Posts

Showing posts from August, 2023

गैस की समस्या से बचने के लिये प्राकृतिक उपचार

  *गैस समस्या से बचने के लिए प्राकृतिक उपचार कुछ हैं जो आपको मदद कर सकते हैं:* *(1). अदरक और नींबू:* गैस की समस्या में अदरक और नींबू का उपयोग लाभदायक होता है। आप गर्म पानी में नींबू का रस और अदरक का रस मिलाकर पियें। *(2). पुदीना:* पुदीना भी गैस समस्या को कम करने में मदद करता है। पुदीना की पत्तियों को पीसकर पानी में मिलाएं और पिएं। *(3). अजवाइन:* अजवाइन के बीजों को गर्म पानी में भूनकर छानकर पीने से गैस समस्या में आराम मिलता है। *(4). सेंधा नमक:* सेंधा नमक का उपयोग खाने में शामिल करने से गैस समस्या में राहत मिलती है। *(5). तुलसी:* तुलसी के पत्ते या तुलसी का रस, गैस समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। *(6). योगासन और प्राणायाम:* योग और प्राणायाम का नियमित अभ्यास गैस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। *(7). नियमित व्यायाम:* दिनचर्या में नियमित व्यायाम करना भी गैस समस्या से बचने में मदद कर सकता है।

Urticaria(शीतपित्त, पित्ती उछलना)

  अजवायन 50 ग्राम अच्छी प्रकार कुटकर 50 ग्राम गुड के साथ छः छ: ग्राम की गोलियाँ बना लें। प्रात: सायं एक-एक गोली ताजा पानी के साथ लें। एक सप्ताह में ही तमाम शरीर पर फैली हुई छपाकी दूर हो जाती है । विशेष-१) पिती निकली हुई हो तो नहाना नहीं चाहिए। हवा लगने और नमक खाने से इसमें वृद्धि होती है। (२) पित्ती उछलना (पित्ती, छपाकी, जुरपित्ती, शीतपित्त, ददोरे, एलर्जीं, असहिष्णुता) रोग में शरीर के किसी भाग में त्वचा पर अकस्मात् लाल चकते या ददोरे पड़ जाते हैं जिनमें मीठी-मीठी खजली चलती है। यह सारे शरीर में फैल जाती है और चकतों की जगह त्वचा लाल और सूजनयुक्त हो जाती है और उनमें उभार दिखाई देता है। अन्य उपचार:- पोदीना 6 ग्राम पीसकर जल में घोलकर (सर्दियों में उबालकर) छानकर 12 ग्राम चीनी मिलाकर नित्य प्रात: एवं सायं ऐसी दो मात्रा पीने से बार-बार पित्ती निकलनी बन्द हो जाती है। तात्कालिक उपचार- 1) तिल्ली तेल का फाहा गुदा में दबाने से तत्काल पित्ती ठीक हो जाती है। (2) सोड़ा बाई कार्ब (खाने का सोडा) 4 ग्राम को 500 ग्राम पानी में घोलकर त्वचा पर मल देने से पिती उछलने, चर्मशोथ, खजली, त्वचा पर टाने निकल आना ...

शरीर में खून की कमी तीन प्रमुख कारणों से होती हैं।

  1. भोजन में लोह तत्वों की कमी। 2. फॉलिक एसिड की कमी 3. विटामिन बी 12 की कमी। रक्त की कमी होने पर इन आहार को अपने भोजन में प्रमुख स्थान देने से आपकी रक्त की कमी कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी। 1. हरी सब्जिया। भोजन में नियमित हरी शाक सब्जियों का मिश्रण पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। मौसम के अनुकूल आने वाली सब्जियों का सेवन ज़्यादा करना चाहिए। 2. केला। प्रात : तीन केले खाकर दूध में मिश्री, इलायची मिलाकर नित्य पीते रहने से रक्त की कमी दूर हो जाती हैं। यह पौष्टिक नाश्ता हैं। 3. अंगूर। 10 ओंस अंगूर का रस पीते रहने से रक्तालप्ता में लाभ होता हैं। अर्थात खून की कमी पूरी होती हैं। 4. नीम्बू। जिनके शरीर में रक्त की कमो हो, शरीर दिन पर दिन गिरता जाए, उन्हें निम्बू और टमाटर के रस का सेवन लाभ पहुंचता हैं। 5. आंवला। आधा कप आंवले के रस में दो चम्मच शहद, थोड़ा सा पानी मिलाकर पीने से लाभ होता हैं। 6. फालसा। फालसा खाने से शरीर में रक्त बढ़ता हैं। 7. गाजर। 250 ग्राम गाजर के रस में पालक का रस मिलाकर पियें। 8. चुकंदर। चुकंदर रक्त बढ़ाने में बहुत सहयोगी हैं। सीजन में इसका नित्य सेवन करना चाहिए। इसको डॉक्...

