Posts

Showing posts from January, 2024

Mouth Dryness’s- मुँह सूखने की समस्या से परेशान है ?

 अगर बार बार आपका मुँह सूखता है ,मुँह सूखने की समस्या से परेशान है ,बार बार पानी पीना पड़ता है और पानी पी पी के परेशान है परन्तु मुँह सूखने की समस्या नहीं जा रही है , इसे निहन्ति तृष्णा कहा गया है |  तृष्णा शब्द का मतलब होता है बार-बार मुंह सूखना या फिर गला सूखना तो निहंती तृष्णा शब्द का मतलब होता है जो आपके मुंह सूखने की समस्या को खत्म करता है सौंफ के अंदर एक कमाल का गुण है | सौंफ तृष्णा को दूर करती है |  10 ग्राम सौंफ को 1 लीटर पानी में उबाल कर आधा करना है और उसे पीना है | 

झाइयो को ख़त्म करने के दादी नानी के कारगार नुस्खे।

  झाइयां चेहरे पर अभिशाप की तरह होती हैं। किसी भी सुन्दर चेहरे पर ये चाँद में दाग की तरह होती हैं। झाइयो के अनेक कारण हो सकते हैं। झाइयो का उपचार करने से पहले उन कारणों की जांच कर लेनी चाहिए। अक्सर तनाव चिंता गहन सोच कब्ज धुप अशुद्ध खान पान इसकी प्रमुख वजहें हो सकती हैं। झाइयो को ख़त्म करने के साथ साथ इन कारणों को दूर करने का प्रयास करे। आइये जाने झाइयो को ख़त्म करने के दादी नानी के कारगार नुस्खे। 1. सर्दी के मौसम में हल्के गर्म दूध से मालिश करे। गर्मी के मौसम में रात को सोने से पहले दही की मलाई से मालिश करे । पंद्रह मिनट बाद धोकर सो जाएँ। इससे रूखापन, झाइयां और दाग मिट जाते है। एक दिन का बासी मट्ठा सुबह नहाने से पहले चेहरे पर मले और दस मिनट बाद स्नान कर ले। इससे झाइयां और झुर्रियां मिट जाती है। 2. नींबू मलने से भी झाइयां व दाग ठीक हो जाते है तथा चेहरे पर चमक व निखार आ जाता है। 3. तीस ग्राम गुलाबजल में नींबू निचोड़े तथा उसमे थोड़ी कस्तूरी व ग्लिसरीन मिला दे। नहाने से एक घंटा पहले मुंह व गर्दन पर मले। नहाते समय गर्म गर्म पानी से मुंह धोकर ठंडे पानी के छींटे मारे तौलिए से त्वचा को रगड़े, ...

एक्ज़िमा और सोराइसिस के लिए विशेष रामबाण उपाय।

  एक्जीमा क्या हैं। - इस रोग में त्वचा शुष्क हो जाती है और बार-बार खुजली करने का मन करता है क्योंकि त्वचा की ऊपरी सतह पर नमी की कमी हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप त्वचा को कोई सुरक्षा नहीं रहती, और जीवाणुओं और कोशाणुओं के लिए हमला करने और त्वचा के भीतर घुसने के लिए आसान हो जाता है। एक्जिमा के गंभीर मामलों में त्वचा के ग्रसित जगहों से में पस और रक्त का स्राव भी होने लगता है। यह रोग डर्माटाईटिस के नाम से भी जाना जाता है। मुख्य रूप से यह रोग खून की खराबी के कारण होता है और चिकित्सा न कराने पर तेजी से शरीर में फैलता है। एक्जिमा के रोग से ग्रस्त रोगी अन्य विकारों के भी शिकार होते हैं। यह किसी भी उम्र के पुरुष या महिलाओं को प्रभावित कर सकता है। लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपचारों को अपनाकर इस समस् ‍ या के लक्षणों को कम किया जा सकता है। आइये जाने इस रामबाण प्रयोग के बारे में। 250 ग्राम सरसों का तेल लेकर लोहे की कढ़ाही में चढ़ा कर आग पर रख दे। जब तेल खूब उबलने लगे तब इसमें ५० ग्राम नीम की कोमल कोंपल (नयी पत्तिया) डाल दे। कोपलों के काले पड़ते ही कड़ाही को तुरंत नीचे उतार ले अन्यथा तेल में आग लग कर तेल...

गले के खराब या गले में खराश लिए घरेलू उपचार

Image
  गुनगुने पानी में नमक मिला कर दिन में दो-तीन बार गरारे करें। गरारे करने के तुरन्त बाद कुछ ठंडा न लें। गर्म चाय या गुनगुना पानी पिएं जिससे गले को आराम मिलेगा। कच्चा सुहागा आधा ग्राम मुंह में रखें और उसका रस चुसते रहें। दो तीन घण्टों मे ही गला बिलकुल साफ हो जाएगा। खराश या सूखी खाँसी के लिये पिसी हुई अदरक में गुड़ और घी मिलाकर खाएँ। गुड़ और घी के स्थान पर शहद का प्रयोग भी किया जा सकता है। आराम मिलेगा। सोते समय एक ग्राम मुलहठी की छोटी सी गांठ मुख में रखकर कुछ देर चबाते रहे। फिर मुंह में रखकर सो जाए। सुबह तक गला साफ हो जायेगा। मुलहठी चूर्ण को पान के पत्ते में रखकर लिया जाय तो और भी अच्छा रहेगा। इससे सुबह गला खुलने के साथ-साथ गले का दर्द और सूजन भी दूर होती है। रात को सोते समय सात काली मिर्च और उतने ही बताशे चबाकर सो जायें। बताशे न मिलें तो काली मिर्च व मिश्री मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसते रहने से बैठा गला खुल जाता है। जिन व्यक्तियों के गले में निरंतर खराश रहती है या जुकाम में एलर्जी के कारण गले में तकलीफ बनी रहती है, वह सुबह-शाम दोनों वक्त चार-पांच मुनक्का के दानों को खूब चबाकर खा लें,...

