी तरह से अपनी डाइट में शामिल करें। अगर वजन बढ़ भी गया हो तब भी कभी डाइटिंग न करे। अन्न न छोड़े। दो रोटी की बजाए चाहे एक खाए। *शुगर बढ़ने का सबसे बढ़ा कारण अन्न है।* आप आटे को हल्का सा भून लें। फिर उसकी रोटी बनाकर खाए। इससे शुगर का लेवल एकदम से ठीक होगा। और चोकर मिलाकर आटे का इस्तेमाल करे। रोटी कम खाए सब्जी ज्यादा खाए। सुबह पूरा अच्छे से भारी नाश्ता करे। *अलसी का इस्तेमाल करे।* अलसी को हल्का सा भून लें। बाजार से भी भूनी हुई अलसी मिल जाती है। इसे मिक्सी में पीस ले। काँच की शीशी में रखे। अब अलसी के पाउडर को दही मे ढूध मे सब्जियो मे रोटी में भरकर खाए। रोज एक शुगर के रोगी को 50 ग्राम अलसी अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। अलसी में बहुत फाइबर्स होते है। जिससे पेट भर जाता है। बार-बार भूख नही लगती। *अलसी शुगर को जड़ से खत्म करता है।* सारे जोड़ो के दर्द को खत्म करता है। और बहुत ताकत देता है। नियम से ढूध पिए। केल्शियम का ध्...

सर्दियों में इन चीजो का जूस पीना लाभदायक हे , इम्यूनिटी होगी मजबूत

  सर्दियों में इन चीजो का जूस पीना लाभदायक हे , इम्यूनिटी होगी मजबूत- -=-=-=--=-=-=-=-=-==-=-==--=-=-=-==- चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर में खून की कमी दूर होने के साथ कमजोरी भी कम होती हैं। इस जूस अदरक मिलने से सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा होती हैं। इस जूस में आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। संतरे का जूस संतरे का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ती हैं। इस जूस को पीने से शरीर में इंफेक्शन दूर होता है और जल्दी बीमार भी नहीं पड़ते हैं। ये जूस सर्दी-जुकाम से भी शरीर की रक्षा करता हैं। टमाटर का जूस टमाटर का जूस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, सोडियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। सर्दियों में इसे पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और स्किन भी ग्लोइंग बनती है। सर्दियों में टमाटर का जूस पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है। स्ट्रॉ...

तंबाकू की लत छोड़ने के लिए आजमाइए

 तंबाकू की लत छोडऩे के कई घरेलू तरीके हैं। अगर आपको ये गंदी आदत छोडऩी है, तो पढ़ें ये आसान और सस्ते तरीके... 1. अजवाइन में नींबू और काला नमक डालकर दो दिन तक भीगने दें। फिर इसे सुखा लें। इस मिश्रण को जब भी तंबाकू खाने की तलब लगे, मुंह में रख लें। ऐसा लगेगा जैसे आप तंबाकू खा रहे हैं।  2. बेकिंग सोडा से निकोटिन छोडऩे में मदद मिलती है। दरअसल बेकिंग सोडा मूत्र में पीएच की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। जिससे निकोटिन कम मात्रा में शरीर से बाहर निकलता है। इससे निकोटिन लेने की इच्छा कम होती है। बेकिंग सोडा को पानी मिलाकर लिया जा सकता है। 3. तंबाकू मुंह में रखने की आदत है, तो इसका तोड़ है सौंफ और मिश्री। इसके लिए सौंफ के साथ मिश्री के दाने मिलाकर धीरे धीरे चूसें। कुछ दिनों में फर्क खुद देखें। 4. विटामिन सी खूब लें सिट्रस फ्रूट खाएं। इससे निकोटिन लेने की इच्छा कम होती है। इसके अलावा एक उपाय ये भी है कि जब स्मोकिंग की इच्छा हो, थोड़ा सा नमक चाट लें। 5. तंबाकू छोडऩे का एक अच्छा और आसान उपाय है दालचीनी। इसे चबाने से तंबाकू लेने की इच्छा कम होती चली जाती है। 6. एक्सरसाइज करें। इससे निकोटि...