गर्भाशय में रसौली

  कचनार छाल 200 ग्राम गूलर फल 200 ग्राम वरुण छाल 100 ग्राम सहजन बीज 100 ग्राम खदिर छाल 100 ग्राम सबको सुखाकर मोटा-मोटा कूट पीसकर रख ले। दो चम्मच चूर्ण को 4 कप पानी में उबालें। जब वह एक का कफ रह जाए तो नीचे उतरकर कपड़े से छान ले। सुबह शाम भोजन से एक घंटा पहले गुनगुना करके सेवन करें। इसके साथ में कचनार कषाय की तीन तीन चम्मच गर्म पानी के साथ में सेवन करें।

LOW BP की बीमारी के लिए दवा

  गुड : निम्न रक्तचाप की बीमारी के लिए सबसे अच्छी दवा है गुड। ये गुड पानी में मिलाकर , नमक डालकर, नीबू का रस मिलाकर  पीलो। एक ग्लास पानी में 25 ग्राम गुड, थोडा नमक, नीबू का रस मिलाकर दिन में दो तीन बार पीने से लो BP सबसे जल्दी ठीक होता है । और एक अच्छी दवा है ..अगर आपके पास थोड़े पैसे है तो रोज अनार का रस पियो नमक डालकर इससे बहुत जल्दी लो BP ठीक हो जाता है गन्ने का रस पीये नमक डालकर ये भी लो BP ठीककर देता है, संतरे का रस नमक डाल के पियो ये भी लो BP ठीक कर देता है , अनन्नास का रस पीये नमक डाल कर ये भी लो BP ठीक कर देता है। LOW BP के लिए और एक बढ़िया दवा है मिसरी और माखन मिलाकर खाओ, ये लो BP की सबसे अच्छी दवा है। LOW BP के लिए और एक बढ़िया दवा है दूध में घी मिलाकर पियो, एक ग्लास देशी गाय का दूध और एक चम्मच देशी गाय का घी मिला कर रात को पीने से लो BP बहुत अच्छे से ठीक होगा। और एक अच्छी दावा है लो BP की और सबसे सस्ता भी वो है नमक का पानी पियो दिन में दो तीन बार , जो गरीब लोग है ये उनके लिए सबसे अच्छा है।

एसिडिटी का घरेलू उपचार

 1. एसिडिटी होने पर चाय काफी का सेवन कम कर देना चाहिए। ग्रीन टी का सेवन लाभप्रद होता है।  2. अधिक से अधिक हरी सब्जियों का खासकर जिन सब्जियों में विटामिन बी और ई हो, सेवन करना चाहिए। जैसे की सहजन, बीन्स, कद्दू, पत्ता गोभी, प्याज और गाजर।  3. खाना खाने के बाद तरल पेय का सेवन न करें। आधे घंटे के बाद ही गुनगुना नीबू पानी पियें।  4. खाने में केला, खीरा, ककड़ी, तरबूज, नारियल पानी धनिए पुदीने की चटनी और बादाम की शिकंजी का सेवन करना चाहिए।  5. सौंफ और चन्दन का शर्बत बना कर पीने से पेट की जलन को शांत किया जा सकता है।  6. नींबू और शहद में अदरक का रस मिलाकर पीने से, पेट की जलन शांत होती है। 7. एसिडिटी में पाइनेपल के जूस का सेवन करने से विशेष फायदा होता है क्योकि यह एंजाइम्स से भरा होता है. खाने के बाद अगर पेट अधिक भरा व भारी महसूस हो रहा है, तो आधा गिलास ताजे पाइनेपल का जूस पीएं. सारी बेचैनी और एसिडिटी खत्म हो जाएगी।  8. ज्यादा स्मोकिंग करना और ज्यादा शराब पीने से बचना चाहिए, इसके बदले में अच्छी क्वालिटी के च्युंगम, कच्ची सौंफ या लौंग चबाना चाहिए।  9. दही के ...

