Posts

Showing posts from August, 2024

अश्मरी- केल्शियम ऑक्सीलेट

  हम प्रायः पथरी,अश्मरी या स्टोन की चर्चा करते हैं, और साधारण रूप से पथरी के उपचार तक सीमित हो कर रह जाते हैं। वृक्क, गुर्दे या किडनी की पथरी क्या है, क्यों होती है,इसके कारण -निवारण को हम डाक्टर, वैद्य के भरोसे छोड़ दिया करते हैं। मुझे भी लगा कि कुछ बातों को यदि हम विस्तार से समझें तो हमारी कई समस्याओं का निदान हमें अपने पास ही मिल जाएगा।आज मैं पथरी के मुख्य कारक कैल्सियम ऑक्सीलेट के विषय में अपने विचार व्यक्त करना चाहता हूं। कैल्सियम ऑक्सीलेट,ऑक्सेलिक एसिड का एक कैल्शियम सॉल्ट या लवण है।हम साधारणतः इसे चूने का आक्सीलेट भी कह सकते हैं। इसका गुणसूत्र cac2o4 (सीए सी2 ओ4)है।यह हाइड्रेटेड अर्थात निर्जल, रंगहीन,सफेद होता है, मूत्र संक्रमण के कारण यह धूसर रंग की भी दिखलाई देती है। यह प्राकृतिक रूप से व्हीपेलाइट खनिज के रूप में भी पाई जाती है। इसके क्रिस्टल आयताकार लगभग लिफाफे की तरह दिखाई देते हैं। यही क्रिस्टल वनस्पतियों में रैफाइड के रूप में पाए जाते हैं। इसी प्रकार दो दुर्लभ ऑक्सीलेट भी प्रकृति में पाए जाते हैं,एक वेडेलाइट और दूसरा कैऑक्साइड ये भी प्राकृतिक खनिज ही हैं। यह तो हुई के...