Posts

Showing posts from December, 2023

बवासीर मलाशय के आसपास की नसों की सूजन के कारण विकसित होता है।

 बवासीर दो प्रकार की होती है, खूनी बवासीर और बादी वाली बवासीर, खूनी बवासीर में मस्से खूनी सुर्ख होते है,और उनसे खून गिरता है,जबकि बादी वाली बवासीर में मस्से काले रंग के होते है,और मस्सों में खाज पीडा और सूजन होती है।  बवासीर बेहद तकलीफदेह होती है। देर तक कुर्सी पर बैठना और बिना किसी शेड्यूल के कुछ भी खा लेना इसका प्रमुख कारण है। रसोत              250 ग्राम गंदना के बीज  150ग्राम छोटी हरड़        250 ग्राम एल्वा              250 ग्राम गंदना का रस    100ग्राम देसी गाय का मूत्र 5 किलो  मूली का रस       5  किलो बथुए का रस.     1    किलो गंदना, मूली  व बथुए के रस मे ओषधि को भिगो कर रखे, औषधि मिल जाने पर गोमूत्र मिलाकर पकाएँ पक जाने पर हलवे की तरह हो जाए तब चने के बराबर गोलियाँ बना ले दो गोली सुबह खाली पेट छाछ के साथ मेँ दो गोली शाम को सोते समय सेवन करेँ  30-40 साल पुरानी बवासीर भी ठीक हो जाती हे और साथ में सुबह शाम ...

गंजापन दूर करने के आसान और घरेलू नुस्खे

 ----------------------------------- मेथी और दही गंजेपन के उपचार में मेथी बहुत फायदेमंद साबित होती है। मेथी को एक रात पानी में भिगोने के बाद इसे दही में मिलाकर पेस्‍ट तैयार कर लीजिए। मेथी और दही के पेस्‍ट को बालों की जड़ों में लगाइए। इसे करीब एक घंटे तक लगा रहने दें। ऐसा करने से बालों की जड़ों में मौजूद रूसी कम होगी और सिर की त्‍वचा में नमी आएगी। मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों की जड़ों में पोषण पहुंचाने के साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है।   उड़द की दाल का पेस्‍ट उड़द की बिना छिलके वाली दाल को उबाल कर पीस लीजिए। रात को सोने से पहले इस लेप को बालों की जड़ों में लगाइए। कपड़े गंदे न हो इसके लिए सिर पर तौलिया बांध लें। ऐसा लगातर कुछ दिनों तक करने से बाल दोबारा उगने लगते हैं और गंजापन कम हो जाता है।   मुलेठी और केसर मुलेठी को पीसकर इसमें थोड़ी मात्रा में दूध और केसर मिलाकर पेस्‍ट तैयार कर लीजिए। तैयार किए गए पेस्‍ट को रात को सोने से पहले सिर में लगा लीजिए। सुबह उठकर बालों में हल्‍का शैम्‍पू कर लें। ऐसा करने से धीरे-धीरे गंजापन दूर होगा। हरे धनिये का...

घर पर बनाए दर्दनाशक तेल

 शरीर के किसी भी हिस्से में कई बार दर्द का अहसास होता है।अधिकतर लोग पेन किलर लेकर दर्द को भगाने की कोशिश करते हैं। पेन किलर हानिकारक भी हो सकती हैं, इनका सेवन न ही करें तो अच्छा है। वैसे दर्द दूर करने के लिए आप घर पर ही दर्दनिवारक तेल बना सकते हैं, तेल बनाने की विधि इस प्रकार है एक साफ काँच की शीशी में 50 ग्राम तारपीन का तेल और 20 ग्राम कपूर डालकर ढक्कन बंद कर दें और धूप में रखें। दिन में दो-तीन बार बोतल को हिला दें, ताकि कपूर पिघल जाए। एक बर्तन में सरसों का तेल 50 ग्राम, कुटा हुआ लहसुन पेस्ट एक बड़ा चम्मच तथा छोटा आधा चम्मच सेंधा नमक डालकर धीमी आँच पर इतनी देर तक गरम करें कि लहसुन काला पड़ जाए। इसे ठंडा कर छान लें व शीशी में रख लें। एक अन्य तीसरी शीशी में अजवायन का सत, कपूर और पोदीने का सत तीनों एक-एक छोटा चम्मच डालकर रखें। जब तीनों पिघल जाएँ तो इसमें एक छोटा चम्मच नीलगिरि का तेल डालकर हिलाएँ। इस तरह तीनों तेल अलग- अलग तैयार करें व मिला लें तथा एक बड़ी शीशी में भर लें। तेल तैयार है,शरीर में कहीं भी दर्द हो तो इस तेल की मालिश से वह दूर हो जाता है।

बालों के लिए ब्यूटी टिप्स

 ज्यादातर महिलाएं काले घने बालों की शौकीन होती हैं। काले घने बाल पाने के लिए कुछ प्राकृतिक उपाय करने से मदद मिलती है।  आधा लीटर पानी में 2 चम्मच आंवला पाउडर और आधे नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से रोज बाल धोने से अपने बालों को आप कुछ ही समय में प्राकृतिक रूप से काला पाएंगी।  एक किलो घी, 250 ग्राम मुलेठी और 1 लीटर आंवला रस अच्छी तरह से मिलाकर मिश्रण बनायें l इस मिश्रण को धीमी आंच पर गरम करें। गरम होने पर इसका पानी भांप हो जायेगा l जो मिश्रण बचे उसे गिलास के बर्तन में संग्रहित करें। अपने बालों को धोते समय इस मिश्रण का उपयोग करें। यह आपको बालों को काला रंग प्राप्त करने में मदद करता है। 

पथरी का घरेलू प्राकृतिक उपचार

 पथरी का घरेलू प्राकृतिक उपचार ------------------------------- जवाखार ( Javaakhar ) : जवाखार एक आयुर्वेदिक बूटी है जिसे मुख्यतः पेट से सम्बंधित और वायु सम्बंधित रोगों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है. क्योकि पथरी भी पेट का ही रोग है तो ये इससे मुक्ति दिलाने में भी लाभकारी होता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 2-2 ग्राम की मात्रा में जवाखार, पत्थरचटा और गोखरू लें और पानी के साथ इनका सेवन करें. लगातार 2 महीने तक इस उपाय को करने से पथरी घुलकर बाहर निकल जाती है. बथुआ ( Bathua ) : बथुये को आप अनेक तरह से पथरी निकालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हो. खासतौर से किडनी की पथरी. इसके लिए आपको सबसे पहले आधे किलो बथुए को पानी में उबालना है और इसके उबलने के बाद इसे छलनी से छान लें. बथुए का जो पानी आपने अलग किया है उसमे आप कुछ मात्रा में पीसी हुई काली मिर्च, स्वादानुसार सेंधा नमक और जीरा डाल कर अच्छी तरह मिला लें. इस तरह इस काढ़े को आप दिन में 3 से 4 बार अवश्य पियें. आपको जल्द ही पथरी से आराम मिल जायेगा. अनार ( Pomegranate ) : अनार के बीज, इसका रस और इसमें पाया जाने वाल कसैले गुण किडनी से पथरी नि...