सर दर्द से राहत के लिए

  १. तेज़ पत्ती की काली चाय में निम्बू का रस निचोड़ कर पीने से सर दर्द में अत्यधिक लाभ होता है. २ .नारियल पानी में या चावल धुले पानी में सौंठ पावडर का लेप बनाकर उसे सर पर लेप करने भी सर दर्द में आराम पहुंचेगा. ३. सफ़ेद चन्दन पावडर को चावल धुले पानी में घिसकर उसका लेप लगाने से भी फायेदा होगा. ४. सफ़ेद सूती का कपडा पानी में भिगोकर माथे पर रखने से भी आराम मिलता है. ५. लहसुन पानी में पीसकर उसका लेप भी सर दर्द में आरामदायक होता है. ६. लाल तुलसी के पत्तों को कुचल कर उसका रस दिन में माथे पर २ , ३ बार लगाने से भी दर्द में राहत देगा. ७. चावल धुले पानी में जायेफल घिसकर उसका लेप लगाने से भी सर दर्द में आराम देगा. ८. हरा धनिया कुचलकर उसका लेप लगाने से भी बहुत आराम मिलेगा. ९ .सफ़ेद सूती कपडे को सिरके में भिगोकर माथे पर रखने से भी दर्द में राहत मिलेगी. बालों की रूसी दूर करने के लिए – dandruf door karne ka tarika १. नारियल के तेल में निम्बू का रस पकाकर रोजाना सर की मालिश करें. २. पानी में भीगी मूंग को पीसकर नहाते समय शेम्पू की जगह प्रयोग करें. ३. मूंग पावडर में दही मिक्स करके सर पर एक घंटा लगाक...

जोड़ों, घुटनों,गठिया संधिवात के दर्द की सरल चिकित्सा

Image
  जोड़ों, घुटनों,गठिया संधिवात के दर्द की सरल चिकित्सा जोड़ की पीड़ा, घुटनों का दर्द,संधिवात या गठिया की समस्या को ठीक करने के लिए निम्न अनुभूत उपचार करके लाभ उठाना चाहिए- 1) भोजन द्वारा इलाज के अंतर्गत रोजाना ३-४ खारक (खजूर) खाते रहने से घुटनों की शक्ति को बढ़ाया जा सकता है| अस्थियों को मजबूत बनाए रखने के लिए केल्शियम का सेवन करना उपकारी है| केल्शियम की ५०० एम् जी की गोली सुबह शाम लेते रहें| | दूध ,दही,ब्रोकली में पर्याप्त केल्शियम होता है| 2) घुटनों के लचीलेपन को बढाने के लिए दाल चीनी,जीरा,अदरक और हल्दी का उपयोग उत्तम फलकारी है| इन पदार्थों में ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो घुटनों की सूजन और दर्द का निवारण करते हैं| 3) मैथी दाने, सौंठ और हल्दी समान मात्रा में मिलाकर, पीसकर नित्य सुबह- शाम भोजन करने के बाद गरम पानी से, दो-दो चम्मच फ़की लेने से लाभ होता है. 4) रोज सुबह भूखे पेट एक चम्मच कुटे हुए मैथी दाने में 1 ग्राम कलौंजी मिलाकर एक बार फाँकी लें. 5) घुटनों में दर्द को कम करने के लिए गरम या ठंडे पेड से सिकाई की जरूरत हो सकती है| 6) घुटनों में तीव्र पीड़ा होने पर आराम की सलाह डी जाती है त...

