Posts

Showing posts from March, 2023

नींद के उपाय

 इसके बारे में चरक ऋषि  कहते हैं की अभ्यंगम यानि की तेल की मालिश करो  अगर आप रात को सोते समय पैरों पर नारियल तेल या  देसी घी लगाते है तो अच्छी नींद आएगी |   उबटन करो ,चंदन, जो, चना मुल्तानी मिट्टी इत्यादि का उबटन इस्तेमाल कर सकते हो |  स्नान करना नींद लाने का उत्तम तरीका है |  दूध और इसके उत्पादों का उपयोग करो | रात को दूध पिओ |  दही और घी का प्रयोग करो |  नाक में घी डालो |  आसव ,अरिष्ट का उपयोग करो जैसे बलारिष्ट ,द्राक्षारिष्ट ,सरस्वतारिष्ट ,अमृत संजीवनी सूरा इत्यादि |  Aromatherapy ,जब आप सोने जाओ तो अपने आस पास ,अच्छी से सुगंध लगा दो तो अच्छे से नींद आती है |  कोई भी शांत संगीत सुनो (DJ ,रैप वगैरह नहीं ) शरीर को दबाओ ,इससे वात कम होता है और नींद अच्छी आती है |  अगर वात बढ़ा होगा तो नींद बिलकुल नहीं आएगी और अगर पित्त बढ़ा होगा तो नींद कम आएगी |  नेत्र तर्पण -यह पंचकर्म सेंटर से करवा सकते है |  दिन के समय चेहरे पर ठन्डे लेप लगवाना जैसे चन्दन इत्यादि  साफ़ सुथरे बिस्तर पर सोना  आरामदायक जगह पर रहना...

बढे हुए लीवर में प्राकृतिक इलाज !!!

  चित्रक का प्रयोग भी लाभकारी बढ़े लीवर में – hitrak for Increased Liver 2 ग्राम चित्रक+अजवाइन 1 ग्राम+हींग 1 ग्राम – पाउडर लाभ- 1.भयांनक अफारा ठीक होगा। 2. बढ़ा लीवर सही होगा। ( लीवर की सुजन, liver ka ilaj , Hepatitis C treatment in hindi ) भूमि आंवला का प्रयोग गुणकारी है बढ़े लीवर में – Bhumi aanwla for Increased Liver भूमि आंवला को कूटकर इसकी 5 ग्राम मात्रा 500 ग्राम पानी में उबालकर जब उबालते हुए 100 ग्राम रह जाये छान ले। 1/2 ग्राम सोंठ उस में पीसकर डाल दें। और पिलाये इसको । लाभ- बढ़े लीवर में लाभ होगा। ( लीवर की सुजन, liver ka ilaj , Hepatitis C treatment in hindi ) श्योनांक की छाल का प्रयोग भी उत्तम है बढ़े लीवर में – श्योनांक की लकड़ी का बर्तन बनाकर 200-300 ग्राम रखकर पिये। लाभ- 1.बढ़े लीवर में लाभ होगा। 2.बुखार में लाभ. ( लीवर की सुजन, liver ka ilaj , Hepatitis C treatment in hindi ) नागफनी का प्रयोग बढ़े लीवर में लाभकारी – कांटे हटाकर 4-5 ग्राम रस + 5 ग्राम गोमूत्र + 1ग्राम सोंठ+4-5 दाना कालीमिर्च लाभ-बढ़ा लीवर सही हो जायेगा। इनमें से कोई भी बूटी आसानी से पंसारी या आयुर्वेद...

