Posts

Showing posts from September, 2023

कुत्ता खाँसी ,कास खाँसी

 ----------------------- कुत्ता खाँसी आम तौर से 2-15 साल के बच्चो को होती है बच्चा लगातार खांसता है, खांसते समय ऐसा लगता है मानो कुत्ता खाँस रहा हो  कभीकभी वमन भी हो जाती है दो तरह की होती है -सूखी खाँसी और गीली खाँसी। आयुर्वेदिक उपचार 10 gm अनार के छाया में सुखाये छिलको का काडा बनाये उसमे सेँधा नमक या गुड़ मिलाकर दें अगर छाया में सुखाये छिलके ना मिले तो ताजे अनार पेड़ के छोटी छोटी कच्ची अनार ले सकते है!  कुत्ता खाँसी में बच्चे के जीभ पर वेस्लीन लगा सकते है जिससे खाँसी का वेग कम हो जाता है  बच्चे के  गुदा मार्ग में सरसों के तैल का फाहा रखें  सोंठ और पुराना गुड़ बराबर मात्रा में मिलाकर गोलियाँ बना ले और चुसने से लाभ मिलता है  पीसी हुई हल्दी 50 gm  फ़टकरी 10 gm  दोनों को तवे पर भून ले  कच्ची खांड   50 gm  तीनो को मिलाकर पीसकर शीशी में भर ले! 1/2 - 1/2 चम्मच दिन में 3 बार गर्म पानी से ले  टंकण भस्म और मुलेठी चूर्ण सम मात्रा में लेकर इसकी आधा या एक ग्राम की मात्रा में दिन में 2-3 बार देंl इसको शहद से लेना होता है अगर शहद न...

आयुर्वेदिक दातुन

  नीम की दातुन नीम की डाली इसका दातुन सभी दातुनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसकी टहनी से प्राप्त रस से मसूड़ों की सूजन, पायरिया (खून निकलना), दांतों में कीड़ा लगना, पीप आना, दाह (जलन), दांतों का टेढ़ा होना आदि रोगों का नाश होता है। बबूल की दातुन बबूल कफनाशक, पित्तनाशक, व्रणरोषण, स्तम्भन, संकोचक, रक्तरोधक, कफध्न, गर्भाशयशोथहर, गर्भाशय स्रावहर तथा विषघ्न माना गया है। बबूल के अन्दर एक गोंद होता है। बबूल के अन्दर पाये जाने वाले रस में श्वेतप्रदर, शुक्र रोग, अतिसार, फुफ्फुसत्रण, उराक्षत, प्रवाहिका आदि जटिल रोगों के साथ ही दांतों को असमय ही न गिरने देने का, हिलने न देने का, मसूड़ों से खून न निकलने देने का मुंह के छालों का रोकने का भी गुण होता है।

हार्ट अटैक से ना घबराये ये सहज सुलभ उपाय जो हार्ट ब्लॉकेज को भी रिमूव कर देता है

  पीपल का पत्ता ब्लॉकेज को भी रिमूव कर देता है : • पीपल के 15 पत्ते लें जो कोमल गुलाबी कोंपलें न हों, बल्कि पत्ते हरे, कोमल व भली प्रकार विकसित हों। प्रत्येक का ऊपर व नीचे का कुछ भाग कैंची से काटकर अलग कर दें। • पत्ते का बीच का भाग पानी से साफ कर लें। इन्हें एक गिलास पानी में धीमी आँच पर पकने दें। जब पानी उबलकर एक तिहाई रह जाए तब ठंडा होने पर साफ कपड़े से छान लें और उसे ठंडे स्थान पर रख दें, दवा तैयार। • इस काढ़े की तीन खुराकें बनाकर प्रत्येक तीन घंटे बाद प्रातः लें। हार्ट अटैक के बाद कुछ समय हो जाने के पश्चात लगातार पंद्रह दिन तक इसे लेने से हृदय पुनः स्वस्थ हो जाता है और फिर दिल का दौरा पड़ने की संभावना नहीं रहती। ह्रदय के रोगी इस नुस्खे का एक बार प्रयोग अवश्य करें : • पीपल के पत्ते में दिल को बल और शांति देने की अद्भुत क्षमता है। • इस पीपल के काढ़े की तीन खुराकें सवेरे 8 बजे, 11 बजे व 2 बजे ली जा सकती हैं। • खुराक लेने से पहले पेट एक दम खाली नहीं होना चाहिए, बल्कि सुपाच्य व हल्का नाश्ता करने के बाद ही लें। • प्रयोगकाल में तली चीजें, चावल आदि न लें। मांस, मछली, अंडे, शराब, धूम्र...