लीवर की देखभाल के लिए सरल घरेलु नुस्खे

  नारियल पानी लीवर के सभी रोगों के लिए रामबाण है. चाहे हेपेटाइटिस ऐ बी या सी हो, लीवर फैटी हो, सूजा हुआ हो, कठोर हो, लीवर के हर रोग में हरे नारियल का पानी बेहद कारगर है. दिन में 2 या 3 हरे नारियल का पानी पीना चाहिए. इसका रिजल्ट किसी भी एलॉपथी दवा से कई गुणा अधिक तेज़ है. जैसे ही आप इसको पीना शुरू करेंगे तो एक हफ्ते के अन्दर ही आपको रिजल्ट दिखने शुरू हो जायेंगे. हल् ‍ दी लीवर के स् ‍ वास् ‍ थ् ‍ य में सुधार करने के लिए अत् ‍ यंत उपयोगी होती है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते है और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करती है। हल्दी की रोगनिरोधन क्षमता हैपेटाइटिस बी व सी का कारण बनने वाले वायरस को बढ़ने से रोकती है। इसलिए हल् ‍ दी को अपने खाने में शामिल करें या रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पिएं * सेब का सिरका, लीवर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। भोजन से पहले सेब के सिरके को पीने से शरीर की चर्बी घटती है। सेब के सिरके को आप कई तरीके से इस् ‍ तेमाल कर सकते हैं- एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं, या इस मिश्रण में एक चम्मच...

रसोई घर के मशालो से इलाज

  पेट दर्द के लिए पेट दर्द के लिए एक चम्मच शुद्ध घी में हींग मिला कर पीने से काफी आराम मिलता है। एक-एक चम्मच पुदीने और नींबू के रस में आधा चम्मच अदरक का रस और थोड़ा-सा काला नमक मिला कर पीने से भी आराम मिलेगा। इसके अलावा सेंधा नमक मेें एक-दो ग्राम अजवाइन की सूखी और पिसी पत्तियां खाने से पेट दर्द में राहत मिलती है। दांत दर्द के लिए दांत दर्द के लिए लौंग से अच्छी दवा शायद ही कोई होगी। नमक और काली मिर्च के एक-चौथाई चम्मच मिश्रण में कुछ बूंद पानी मिला कर लगाने से भी फायदा होता है। इसके अलावा अजवायन की पत्ती का तेल लगाने से भी दांत के दर्द में राहत मिलती है। अगर आपके पास और कोई विकल्प नहीं है तो आप कच्चे प्याज के टुकड़े को कम से कम 3 मिनट तक चबा सकते हैं। काफी आराम मिलेगा। सिर दर्द के लिए सिर दर्द अधिकतर लोगों की समस्या होती है। इसके निदान के लिए दालचीनी को पानी के मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने माथे पर लगाकर छोड़ दें। यकीन मानिए दालचीनी मसाला सिर दर्द करने के लिए दवा से भी अच्छा मसाला है। इसके अलावा 10-20 ग्राम तुलसी के पत्ते चबाने से या एक कप पानी में काढ़ा बना कर पीने...