आइये जाने कब्ज का रामबाण इलाज

  सामग्री. =--=-==--=-==- एक गिलास गर्म दूध. एक चम्मच गुलकंद. एक चम्मच इसबगोल का छिलका. दो चम्मच गाय का देसी घी. (अगर ये ना मिले तो भैंस वाला भी चल जायेगा, मगर गाय का देसी घी इस्तेमाल करने वालो के शत प्रतिशत सकारात्मक परिणाम मिले हैं, और भैंस का घी इस्तेमाल करने वालों के थोड़े कम) [ ये भी पढ़िए bawasir ka ilaj बवासीर का इलाज ] तो आइये जाने Constipation से मुक्ति पाने की विधि. Constipation ka ilaj रात को खाना खाने के बाद एक गिलास गर्म दूध में चीनी की जगह गुलकंद मिलाइए इसमें दो चम्मच देसी घी मिला लीजिये, अब इसके साथ में एक चम्मच इसबगोल का छिलका फांक लीजिये. और यह दूध धीरे धीरे पी लीजिये.. सुबह उठ कर रात को ताम्बे के बर्तन में रखा हुआ एक पानी गर्म करके पीजिये. (अगर ताम्बे के बर्तन का पानी ना मिले तो सादा पानी पीजिये.) गुलकंद का करें सेवन. कब्ज दूर करने के लिए गुलकंद बहुत ही उपयोगी साधन है. जो भी लोग इसका उपयोग करते हैं उनको कभी कब्ज नहीं रहती. गुलाब में पेट साफ़ करने के अनेक गुण पाए जाते हैं. इसलिए कब्ज के रोगी को दिन में 1 से ३ चम्मच गुलकंद सुबह दोपहर शाम को ज़रूर लेनी चाहिए. हाँ जिनको ...

इम्यून सिस्टम को।मजबूत करने के उपाय

  अदरक और गर्म पानी : एक चम्मच कूटा हुआ अदरक, एक कप से थोड़ा ज्यादा पानी लीजिए। सबसे पहले पानी को गर्म होने के लिए रख दें। पानी को हल्का गर्म हो जाने पर इसमें अदरक को डाल दें। अब इसे ढककर तीन मिनट तक उबलने दें। अब इसे छानकर सेवन करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। अदरक कैसे है लाभदायक है आइये जाने। आमतौर पर स्वास्थ्य संबंधी फायदे में अदरक का प्रयोग किया जाता है। यह इम्युनो न्यूट्रीशन और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रतिक्रिया से शरीर के कई प्रकार के रोगों को ठीक कर सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मांसपेशियों के दर्द पर प्रभावी असर दिखा सकते हैं। लहसुन और शहद : लहसुन की 3 से 4 कलियां, आधा चम्मच शहद लीजिये। सबसे पहले लहसुन को कूटकर पेस्ट बना लें।अब इसमें शहद मिला लें। अब इस पेस्ट का सेवन सुबह या शाम करें। लहसुन और शहद कैसे है लाभदायक है आइये जाने लहसुन के प्रयोग से भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, लहसुन में इम्यूनो मॉड्यूलेटरी गुण पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मॉड्यूलेट करने में अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे शरीर की...

नसों में होने वाले दर्द का इलाज

  • जब आपकी नस में होने वाले दर्द की डायग्नोसिस हो जाए तो आपको अपनी देखभाल करना शुरू कर देना चाहिए | • आपको प्रभावित हिस्से से कोई काम नहीं लेना चाहिए | मांसपेशियों, जोड़ों और टेंडॉन्स के बार-बार उपयोग से नस में होने वाले दर्द की स्थिति और खराब हो जाएगी क्योंकि प्रभावित हिस्से लगातार सूजे रहते हैं और नस को दबाते रहते हैं | • किसि भी दबी हुई नस के दर्द में तुरंत थोडा आराम पाने का सबसे आसान तरीका यह है कि प्रभावित नस और उसके चारों और के हिस्सों को सूजन और दबाव पूरी तरह से शांत होने तक आराम दिया जाये | पर्याप्त नींद लें प्रभावित हिस्से का अत्यधिक उपयोग न करने से यह सीधा प्रभाव दिखाता है | अगर आप ज्यादा सोते हैं तो कम हिलते-डुलते हैं | इससे न सिर्फ आप प्रभावित हिस्से का उपयोग कम कर पाएंगे बल्कि सोने से आपके शरीर को खुद को ठीक करने के लिए अधिक समय भी मिल जायेगा | एक ब्रेस (brace) या स्पलिंट (splint) का उपयोग करें उदाहरण के लिए, अगर आपकी गर्दन की नस के पीड़ा हो तो एक नैक-ब्रेस (neck-brace) के उपयोग से पूरे दिन मांसपेशियों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी | आइस और हीट का उपयोग करें प्रभावि...