कैंसर में दालचीनी और कलौंजी हैं रामबाण

  आंतो का कैंसर, ब्लड कैंसर, कंठ(गले) का कैंसर, हड्डियों का कैंसर आदि अनेक प्रकार के कैंसर के लिए बहुत उपयोगी हैं दालचीनी और कलौंजी। आइये जाने इस रोग में इनको उपयोग की विधि और इन पर किये गए शोध। कैंसर में दालचीनी के प्रयोग। जापान व् ऑस्ट्रेलिया में एक शोध में या पता चला हैं के जब रोगियों को एक चम्मच शहद में एक छोटा चाय वाला चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर एक महीने तक प्रतिदिन तीन बार दिया गया तो पेट और हड्डियों का विकसित कैंसर सफलतापूर्वक ठीक हो गया। दो चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी मिलाकर नित्य तीन बार चाटने से हर प्रकार के कैंसर में लाभ होता हैं। कैंसर के घावों में बहुत दर्द और बदबू रहने पर दालचीनी का काढ़ा नित्य पीना चाहिए। एक किलो पानी में चार चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उबाले, 750 ग्राम पानी रहने पर छानकर दिन भर में थोड़ा थोड़ा कर के पीना चाहिए। कैंसर में कलौंजी का प्रयोग। आंतो का कैंसर, ब्लड कैंसर, कंठ का कैंसर, आदि अनेक प्रकार के कैंसर से मुक्ति पाने के लिए एक गिलास अंगूर के रस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर दिन में तीन बार – सुबह नाश्ते से एक घंटे पहले, दोपहर में भोजन के एक घंटे...

अगर बार बार मुंह में छाले होते है तो आजमायें यह घरेलू नुस्खे

  मुंह में विकसित होने वाले पीड़ादायक छोटे-छोटे घांवो को मुंह के छाले या माउथ अल्सर (Mouth / Oral Ulcer) कहा जाता है। मुंह के छाले मुंह के अंदर या बाहर कहीं भी हो सकते हैं। मुंह के बाहर या होंठों पर होने वाले छालों को कोल्ड सोर्स कहा जाता है। यह हरपीज वायरस से संक्रमित होने पर होते हैं। मुंह के भीतर होनेवाले छालों को Apthus Ulcer कहा जाता है। mouth ulcer मुंह के अंदर की सतह के किसी भी तरह से कटने या उसके ऊपर कोई फोड़ा निकलने से अल्सर या छाला हो जाता है। मुंह का अल्सर होने पर व्यक्ति का मुंह तथा जीभ प्रभावित हो जाते हैं जिससे व्यक्ति को कुछ भी खाने या पीने में परेशानी होती है। मुंह के अंदर जो नरम और मुलायम उतक होता है जिसे की म्यूकस मेम्ब्रेन कहा जाता है, उस में छाले होते हैं। यह कई प्रकार के होते हैं। कुछ पीड़ा देते हैं, तो कुछ गंभीर बीमारी के लक्षण होते हैं। मुंह के छालों की वजह से ना सिर्फ खाने-पीने में परेशानी होती है बल्कि बोलने में भी दिक्कत होती है। यह एक नॉर्मल बीमारी है। कई बार यह छाले अपने आप 7 से 10 दिन में ठीक हो जाते हैं लेकिन अगर 10 दिन से ज्यादा रहते हैं तो इसके लिए आ...

Ulcer और Acidity में आज से ही मुलहठी लेना शुरू करें

  Ulcer और Acidity में आज से ही मुलहठी लेना शुरू करें – ये प्रयोग आपको बचाएगा पेट के कैंसर से =--=-==--=-= अलसर एक भयंकर अवस्था है जो आगे चल कर कैंसर भी बन सकती है, अलसर मुख्यतः अपने पेट की कोशिकाओं के Defense mechanism में कमी होने के कारण और HCL (Hydro chloric Acid) की मात्रा अत्यधित स्त्रावित होने के कारण होता है. यह मुख्यतः दो प्रकार का होता है, एक होता है Gastric Ulcer और दूसरा होता है duodenal ulcer. Gastric Ulcer पेट में होता है और duodenal ulcer छोटी आंत में होता है. अलसर होने के ऐसे कारण जो शायद आप नहीं जानते होंगे. अगर कोई समय पर कोई व्यक्ति खाना नहीं खाता, तो शरीर से एसिड तो समय पर निकलता ही है, वो एसिड को अगर समय पर खाना मिले तो वो खाने को छोटे छोटे टुकड़ों में बदल कर भोजन के पाचन में सहयोग देता है और अगर उस समय खाना नहीं मिलता तो वो पेट की कोशिकाओं को ही खाना शुरू कर देता है. जिस कारण वो नष्ट होने लगती हैं और ये अलसर का रूप धारण कर लेती है. इसी कारण से आयुर्वेद में भोजन करने के सही समय के बारे में विस्तार से बताया गया है के किस किस समय पर सुबह दोपहर और शाम को खाना खा ले...