किडनी रोग का आयुर्वेदिक उपचार

  1--- नीम की छाल,पीपल की छाल,पुनर्नवा की जड़,शीशम की छाल सभी10-10 ग्राम लीजिये और 400 ml पानी लीजिये सभी छालों को लेकर 400 ml पानी धीमी आग पर पकाएं और 150 ml रहने तक पायें जब पानी 150 ml रह जाये तो उससे ठंडा कर लीजिये और फिर छान लीजिये और कांच या चीनी मिटटी के वर्तन मैं रख लीजिये इस तरह आपकी दवा तैयार हो जाती है|इस काडे को आपको daily सुबह बनाना है और सुबह खाना खाने के बाद 50 ml लेना है इसी तरह दोपहर को कुछ खाने के बाद 50 ml लेना है और शाम को भी खाना खाने के बाद 50 ml लेना है| इस प्रयोग से आपको 10-15 दिन मैं creatinine,blood urea नार्मल हो 2----- 4 लीटर पानी में 250 ग्राम गोखरू कांटा एक चौथाई भाग रह जाने तक उबालिए, ठंडा होने दीजिए और छानकर एक बोतल में भर लीजिए। इसे 100 मिली सुबह शाम खाली पेट पीना चाहिए। काढ़ा पीने के एक घंटे तक कुछ खायें पिएं नहीं। जो लोग एलोपैथिक इलाज करवा रहे हैं, वो अपनी दवाइयाँ समय पर लेते रहें। अगर डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह है, तो इसक प्रयोग को अवश्य आज़माना चाहिए। गोखरू में वो गुण है जो ट्रांसप्लांट की नौबत से किसी को भी बचा सकता है। गोखरू कांटा आ...

सुबह 1 ग्‍लास रोज पियें, हफ्तेभर में हो सकती है चर्बी कम …

  1. गर्म पानी के साथ शहद रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ शहद पीने से वजन घटाने में बहुत आसानी होती है। इससे शरीर में शुगर का लेवल मेनटेन रहता है और त्वचा भी दमकती है। 2. नींबू पानी वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन भी एक कारगर उपाय है। सर्दियों में जिन्हें ठंड या साइनस की समस्या है वे पानी को गुनगुना करके उसमें नींबू डालकर ‌पी सकते हैं। 3. टमाटर-दही का शेक एक कप टमाटर के जूस में एक कप दही (फैट फ्री), आधा चम्मच नींबू का रस, बारीक कटा अदरक, काली मिर्च व स्वादानुसार नमक मिलाकर ब्लेंड कर लें। रोज एक ग्लास इस शेक को पीने से आपका वजन तेजी से गिरेगा। 4. खूब पानी पिएं दिन में आठ से नौ ग्लास पानी पीने से भी वेट कम करने में मदद मिलती है। कई शोधों में माना गया है कि दिन में आठ से नौ ग्लास पानी से 200 से 250 कैलोरी आप बर्न कर सकते हैं। 5. ग्रीन टी युनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना की ग्रीन टी में विशेष प्रकार के पोलीफेनॉल्स पाए जाते हैं जिससे शरीर में फैट्स को बर्न करने में मदद मिलती है। 6. करौंदे का जूस करौंदे का जूस भी वजन घटान...

दांतों का पीलापन आयुर्वेदिक उपचार

  ब्रश करने के बाद भी दांतों का पीलापन दूर नहीं हो रहा है तो आपके लिए यह उपचार लाभ दे सकता है! आप दिन में 2 बार इस विधि को अपनाकर दांत साफ करें तो आपके दांत कुदरती तौर पर सफेद हो जाएंगे ! बार बार ब्रश करने के बाद भी दांतों का पीलपन कम नहीं होता है तो आपको ये घरेलू नुस्खा जरूर आजमा लेना चाहिए. आप खुद ही कुछ दिनों में इसका लाभ देखकर दंगहो जाएंगे ! क्या करें :- आजकल हमारा खानपान इतना बदल गया है कि ये न सिर्फ सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि मुंह और दांतों की चमक के लिए भी नुकसानकारी है. बहुत से लोग रोज ब्रश करने के बाद भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं. दांतों पर जमी पीली परत दिखने में काफी भद्दी लगती है और हमारी मुस्कुराहट छीन सकती है. जब हमारे दांत पीले दिखते हैं तो कई बार उनको लेकर हमें शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है. हालांकि लोग दांतों को सफेद कैसे करें, दांतों का पीलापन कैसे हटाएं, दांतों को चमकाने के तरीके क्या हैं जैसे सवाल करते रहते हैं. हम अपने पीले दांतों को चमकाने के डेली ब्रश करते हैं, लेकिन क्या इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए सिर्फ ब्रश करना काफी है? दांतों को चमकाने के ल...