पेट का संक्रमण दूर करने के लिये अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

  बहुत सी चीजें आपके पेट के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं, पेट को खराब कर सकती हैं और आंतों को भी खराब कर सकती हैं। खान-पान का असंतुलन, ज़्यादा दवाइयाँ लेना, मिनरल्स की कमी और तनाव जैसी चीजें आपके पाचन तंत्र के बैक्टीरिया का संतुलन बिगाड़ सकती हैं। 1 प्रोबायोटिक्स का सेवन करें 1 प्रोबायोटिक्स का सेवन करें पेट के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोबायोटिक्स को अपने आहार में शामिल करें। इससे आपके पेट में स्वास्थ्यवर्धक बैक्टीरिया बढ़ेंगे, पाचन ठीक होगा और पोषक तत्वों का अवशोषण होगा। यह बेकार बैक्टीरिया को भी खत्म करते हैं, जिससे शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं 2 खूब पानी पियें 2 खूब पानी पियें पाचन तंत्र के लिए पानी बेहद ज़रूरी है। हमारे शरीर में 60 प्रतिशत पानी है, इससे हमारे गैस्टरोइंटेस्टीनल (जीआई) में कई चीजें काम करती हैं और मूत्र व मल द्वारा जहरीले पदार्थ शरीर से बाहर निकलते हैं। पानी से खाना विभाजित होता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों का अवशोषण करता है। यह दस्त को आरामदायक रखता है और शरीर का पीएच लेवल बनाए रखता है। 3 साबुत अनाज खाएं 3 साबुत अनाज खाएं साबुत अनाज में फाइबर, विटामिन,...

आंव की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए लाभकारी आयुर्वेदिक सरल उपचार

  परिचय – यह रोग बरसात में होने वाला एक आम रोग है ,यह रोग लिवर की खराबी के कारण होता है ,इसे पेचिश या खुनी दस्त भी कहते है ,तालाब या पोखर का दूषित जल पिने या नहाने से ,समय-असम भोजन करने से ,शीत युक्त स्थान पर काम करने से लोगो की पाचन-शक्ति कमजोर हो जाती है इसके परिणामस्वरूप अन्न न पचने के कारण बड़ी आंत में बहुत मल जमा हो जाता है और आंव युक्त दस्त पैदा कर देता है लक्षण – पेट में दर्द और शोच के समय मरोड़ इस बीमारी के प्रधान लक्षण हे जब रोग मामूली होता है ,तब तो ज्यादा तकलीफ नही होती ,सिर्फ मरोड़ के साथ बार-बार दस्त होता है ,और कई बार अधिक इच्छा के बावजूद भी दस्त नही होता है ,केवल जरा-सी सफेद आंव दस्त में होती है ,दिन रात में 5-10 से लेकर पचास-साथ बार तक दस्त होते है ,रोगी पेट में मरोड़ के कारण छटपटाने लगता है ,शरीर दुबर्ल ,नाडी तेज व क्षीण ,वमन आदि लक्षण होते है आव के लिए उपयोगी उपचार – बेल – पके हुए बेल का शर्बत पुराने आंव के लिए बहुत मुफीद है ,इसके सेवन से बहुत शीघ्र लाभ होता है ,आंव में उपयोगी और पेट को साफ करने वाली बेल के समान कोई दूसरी दवा नही है .पके हुए बेल का गुदा वेसे ही खाया ...

मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण करेला

  मधुमेह के रोगी के लिए करेला रामबाण से कम नहीं हैं। इसकी सब्जी जूस और विशेषकर इसका चूर्ण इस रोग में बहुत लाभकारी हैं। करेला अग्नाशय को उत्तेजित कर इन्सुलिन के स्त्राव को बढ़ाता हैं। करेले में इन्सुलिन प्रयाप्त मात्रा में होती हैं। यह इन्सुलिन मूत्र एवं रक्त दोनों ही की शर्करा को नियंत्रित रखने में समर्थ हैं। आइये जाने मधुमेह में इसके विभिन्न प्रयोग जिनको इस्तेमाल करने से डायबिटीज जैसी भयंकर बीमारी से राहत पायी जा सकती हैं। 1. करेले का जूस। 4 करेलो का जूस बिना छिलका उतारे, निकाल कर पुरे दिन में तीन हिस्सों में बाँट कर सौ ग्राम पानी में मिलाकर नित्य तीन बार करीब तीन महीने तक पिलाना चाहिए। आधा कप करेले के रस में आधा निम्बू निचोड़े, आधा चम्मच राई व् स्वादानुसार नमक तथा चौथाई कप पानी मिलाकर नित्य दो बार पीने से लाभ होता हैं। 2. करेले की सब्जी। खाने में भी करेले की सब्जी बिना छिलका उतारे बनानी चाहिए। 3. करेले का चूर्ण। जब करेले का मौसम हो तो 20 किलो अच्छे करेले धो कर साफ़ कर के फिर इनके छोटे छोटे टुकड़े करके छाया में सुख ले। सफाई का धयान रखे करेले सूख जाने पर पीसकर ऐसे बर्तन में रखे जिस पर ...

उच्च रक्तचाप का इलाज

  1.रात को तांबे के बर्तन में 250ग्राम जल में 8से 10दाने रूद्राक्ष के डाल- कर रखें, प्रतिदिन प्रातःसूर्योदय से पहले उषापान करें।तीन महिने बाद रूद्राक्ष दाना बदल लें।परिक्षित अनु भूत लाभकारी है। 2.उच्चरक्तचाप High BP के रोगी 5बूँद बादाम रोगन तेल को नाक में रात्रि को सोते समय नियमित डालें । सीर के अनेक रोग नष्ट होते हैं, परिक्षित है । 3.रक्तचाप नियंत्रण के लिए शवासन करना अत्यंत लाभकारी है । 4.लौकी का सूप बनाकर सेवन करना अत्यंत लाभकारी है । 5.अनार का रस 500ग्राम, ताजे आंवलों का रस 50ग्राम, गिलोय रस 500ग्राम, मिश्री 2किलो लेकर पहले मिश्री का एक तार की चासनी बना- कर उसमें सब रस डाल दे, तथा इलायची चूर्ण 30ग्राम, शंख भस्म 30ग्राम प्रवालपिष्टी 20ग्राम,मुक्ता-पिष्टी 10ग्राम डाल दें एक-एक चम्मच सुबह-शाम सेवन करें।यह परीक्षित व अनुभूत है

मुहासे नाशक नुस्खे

  (१) अमलताश के व्रक्ष की छाल , अनार की छाल , लोध, आमाहल्दी और नागरमोथा– इन सब को बराबर बराबर लेकर महीन पीस लें. फिर इसे पानी में मिला कर नित्य मुँह पर मला करें और सूखने पर धो लें. (२) बेर की गुठली की मींगी, मुलहटी और कडवा कूट– इनकी समान ले कर , पानी में महीन पिसे और मुह पर नित्य मलें. (३) जवासे का काढ़ा करके, उसी से नित्य मुह धोया करें. (४) गाय के दूध में गुर्फे के बिज पीस कर, उबटन की तरह रोज़ मलें और फिर मुहं धो लें. (५) नरकचुर और समुन्द्र -झाग –दोनों को पानी में महीन पीस कर, उबटन की तरह रोज़ लगायें. (६) थोडा सा कुचला पानी में भिगो दें. २-३ घंटे बाद मॉल कर पानी-पानी छान लें और कचला फेक दे. फिर सफ़ेद चिरमिटी की गिरी और लाहोरी नमक समान मात्र में ले कर, कुचल कर पानी में पीस कर मुहासों पर लेप करें. (७) केवल नरकचुर पानी में पीस कर मुहासों पर लगायें. (८) नींबू के रस में पिली कोडी पीस कर मिला दें . जब वह सुख जाएँ और दूसरी कोडी पीस कर मिला दें. जब यह पिछली कोडी भी सुख जाएँ इस मसाले को सवेरे-शाम मुंह पर मलें. मुंह बिलकुल साफ हो जायेगा. (९) सिरस की छाल और काले टिल समान मात्र में ले कर सिरके ...