एलर्जी का रोग पुरे विश्व में तेज़ी से फैल रहा है

 जानिये इसके लक्षण और सरल घरेलू उपचार... ज्यादातर देखा गया है कि, जब कोई नाक, त्वचा, फेफड़ों एवं पेट का रोग पुराना हो जाता है. और उसका इलाज नहीं होता तो अकसर लोग उसे एलर्जी कह देते हैं।  बहुत सारे ऐसे रोगी उपचार के लिए पता नहीं कितनी जगह आते जाते रहते हैं और यह बताते हैं कि उन्हें एलर्जी है, लेकिन क्या है यह एलर्जी इसका ज्ञान हमें अकसर नहीं होता. यदि रोग के बारे में ज्ञान नहीं है तो उसका उपचार कैसे होगा। पूरे विश्व में यह रोग तेजी से फैल रहा है। आजकल युवावस्था एवं बाल्यावस्था में भी एलर्जी रोग देखने में आता है। एलर्जी प्रतिक्रिया करने वाले तत्वों को एलरजेन कहा जाता है। ये एलरजेन या एलर्जी पैदा करने वाले तत्व वास्तव में कोई हानिकारक कीटाणु या विषाणु नहीं बल्कि अहानिकर तत्व होते हैं। इसके लिए हम कई बार अंग्रेजी दवाओं का सेवन करते है, लेकिन अंग्रेजी दवायें एलर्जी के लक्षणों को कम करती है पर एलर्जी का इलाज जड़ से नहीं करती पर सही तरीके से घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाकर एलर्जी को जड़ से खत्म तक किया जा सकता है। अगर आप स्किन, गले, नाक या कोई और एलर्जी से परेशान है और बार बार डॉक्ट...

एक्ने और पिम्पल्स से छुटकारा

 ----------------------------- 1. चिरौंजी : गाय के ताजे दूध में चिरौंजी पीसकर इसका लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें, इससे एक्ने की समस्या से निजात मिलेगी। 2. चमेली का तेल : चमेली के तेल को सुहागा में मिलाकर रात को सोते समय चेहरे पर लगाकर मसलें। सुबह बेसन को पानी से गीला कर गाढ़ा-गाढ़ा चेहरे पर लगाकर मसलें और पानी से चेहरा धो डालें। इससे चेहरे पर होने वाली जलन पर बहुत आराम मिलेगा। 3. मसूर की दाल : मसूर की दाल 2 चम्मच लेकर बारीक पीस लें। इसमें थोड़ा सा दूध और घी मिलाकर फेंट लें और पतला-पतला लेप बना लें। इस लेप को मुंहासों पर लगाएं। 4. जायफल : मुंहासों को दूर करने के लिए जायफल भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए साफ पत्थर पर पानी डालकर जायफल घिसकर लेप को कील-मुंहासों पर लगाएं। 5. अन्‍य आयुर्वेदिक उपाय : शुद्ध टंकण और मुक्ता शुक्ति पिष्टी (आयुर्वेदिक दुकानों में उपलब्ध) 10-10 ग्राम मिलाकर एक शीशी में भर लें। थोड़ा सा यह पावडर और शहद अच्छी तरह मिलाकर कील- मुंहासों पर लगाएं। लोध्र, वचा और धनिया, तीनों 50- 50 ग्राम खूब बारीक पीसकर शीशी में भर लें। एक चम्मच चूर्ण थोड़े से दूध में...

