Posts

Showing posts from July, 2024

यूरिक एसिड में अचूक है अशोक!!

Image
  भारतीय वाङ्मय पर कार्य करने और उससे सभी को लाभान्वित करने की आज बहुत बड़ी आवश्यकता है। आज जब दुनिया में यूरिक एसिड के मामले बढ़ रहे हैं। इस हाई यूरिक एसिड के कारण भी किडनी डिजीज, ज्वाइण्ट डैमेज, हार्ट डिजीज और गाउट के जोखिम बढ रहे हैं। यह रक्त में मौजूद एक अपशिष्ट और विषैला पदार्थ है। सामान्य परिस्थितियों में यूरिक एसिड गुर्दे और पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाता है, यूरिक एसिड का निर्माण तब होता है जब बॉडी प्यूरिन नामक यौगिकों को तोड़ता है, किन्तु जब हम उच्च प्यूरिन वाले खाद्य पदार्थ सेवन करते हैं तो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है और समस्यायें भी। जैसे ब्रोकली और फूलगोभी में सब्जियाँ विटामिन और खनिजों से समृद्ध स्रोत तो हैं लेकिन इनमें प्यूरिन का स्तर उच्च होता है। ऐसे ही मशरूम, हरी मटर, पालक, शतावर की पत्तियों, स्प्राउट्स, राजमा में भी अधिक मात्रा में प्यूरिन होता है। यूरिक एसिड में एलोपैथ में जीवनभर दवाइयाँ देते हैं पर लाभ नहीं मिलता, उधर दवाइयाँ खाते रहते हैं, *इधर यूरिक एसिड* से प्रभावित होकर हमारे अवयव खराब होते जाते हैं। अब जब हम यूरिक एसिड पर विचार करते हैं यह ए...