बवासीर का घरेलु इलाज

  बवासीर या हैमरॉइड से अधिकतर लोग पीड़ित रहते हैं। इस बीमारी के होने का प्रमुख कारण अनियमित दिनचर्या और खान-पान है। बवासीर में होने वाला दर्द असहनीय होता है। बवासीर मलाशय के आसपास की नसों की सूजन के कारण विकसित होता है। बवासीर दो तरह की होती है, अंदरूनी और बाहरी। अंदरूनी बवासीर में नसों की सूजन दिखती नहीं पर महसूस होती है, जबकि बाहरी बवासीर में यह सूजन गुदा के बिलकुल बाहर दिखती है। बवासीर को पहचानना बहुत ही आसान है। मलत्याग के समय मलाशय में अत्यधिक पीड़ा और इसके बाद रक्तस्राव, खुजली इसका लक्षण है। इसके कारण गुदे में सूजन हो जाती है। आयुर्वेदिक औषधियों को अपनाकर बवासीर से छुटकारा पाया जा सकता है। नींबू डेढ़-दो कागजी नींबू अनिमा के साधन से गुदा में लें। 10-15 मिनट के अंतराल के बाद थोड़ी देर में इसे लेते रहिए उसके बाद शौच जायें। यह प्रयोग 4-5 दिन में एक बार करें। इसे 3 बार प्रयोग करने से बवासीर में लाभ होता है। जीरा करीब दो लीटर मट्ठा लेकर उसमे 50 ग्राम पिसा हुआ जीरा और थोडा नमक मिला दें। जब भी प्यास लगे तब पानी की जगह यह छाछ पियें। चार दिन तक यह प्रयोग करने से बवासीर के मस् ‍ से ठीक हो ...

पेट में गैस बनने की समस्या और क़ब्ज़ से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय

  एरंड का तेल : एरंड के तेल की 10 बूंदों को रात को सोते समय पानी में मिलाकर सेवन करने से कब्ज (कोष्ठबद्धता) की बीमारी में लाभ होता है। नीम्बू और बेकिंग सोडा : एक गिलास गुनगुने पानी में एक नीम्बू निचोड़कर उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला लें और इसे सुबह खाली पेट पीएं. ऐसा करने से पेट में गैस बनने की समस्या दूर होती है और एसिडिटी, बदहजमी, फूड पॉइजनिंग,कब्ज आदि बीमारी से भी छुटकारा मिलता है। गुनगुने पानी और हींग : एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा-सा हींग मिलाकर दिन में 3 बार पीने से गैस की समस्या से जल्द आराम मिलता है. अगर हींग उपलब्ध न हो तो, केवल गुनगुने पानी पी सकते हैं, इससे भी गैस में राहत मिलती है। छाछ और काला नमक : पेट में गैस बनने की प्रॉब्लम हो तो, छाछ में आवश्यकतानुसार काला नमक मिलाकर पीएं, ऐसा करने से यह बीमारी तुरंत समाप्त हो जाते हैं. यह समस्या होने की स्थिति में छाछ और काला नमक सबसे ज्यादा विश्वसनीय उपाय है। खाने के बाद इलायची का सेवन : जब भी आप खाना खाते है तो उसके बाद जरूर इलायची ओर एक लौंग का सेवन करे, ये वस्तुएं आप के पेट मे खाना खाने के बाद एसिडिटी ओर गैस को बनने से रो...