गला बैठने, घाव या टॉन्सिल होने पर अपनाये ये आयुर्वेदिक एवं घरेलु लाभकारी नुस्खे

  यदि टॉन्सिल बढ़ जाएँ तो मेहँदी के पत्ते जलाकर काढ़ा बना ले और उस से और गुनगुने काढ़े से गरारे करने पर तत्काल टॉन्सिल में लाभ होता है. मेथीदाना 2 चम्मच लेकर इसको 2 गिलास पानी में आधा रहने तक धीमी आंच पर पकाएं, इस पानी से दिन में ३ से 4 बार गरारे करें. टॉन्सिल्स में बहुत आराम आएगा. ये प्रयोग ३ से 4 दिन तक करें. मुली के रस में समान मात्र में पानी मिलकर गरारे करें, गले की सुजन और घाव ठीक हो जायेंगे. गले में खराश होने पर सुबह सौंफ चबाएं, से बंद गला भी खुल जाता है आवाज बैठ जाने पर मुली के 5 ग्राम बीज पीस कर गरम पानी से सेवन करें, इस से आवाज खुल जाएगी और गले की खराश भी खत्म हो जाएगी . टॉन्सिल बढ़ जाने पर सफेद नमक, हल्दी और बायविडंग –तीनो को अलग अलग पीसकर शीशियो में भर के रख ले जब तकलीफ ह तो एक गिलास गुनगुने पानी में आधा आधा चम्मच चूर्ण दाल कर घोल बना ले और सुबह शाम गरारे करने से टॉन्सिल बिकुल ठीक हो जायेंगे. टॉन्सिल्स (Tonsils) तथा गलगंड में गाजर का रस प्रतिदिन तीन चार बजे दिन में 125 ग्राम (एक छोटा गिलास) लगातार दो तीन मास तक पियें। यह कॉड लिवर आयल का अच्छा विकल्प है। टॉन्सिल की सूजन में क...

कमजोर दांत, मसूड़े एवं मसुडो के सर्द – सुजन का आयुर्वेदिक घरेलू इलाज

  अगरआप कमजोर दांत, कमजोर मसुडे एवं मसुडो की सुजन से परेशान है या आप का कोई परिजन तो अपनाये ये चमत्कारिक आयुर्वेदिक घरेलु और सस्ते उपचार और बन जाएँ घर का वैध .. राइ या सरसों के तेल में बारीक़ नमक मिलाकर मंजन करने से दांत तथा मसूड़े मजबूत होते है, इस से दांत व मसुडो के दर्द में भी आराम मिलता है. मसूड़े के दर्द में हल्दी के टुकड़े मुह में रख कर चूसने से दर्द में राहत मिलती है. दाढ़ के दर्द में नमक मिले अदरक के टुकड़े को चुसना लाभदायक होता है. मसूड़े में सुजन होने पर पुदीना पानी में उबाल लें और उस पानी के कुल्ले करें तत्काल आराम मिलेगा. दांत में दर्द या मसुडो में सुजन होने पर लहसुन को पीस कर उस से धीरे धीरे मालिश करने पर आराम मिलता है. दांत दर्द में लोंग का तेल लगाने से आराम मिलता है., इस से सूजे हुए मसूड़े भी ठीक हो जाते है. दांत के दर्द में दालचीनी का तेल का फोहा लगाने से तत्काल आराम मिलता है. यदि सोच के समय ऊपर निचे के दांतों को भींचकर बैठा जाय तो दांत जिंदगी भर नहीं हिलेंगे. दांत में कीड़े लग जाने से छेद हो जाते है. उस छेद में कपूर को पीसकर किसी रुई में लगा कर छेद में रखने से दांत के कीड़े ...

अम्लपित्त

  -आँवले का रस, मिश्री और भुने जीरे का चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम पीने से अम्लपित्त की विकृति नष्ट होती है। -संतरे के रस में थ़ोड़ा-सा भुना हुआ जीरा और सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से अम्लपित्त में बहुत लाभ होता है। -नारियल का पानी पीने से एसिड़िटी मिट जाती है। गाजर के रस में शहद मिलाकर पीने से अम्लपित्त में पूर्ण लाभ होता है।