वात रोगों को जड से खत्म कर देगा यह प्रयोग

  सभी प्रकार के वातरोगों में लहसुन का उपयोग करना चाहिए। इससे रोगी शीघ्र ही रोगमुक्त हो जाता है तथा उसके शरीर की वृद्धि होती है।' कश्यप ऋषि के अनुसार लहसुन सेवन का उत्तम समय पौष व माघ महीना (दिनांक 22 दिसम्बर से 18 फरवरी तक) है। प्रयोग विधिः 200 ग्राम लहसुन छीलकर पीस लें। 4 लीटर दूध में ये लहसुन व 50 ग्राम गाय का घी मिलाकर दूध गाढ़ा होने तक उबालें। फिर इसमें 400 ग्राम मिश्री, 400 ग्राम गाय का घी तथा सोंठ, काली मिर्च, पीपर, दालचीनी, इलायची, तमालपात्र, नागकेशर, पीपरामूल, वायविडंग, अजवायन, लौंग, च्यवक, चित्रक, हल्दी, दारूहल्दी, पुष्करमूल, रास्ना, देवदार, पुनर्नवा, गोखरू, अश्वगंधा, शतावरी, विधारा, नीम, सोआ व कौंचा के बीज का चूर्ण प्रत्येक 3-3 ग्राम मिलाकर धीमी आँच पर हिलाते रहें। मिश्रण में से घी छूटने लग जाय, गाढ़ा मावा बन जाय तब ठंडा करके इसे काँच की बरनी में भरकर रखें। 10 से 20 ग्राम यह मिश्रण सुबह गाय के दूध के साथ लें (पाचनशक्ति उत्तम हो तो शाम को पुनः ले सकते हैं। भोजन में मूली, अधिक तेल व घी तथा खट्टे पदार्थों का सेवन न करें। स्नान व पीने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें। इससे ...

डायबिटीज और हाइपरटेंशन है?

यानी दातून करना भूल चुके हो...तो वापसी कीजिये...… सन 1990 से पहले कितने लोगों को डायबिटीज़ होता था? कितने लोग हाइपरटेंशन से त्रस्त थे? नब्बे के दशक के साथ हर घर में एक डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर का रोगी आ गया, क्यों? बहुत सारी वजहें होंगी, जिनमें हमारे खानपान में बदलाव को सबसे खास माना जा सकता है। बदलाव के उस दौर में एक चीज बहुत ख़ास थो जो खो गयी, पता है ना क्या है वो? दातून गाँव देहात में आज भी लोग दातून इस्तमाल करते दिख जाएंगे लेकिन शहरों में दातून पिछड़ेपन का संकेत बन चुका है। गाँव देहात में डायबिटीज़ और हाइपरटेंशन के रोगी यदा कदा ही दिखेंगे या ना के बराबर ही होंगे। वजह साफ है, ज्यादातर लोग आज भी दातून करते हैं। तो भई, डायबिटीज़ और हाइ ब्लड प्रेशर के साथ दातून का क्या संबंध, यही सोच रहे हो ना?..तो आज आपका दिमाग हिल जाएगा..और फिर सोचिएगा, हमने क्या खोया, क्या पाया? ये जो बाज़ार में टूथपेस्ट और माउथवॉश आ रहे हैं ना, 99.9% सूक्ष्मजीवों का नाश करने का दावा करने वाले, उन्हीं ने सारा बंटाधार कर दिया है। ये माउथवॉश और टूथपेस्ट बेहद स्ट्राँग एंटीमाइक्रोबियल होते हैं और हमारे मुंह के 99% से ज्यदा...

साइटिका के लिए लेप चिकित्सा |

  साइटिका के लिए लेप चिकित्सा | Sciatica Pain Relief Massage | साइटिका के लिए तेल 1. इस रोग में एरण्ड के तेल की मालिश करनी चाहिए। यह इस हाथी जैसे रोग को शेर की तरह नष्ट करता है। 2. सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को भून लें जब वह काली हो कर छान कर स्टोर करके रख लें। इस तेल की भी नित्य मालिश करने से भी दर्द ख़त्म होता है। 3. सोंफ, देवदारु, कूठ, हींग और सेंधानमक इन सभी को समभाग मात्रा में लेके आपस मिला के फिर उसमें मदार(आक्टा) का दूध मिला लें और 5 min तक अच्छे से घोट लें। जोड़ों के दर्द पे लेप करें दिन में दो बार। इस से सभी प्रकार के जोड़ों के सार्ड ठीक होते हैं। आर्थराइटिस का इलाज भी इसी से होता है।

अजीर्ण, पेट दर्द,गेस की समस्या

यदि अजीर्ण, पेट दर्द,गेस की समस्या हो तो देशी कपूर अजवायन का सत पोदीना का सत बराबर मात्रा में मिलाकर एक शिशी में भरकर रख लें। अपने आप तीनों मिलकर एक जीव हो जाता है। दो बूंद पतासे मीठा या पानी के साथ लें।  तो उपरोक्त समस्या में लाभ होता है।

सरदर्द के लिए अचूक प्राकृतिक चिकित्सा "मात्र पांच मिनट में सरदर्द गायब"