यूरिक एसिड का इलाज

  आलू का छिलके सहित एक कप रस निकाल कर इसमें एक कप गुनगुना पानी मिलाकर सुबह खाली पेट पीना शुरू कीजिये, कुछ ही दिनों में यूरिक एसिड सही हो सकता है. छाछ का सेवन इसमें बहुत लाभकारी है. सुबह गर्म पानी पीना चाहिए, यह जोड़ों के दर्द और यूरिक एसिड में बहुत लाभ देता है, इस से मूत्र अधिक आकर शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं. लहसुन का रस दो चममच निकालर कर शहद मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ होता है. सेब में मैलिक एसिड होता है, जो खून के साथ मिलकर एल्कलाइन कार्बोनेट बनाता है, यह खून में जमे हुए यूरिक एसिड के प्रभाव को ख़त्म करके मल एवं मूत्र द्वारा यूरिक एसिड को बाहर निकालता है. इससे आर्थराइटिस, गठिया और गुर्दे के रोगों में बहुत फायदा मिलता है. 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर 1 गिलास गुनगुने दूध के साथ पिएँ। रोज़ रात में सोने के पूर्व 3 अखरोट खाये। एलो वेरा जूस में आंवले का रस मिलाकर पीने से भी आराम आता है। नारियल पानी रोज पिए। खाना खाने के आधे घंटे बाद 1 चम्मच अलसी के बीज चबाकर खाने से फ़ायदा मिलता है। बथुए का जूस खाली पेट पिएँ। दो घंटे तक कुछ न खाएँ पिएँ। अजवाइन भी शरीर में हाइ ...

Viral Fever.. मौसमी बुखार....

 आजकल मौसमी बुखार (Viral Fever )  फ़ैल रहा है। जो मौसम बदलने के कारण प्रत्येक वर्ष आता रहता है। इसका प्रभाव 5 से 7 दिन तक रहता है। घबराएँ नही।  लक्षण खांसी जुकाम  गला खराब होना,  हरारत बुखार ,पैर खाली खाली लगना, सिर दर्द, बदन दर्द।  घरेलू नुस्खे..... 10 तुलसी के पते  +2 लोंग+ 2 इलाइची+ 1 काली मिर्च+   20 mm कच्ची हल्दी का टुकड़ा + 2 इंच लम्बा दालचीनी का टुकडा इन सभी को पानी में उबाल कर काढ़ा बना लें। फिर गर्म गर्म दिन में 3 बार पी सकते है। गिलोय का काढ़ा .....  गिलोय की बेल 1 फुट लेकर टुकड़े बना कर  कूट ले और एक गिलास पानी में तब तक उबले जब वो आधा न रह जाए और ठंडा होने पर पी ले। या रोज 2 पते धोकर खाएं। सावधानी..... अगर आपको हाई बीपी या Piles है तो आप अदरक का सेवन न करें। छीकते समय नाक पर रुमाल रखें। साफ़ सफाई का ध्यान रखें ,आराम करें।  प्राकृतिक चिकित्सा ..... रोगी के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखे और 2 से 3 मिनट में बदल दे।  पेट पर ठंडी पट्टी या मिट्टी पट्टी रखें 15 मिनट। सामान्य आहार में  मौसमी फल , सलाद, अंकुरित खाए। भीगी...

आमवात (गठिया )

 आमवात (गठिया ) जोडो मे होने वाली एक आम बीमारी है जो मुख्यत: वात दोष के दूषित होने के कारण  होती है .आयूर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से आप इस रोग की संजीवनी पा सकते है .. हितकर आहार विहार -  •हल्दी •मुंग दाल •दालचीनी •मेथी •लौकी •परवल •अदरक .हल्का एवं सुपाच्य भोजन करे •हल्का व्यायाम करे •गरम पानी का सेवन करे  अहितकर आहार विहार - •उड़द की दाल •तीखे मिर्च मसाले •ठण्डा एवं बासी खाना न खाये •दिन  मे ना सोये •ठण्डे पानी से स्नान ना करे •गुड़