सर्दी जुकाम से बचने के सरल टिप्स

1. शहद का प्रयोग शहद न सिर्फ आपके इम्युनिटी के लिए अच्छा होता है पर ये खांसी से भी राहत देने में उपयोगी है। आप गरम पानी में एक चम्मच शहद डाल कर उसका सेवन कर सकते हैं या चाय में चीनी की जगह आप शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं। 2. अदरक चाय अदरक वाली चाय आपके इम्युनिटी को बढ़ाती है और अदरक आपके गले के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आप चाय में अदरक के साथ तुलसी, लौंग, काली मिर्च या अश्वगंधा का भी प्रयोग कर सकते हैं। 3. गरम सूप का सेवन सूप में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन जैसे कई पोषिक तत्व होते हैं। आप मिक्स वेजिटेबल, टमाटर, मशरूम जैसे कई अलग तरह के सूप बना सकते है। 4. हल्दी का दूध हल्दी नेचुरल एंटीबायोटिक होती जो हमारे शरीर के खून को साफ़ करती है और अंदरूनी चोट से भी बचाती है। हल्दी का दूध न सिर्फ हमारे शरीर को गरमी देता है बल्कि कई बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है। 5. भाप लें भाप लेने से बंद नाक खुल जाती है और सांस की नली की सूजन भी कम हो जाती है। आप भाप लेने के लिए पानी में अदरक, विक्स, टी ट्री आयल, लौंग का तेल भी डाल सकते हैं।

क्या आपकी पाचन शक्ति बहुत कमज़ोर हैं।

  -=-=-=-=-==--=-=-=-= यदि आपका पेट अच्छी तरह साफ़ नहीं हो रहा हैं और आपको भोजन के बाद पेट दर्द या गैस या दस्त हो जाते हैं, भोजन पचता नहीं, गैस के कारण हृदय पर बोझ अनुभव होता हैं, पेट फूल जाता हैं, पुराना कब्ज हो, कोलाइटिस हो, भोजन में अरुचि हो तो इन नुस्खों को ज़रूर आज़माये। ये आसान से घरेलु उपाय बहुत कामयाब हैं। आइये जाने। [ads4] निम्बू। यदि आपके पाचन अंग कार्य नहीं करते, भोजन नहीं पचता, पेट में गैस के कारण हृदय पर बोझ अनुभव होता हैं, पेट फूल जाता हैं, रात को नींद नहीं आती, भोजन भली प्रकार नहीं पचता तो एक गिलास गर्म पानी में एक निम्बू का रस मिलाकर बार बार पीते रहने से पाचन अंगो की धुलाई हो जाती हैं। रक्त और शरीर के समस्त विषैले पदार्थ मूत्र द्वारा निकल जाते हैं। कुछ ही दिनों में शरीर में नई स्फूर्ति और नई शक्ति अनुभव होने लगती है। अगर अपच हो तो निम्बू की फांक पर नमक डालकर गर्म करके चूसने से खाना सरलता से पच जाता है। यकृत (लिवर) के समस्त रोगों में निम्बू लाभदायक होता हैं। नारंगी। अगर आपकी पाचन शक्ति कमज़ोर हैं तो नारंगी का रस तीन गुना पानी में मिलाकर पीना चाहिए। पुदीना। पुदीना पेट की ...

गुर्दे और मूत्राशय की पत्थरी में रामबाण तरबूज के बीज – पथरी का इलाज

  तरबूज के बीजो की मींगी(गिरी) पत्थरी में रामबाण है। सिर्फ 5 से 7 दिन में गुर्दे और मूत्राशय की पत्थरी निकालने में बहुत सक्षम है। तीन से सात दिन प्रयोग करने के बाद अपना रिजल्ट ज़रूर बताएं। आइये जाने ये प्रयोग। तरबूज के बीजो का छिलका निकाल लें और ऐसी तरबूज के बीजों की मींगी 12 ग्राम लेकर सिल बट्टे पर पानी के साथ खूब बारीक घोट पीस लें। जितना अधिक घोटा जाए उतना ही लाभकारी रहेगा। फिर इसमें 500 ग्राम पानी अच्छी तरह मिला लें। अंत में ज़रुरतानुसार इतनी पीसी हुयी मिश्री मिला लें के ये मीठा हो जाए। इस तरबूज के बीज की सर्दाई को एक बार में धीरे धीरे करके पी जाएँ। एक बार में न पी सकें तो पांच मिनट के अंतर पर दो बार में पी जाएँ। आवश्यकतानुसार तीन से सात दिन तक लें। ये प्रयोग तीन से सात दिन तक रोज़ सुबह खाली पेट लेना है। अगर पत्थरी बड़ी हो तो थोड़े दिन ज़्यादा भी करना पड़ सकता है। पत्थरी का यह सरल और शीघ्र प्रभावोत्पादक प्रयोग है। इस प्रयोग से गुर्दे और मूत्राशय (मसानों) की पत्थरी जड़ से समाप्त हो जाती है। इस प्रयोग से हृदयताप तथा हृदय के अनेक रोग भी नष्ट होते हैं। मधुमेह के रोगी बिना मिश्री यह प्रयोग क...