दांतों को चमकाने, मसूडों के रोगों के उपचार के लिये

 क्या मुंह की स्वच्छता के बारे में चिंतित हैं .... ? आमतौर पर दांतों से कॉफी या शराब के दाग को दूर करना बहुत मुश्किल है ! बाजार से ऐसे बहुत से उत्पाद मिलते है जो हमारी मुंह की आंतरिक सुरक्षा के दावा करते हैं लेकिन दंत चिकित्सकों के अनुसार दांत whitener का प्रयोग करने के ज्यादातर मामलों में  इनके प्रयोग उपरांत  गंभीर दांत दर्द, मसूड़ों में जलन, दांत भंगुर या पारदर्शी जैसे अनुभव से प्रयोगकर्ताओं का सामना हुवा ! आप स्वस्थ दांतों के स्वास्थ्य के लिए खुद टूथपेस्ट बना प्रयोग करें ! सामग्री : 1 चम्मच नारियल तेल 0.5 - 1 चम्मच हल्दी पाउडर पुदीना का तेल बनाने की विधि : 1 चम्मच नारियल तेल, 0.5 - 1 चम्मच हल्दी पाउडर, पुदीना का तेल आपस में मिला पेस्ट जैसा मिश्रण बना लें ! प्रयोग विधि : इस पेस्ट का प्रयोग करना बेहद आसान है, इस पेस्ट में अपना टूथब्रश डुबोयें और सामान्य रूप से अपने दांतों पर ब्रश करें ! इसे 3 से 5 मिनट के लिए दांतों पर लगा छोड़ दें और उसके बाद थूक अच्छी तरह से कुल्ला कर लें ! कुछ दिनों के लिए इसका इस्तेमाल करते रहने से आपको मिलेगी चमकदार मुस्कान !

गुर्दे और पित्ताशय की पथरी का इलाज कौड़ी से

 आजकल पथरी के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मुख्यत दो प्रकार की पत्थरी होती है। गुर्दे में और पित्ताशय यानि गाल ब्लैडर में। गुर्दे की पथरी उतनी तकलीफदेह नही जितनी पित्ताशय की होती है। आप किसी पंसारी की दुकान से कौड़ी ले आइये जिसके एक तरफ का रंग पीला हो। यह कौड़ी आधी पीली आधी सफेद होती है। वैसे तो अधिकतर कौड़ियाँ सफेद रंग की होती है लेकिन हमे पीली सफेद ही लेनी है। अब सुबह के वक़्त चीनीमिट्टी के बर्तन में सात कौड़ियों को गर्म जल से धो कर रखे, फिर उपर से दो नीबुओं का रस निचोड़ दीजिये और सुरक्षित रख दीजिये। दुसरे दिन सुबह इस रस को छान कर पीना है | और उन कौड़ियों पर दुबारा यही क्रिया दोहरानी है।ऐसा तब तक करना है जब तक यह कौड़ी पूरी घुल न जाए। पूरा लाभ होगा। कुछ पथरी शेष रह जाये तो एक माह के बाद यह क्रिया फिर से दोहराई जा सकती है नई कौड़ियों के साथ। खटाई तली हुई चीजें बैगन, भिन्डी, पालक, टमाटर, मैदा, तेज मसालायुक्त और बेकरी उत्पादों का परहेज करना है।

बवासीर केवल सात दिनों मेँ खत्म

 बवासीर मलाशय  के आसपास की नसों की सूजन के कारण विकसित होता है। बवासीर दो प्रकार की होती है, खूनी बवासीर और बादी वाली बवासीर, खूनी बवासीर में मस्से खूनी सुर्ख होते है,और उनसे खून गिरता है, जबकि बादी वाली बवासीर में मस्से काले रंग के होते है, और मस्सों में खाज पीडा और सूजन होती है।  बवासीर बेहद तकलीफदेह होती है। देर तक कुर्सी पर बैठना और बिना किसी शेड्यूल (Schedule) के कुछ भी खा लेना इसका प्रमुख कारण है। रसोत                 250 ग्राम छोटी हरड़           250 ग्राम एलवा                 250 ग्राम देसी गाय का मूत्र  5 किलो  मूली का रस        5  किलो बथुए का रस.      1 किलो मूली  व बथुए के  रस मेँ औषधि को भिगो कर रखेँ, औषधि मिल जाने पर गोमूत्र मिलाकर पकाएँ पक जाने पर हलवे की तरह हो जाए तब चने के बराबर गोलियाँ बना ले दो गोली सुबह खाली पेट छाछ के साथ मे, दो गोली शाम को सोते समय सेवन करेl 20 साल पुरानी ...