हिचकी आती हो तो

  *हिचकी आती हो तो* *हिचकी को रोकने में नींबू बहुत लाभदायक होता है। यदि हिचकी आती हो एक चम्मच नींबू का ताजा रस निकालें। अब इसमें एक चम्मच शहद डालें। दोनों को मिलाएं और चाट लें। ऐसा करने से हिचकी बंद हो जाएगी।* *तीन काली मिर्च थोडी सी मिश्री का एक टुकडा मुंह में रखकर चबायें,और उसका रस चूंसते रहे,चाहे तो एक घूंट पानी पी सकते है,तत्काल हिचकी बन्द हो जायेगी। यह उपाय पूरी तरह सुरक्षित भी है।* *थोड़े से नमक को पानी में मिलाकर एक या दो घूंट पीएं। इससे हिचकी की समस्या में तुरंत आराम मिलेगा। इसके साथ ही धीरे-धीरे सांस लें इससे आपको आराम मिलेगा।* *आँवले का रस पिप्पली या शहद के साथ लेने से हिचकी में फायदा होता है

सुबह 1 ग्‍लास रोज पियें, हफ्तेभर में हो सकती है चर्बी कम …!!!

  मोटापे या शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए, व् ‍ यायाम करना, खुराक पर नियंत्रण रखना और दौड़ना-टहलना आदि करना आवश् ‍ यक होता है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं जो एक हफ्ते में आपका वजन पांच किलो तक कम कर सकता है। इस प्राकृतिक जूस में एंटी-ऑक् ‍ सीडेंट तत् ‍ वों की भरमार है जो मेटाबोल्जिम रेट को बूस् ‍ ट करता है और आपके शरीर में एक् ‍ ट्रा फैट को बर्न करने में सहायता प्रदान करता है। आइए जानते हैं किस प्रकार इस जूस को तैयार कर सकते हैं: आवश् ‍ यक सामग्री:- गाजर का जूस –1/4 कप खीरे का जूस – 1/4 कप अलसी के बीज – 1 चम् ‍ मच 1/2 गिलास पानी तैयार करने की विधि:- तीनों प्रकार की सामग्रियों को एकत्रित कर लें दोनों प्रकार के जूस को मिला लें। फिर इसको गिलास पानी में मिला दे अलसी के बीजों को मिक् ‍ सर में डालकर बुरादा (पाउडर) बना लें और इस बुरादे को जूस में मिलाकर फेंट लें। सेवन विधि:- बनाएं गए पेय को हर सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इसे बनाकर रखें नहीं बल्कि शीघ्र ही पी जाएं। एक हफ्ते में खुद अपने शरीर में परिवर्तन देखें। 1. गर्म पानी के साथ शहद रोजाना सुबह...

उल्टी के घरेलु उपचार

 कालीमिर्च, हींग, कपूर का (सभी पांच-पांच ग्राम) मिश्रण बनाएं। फिर इसकी राई के बराबर गोलियां बना लें। हर तीन घंटे बाद एक गोली देने से उल्टी, दस्त बंद होना बंद हो जाता है। गर्भावस्था में उल्टी आने पर हरी इलायची के बीज देते है |  सौंफ रक्तशोधक एवं चर्मरोग नाशक है। खालिस सौंफ (बिना कुछ मिलाए) एक एक चम्मच सुबह शाम रोजना चबाने से या ठंडे पानी से नियमित सेवन करने से खून साफ हो जाता है और त्वचा भी साफ हो जाती है। प्यास उल्टी जी मिचलाना अजीर्ण पेट में दर्द और जलन पित्त विकार मरोडे आंव आदि में भी सौफ का सेवन बेहद लाभकारी होता है। बुखार में रोगी यदि बार-बार उल्टी करता हो तो हरी सौंफ को पीसकर उसका रस निकालकर थोड़ी-थोड़ी देर बाद रोगी को पिलाएं। या सौंफ का काढ़ा बनाकर, छानकर इसमें थोड़ी सी मिश्री मिलाकर रोगी को पिलाएं तथा सौंफ के चूर्ण का सेवन करने से भी उल्टी बंद हो जाती है।  उल्टी रोकने में मदद करे सुपारी -सुपारी में कई ऐसे सक्रिय तत्व मौजूद हैं, जो आपके जी मिचलाने की समस्या में आराम लाते हैं। यदि आपको बार-बार उल्टी आ रही है या ऐसा मन हो रहा है, तो सुपारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है...