दस्त को चुटकी में बंद करने वाला रामबाण प्रयोग।

  कैसे भी प्रबल पानी की भाँती नदी के समान भी अगर दस्त हों, तो भी ये रामबाण नुस्खा इतना कारगार है के चुटकी बजाते बिना दवा खाए भी सब सही कर देगा। ज़रूर पढ़ें। प्रथम नुस्खा। हर प्रकार के दस्त बंद करने के लिए। सूखा आंवला दस ग्राम और काली हरड़ पांच ग्राम दोनों को लेकर खूब बारीक पीस लें। फिर एक एक ग्राम की मात्रा से प्रात: सांय पानी के साथ फांके। हर प्रकार के दस्त बंद करने के लिए अत्यंत सरल और अचूक औषिधि है। तीन चार मात्राओं के सेवन से रोगी को बिलकुल आराम आ जाता है तथा इससे आमाशय को भी बल मिलता है। दूसरा नुस्खा – पतले दस्त के लिए। आधा कप उबलता हुआ गर्म पानी लें। इसमें एक चम्मच अदरक का रस मिलाएं। और जितना गर्म पी सकें चाय की तरह, उतना गर्म पी लें। इस तरह एक एक घंटे में एक एक खुराक लेते रहने से पानी की तरह हो रहे पतले दस्त बंद हो जाते हैं। तीसरा नुस्खा – प्रबल पानी की भाँती नदी के वेग के समान दस्त। 30 ग्राम या आवश्यकतानुसार सूखे आंवले को पानी में खूब बारीक पीस लें और लुगदी (चटनी) बना लें। रोगी को चित्त लेटा दें। रोगी की नाभि के चारों और उस लुगदी का कुंआ सा गोलाकार घेरा बना दें। नाभि बीच में ख...

नशा छोड़ने के लिए सेब, अदरक और अजवायन का प्रयोग।

  1. सेब – सेब का रस बार बार पीने से या सेब का ज़्यादा इस्तेमाल करने से शराबी की शराब की लत छूट जाती हैं। अफीम या किसी और नशे की आदत भी हैं तो वह भी इस प्रयोग से सही हो जाती हैं। दिन में 4-5 बार सेब का सेवन करने से हर तरह के नशे को छोड़ा जा सकता हैं। 2. अजवायन – आधा किलो (500 ग्राम) अजवायन को 4 लीटर पानी में आधा रहने तक (लगभग २ लीटर) पकाइये। फिर इसको छान कर कांच की बोतल में भर कर रख दीजिये। बस दवा तैयार हैं। जब भी नशे का मरीज खाना खाए उस से आधा घंटे पहले एक कप उसको पिला दीजिये, ये भोजन के तीनो समय दिया जा सकता हैं। इस से धीरे धीरे शराब पीने की इच्छा समाप्त होती जाएगी। और साथ ही लिवर भी साफ़ होगा। 3. अदरक – अदरक के छोटे छोटे टुकड़े कर ले और इन मेँ नीम्बू निचोड़ लेँ और इन पर काला नमक डाल कर और धूप मेँ अच्छी तरह सुखा के रख लेँ । और कांच की किसी शीशी में भर कर रख लीजिये। जब भी नशा करने की तलब उठे तो एक टुकड़ा इसका मुँह मेँ डालकर चूसना शुरू करेँ । ऐसा करने से आपके शरीर में जिस कारण नशा करने की तालाब उठती हैं वो धीरे धीरे बंद हो जाएगी। 4. भावुक पहलु। अगर आप नशा छोड़ना चाहते हैं तो अपने वॉलेट मे...