आँखों के लिए बेहद उपयोगी नुस्खे।

  1. बादाम,सौंफ और मिश्री बादाम,सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर उसे पीस लें। इस मिश्रण का 10 ग्राम हिस्सा 250 मिली दूध के साथ रात में सोने से पहले लें। 40 दिन तक लगातार इसे इस्तेमाल करने से आप महसूस करेंगे कि आंखों की रोशनी बढ़ी है। याद रहे इसे लेने के दो घंटे बाद तक पानी न ‌प‌िएं। बच्चों को उपरोक्त नुस्खा आधी मात्रा में दें। 2. मक्खन, मिश्री और काली मिर्च आधा चम्मच ताजा मक्खन, आधा चम्मच पिसी हुई मिश्री और 5 काली मिर्च मिलाकर चाट लो। इसके बाद कच्चे नारियल की गिरी के 2-3 टुकड़े खूब चबा-चबाकर खायें ऊपर से थोड़ी सौंफ चबाकर खा लो। बाद में दो घंटे तक कुछ न खायें। यह प्रयोग प्रातः खाली पेट 2-3 माह तक करो। 3.आंवला आंवला में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने से यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवला का सेवन पाउडर, कैप्सूल, जैम या जूस की तरह किया जा सकता है। हर सुबह शहद के साथ ताजा आमले का रस पीने से या रात में सोने से पहले पानी के साथ एक चम्मच आमला पाउडर खाने से भी फायदा मिलता है। 4. त्रिफला एक चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में जाल कर रात भर के लिए छोड दें। अगली सुबह इस पानी को ...

दमा के लिए चमत्कारिक औषिधि – सुहागा और मुलहठी।

  दमा, फुफ्फुस(फेफड़ो), पेट, कंठ, नाक, के कई प्रकार के साधारण और जटिल रोगो के लिए ये औषिधि किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। अनेक लोगो ने इस से बहुत फायदा उठाया हैं। आइये जाने इस विशेष प्रयोग के बारे में। सुहागे का फुला और मुलहठी सुहागे का फुला और मुलहठी को अलग-अलग खरल या कूटपीसकर कपड़छान कर, मैदे की तरह बारीक़ चूर्ण बना ले। फिर इन दोनों औषधियों को बराबर वजन कर मिलाकर किसी शीशी में सुरक्षित रख ले। बस, स्वास, खांसी, जुकाम की सफल दवा तैयार है। सेवन विधि साधारण मात्रा आधा ग्राम से एक ग्राम तक दवा दिन में दो-तीन बार शहद के साथ चाटे या गर्म जल के साथ ले। बच्चो के लिए 1/8 ग्राम (एक रत्ती) की मात्रा या आयु के अनुसार कुछ अधिक दे। परहेज- दही, केला, चावल, ठंडे पदार्थो का सेवन करे। विशेष 1. फुफ्फुस(फेफड़ो), पेट, कंठ, नाक, के कई प्रकार के साधारण और जटिल रोगो का चमत्कारिक रूप से नाश करने वाला यह योग नई दिल्ली की कविराज श्री देशराज की अदभुत खोज है। इस एक ही प्रयोग से कई औषधालयों में खांसी, जुकाम, श्वांस, कफ, कुक्कर खांसी कई प्रकार के संक्रमण के रोगियों की कई वर्षों से सफल चिकित्सा की जा रही है जो की सस्...