10 कारगर घरेलू उपाय, जो किडनी के स्‍टोन से निजात दिलाएं

  10 कारगर घरेलू उपाय, जो किडनी के स् ‍ टोन से निजात दिलाएं -====-=--=-= बहुत से ऐसे घरेलू उपाय है जिनको अपनाकर किडनी के स् ‍ टोन से निजात पाई जा सकती है। आइए जाने ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में। किडनी में स् ‍ टोन किडनी में स् ‍ टोन की समस् ‍ या आजकल आम हो चली है। इसकी बड़ी वजह खान-पान की गलत आदतें होती हैं। किडनी में स् ‍ टोन यूरीन सिस्टम का एक रोग है जिसमें किडनी के अन्दर छोटे-छोटे पत्थर जैसी कठोर वस्तुएं बन जाती हैं। आमतौर पर यह ये पथरियां यूरीन के रास्ते शरीर से बाहर निकाल जाती है। बहुत से ऐसे घरेलू उपाय है जिनको अपनाकर इनसे निजात पाई जा सकती है। आइए जाने ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में। 1:- करेला करेला वैसे तो बहुत कड़वा होता है और आमतौर पर लोग इसे कम पसंद करते है। परन् ‍ तु पथरी में यह रामबाण की तरह काम करता है। करेले में मैग् ‍ नीशियम और फॉस् ‍ फोरस नामक तत् ‍ व होते हैं, जो पथरी को बनने से रोकते हैं। 2:- अंगूर अंगूर में एल्ब्यूमिन और सोडियम क्लोराइड बहुत ही कम मात्रा में होता हैं, इसलिए किडनी में स् ‍ टोन के उपचार के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। साथ ही अंगूर प्राकृतिक मूत्...

थाइरोइड का घरलू इलाज

Image
  हल्दी दूध: थायराइड को कण्ट्रोल करने के लिए आप रोजाना दूध में हल्दी मिलाकर और उसे पकाकर पिए।* * लौकी का जूस: रोजाना सुबह खली पेट लौकी का जूस पिने से भी थाइरोइड खत्म करने में मदद मिलती है। जूस पिने के आधे घंटे तक कुछ खाये पिए नहीं।* * तुलसी और एलोवेरा: दो चम्मच तुलसी के रस में आधा चम्मच एलोवेरा रस मिला कर इसका सेवन करना भी इस बीमारी से छुटकारा पाने का उत्तम उपाय है।* * लाल प्याज: प्याज को बीच से काट कर दो टुकड़े कर ले और रात को सोने से पहले थायराइड ग्रंथि के आस पास मसाज करे। इसके बाद गर्दन से प्याज का रस को धोये नहीं।* * हरा धनिया: थायराइड का घरेलू ट्रीटमेंट करने के लिए हरा धनिया पीस कर चटनी बनाये और एक गिलास पानी में एक 1 चम्मच चटनी घोल कर पिए। इस उपाय को जब भी करे ताजी चटनी बना कर ही सेवन करे।* * रात को सोते समय गाय के गर्म दूध के साथ 1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करे।* * थाइरोइड के लिए उज्जायी प्राणायाम करे । इस प्राणायाम में गले को संकुचित करते हुए पुरे ज़ोर से ऊपर से श्वांस खींचनी हैं।* * स्वस्थ आदमी के लिए सफ़ेद नमक है बहुत हानिकारक.आज कल जो बाज़ार में सफ़ेद नमक हमको आयोडीन के न...