 नाक के दो हिस्से हैं दायाँ स्वर और बायां स्वर, जिससे हम सांस लेते और छोड़ते हैं, पर यह बिलकुल अलग अलग असर डालते हैं और आप फर्क महसूस कर सकते हैं। दाहिना नासिका छिद्र "सूर्य" और बायां नासिका छिद्र "चन्द्र" के लक्षण को दर्शाता है या प्रतिनिधित्व करता है। सरदर्द के दौरान, दाहिने नासिका छिद्र को बंद करें और बाएं से सांस लें। और बस पांच मिनट में आपका सरदर्द "गायब"... है ना आसान ?? और यकीन मानिए यह उतना ही प्रभावकारी भी है.. अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं  तो बस इसका उल्टा करें... यानि बायीं नासिका छिद्र को बंद करें और दायें से सांस लें और बस थोड़ी ही देर में "तरोताजा" महसूस करें। दाहिना नासिका छिद्र "गर्म प्रकृति" रखता है और बायां "ठंडी प्रकृति"... अधिकांश महिलाएं बाएं और पुरुष दाहिने नासिका छिद्र से सांस लेते हैं और तदनरूप क्रमशः ठन्डे और गर्म प्रकृति के होते हैं सूर्य और चन्द्रमा की तरह। प्रातः काल में उठते समय अगर आप बायीं नासिका छिद्र से सांस लेने में बेहतर महसूस कर रहे हैं तो आपको थकान जैसा महसूस होगा तो बस बायीं नासिका छिद्र को ...

तिल का तेल बालों के लिए एक ‘वरदान’

अपने बेहतरीन पोषक गुण के कारण तिल का तेल पूरी दुनिया में प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। इसमें न केवल त्वचा और बालों को पोषित करने की खूबी होती है बल्क‍ि हीलिंग क्वालिटी भी होती है। ये बात वैज्ञानिक तौर पर साबित हो चुकी है कि तिल के तेल से बालों को संपूर्ण पोषण मिलता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, फॉस्फोरस और प्रोटीन पाया जाता है। तिल का तेल बालों से जुड़ी हर समस्या का समाधान है। ये बालों को भीतर से पोषित करके उनकी जड़ों को मजबूती देने का काम करता है। अगर आपको रूसी की समस्या है या फिर आपके सिर में जुएं हैं तो भी तिल के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। आप चाहें तो तिल के तेल को सामान्य तेल की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे रातभर लगाकर छोड़ दें और अगली सुबह बाल धो लें। 1. बालों को भीतर से पोषण देने के लिए तिल का तेल बालों को भीतर से पोषण देने का काम करता है। तिल के तेल को हल्का गर्म कर लीजिए और इसके बाद हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज कीजिए। कुछ देर के लिए तेल को बालों में लगा रहने दें और फिर सामान्य पानी से धो लें। 2. बेजान...

प्रोस्टेट ग्रंथि की वृद्धि होने पर प्राकृतिक उपचार

 वैसे तो हमें प्रकृति द्वारा भी एक वरदान मिला है और वो है  "काशीफल", जिसे हम आम भाषा में "कद्दू" भी कहते है। इसके बीज इस बीमारी में बेहद ही लाभदायक है। काशीफल के कच्चे बीज (Raw seeds) हर दिन अपने खाने में इस्तेमाल किया जाए तो काफी हद तक यह प्रोस्टेट की समस्या से बचाव करने में मददगार होता है। इन बीजों में ऐसे 'प्लांट केमिकल' मौजूद होते हैं जो शरीर में जाकर टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) कोडिहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (Dihydrostosterone) में बदलने से बचाता है जिससे प्रोस्टेट कोशिकाएं (Prostate cells) नहीं बन पातीं है। काशीफल के बीज में काफी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं- जैसे आयरन, फॉस्फोरस, टि्रप्टोफैन, कॉपर, मैग्नेशियम, मैग्नीज, विटामिन-के, प्रोटीन, जरूरी फैटी एसिड और फाइटोस्टेरोल। ये बीज जिंक के बेहतरीन स्रोतों में से एक माने जाते हैं।  - हर दिन 60 मिलीग्राम जिंक का सेवन प्रोस्टेट से जूझ रहे मरीजों में बेहद फायदा पहुंचाता है और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इन बीजों में बीटा-स्टीस्टोस्टेरॉल भी होता है जो टेस्टोस्टेरोन को डिहाइड्रोटेस्टेरोन में बदलने नह...

कलौंजी लगाएं, सर पर लहलहाते बाल वापस पाएं

 महिलाएं ही क्या पुरुष भी आम तौर पर अपने बालों को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, आज की आधुनिक शैली और आधुनिक प्रोडक्ट्स ने हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुक्सान ही पहुंचाया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि हमारे आसपास ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जिन्हें सही तरीके से खाकर सुन्दर त्वचा, बालों से लेकर अच्छी सेहत का फायदा उठाया जा सकता है. इन्हीं में शामिल है कलौंजी जिसमें बहुत सारे मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं. आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर कलौंजी कई प्रकार के रोगों का घर बैठे इलाज है.  लगभग 15 एमीनो एसिड वाला कलौंजी शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन की कमी भी पूरी करता है. बालों को लाभ कलौंजी के लाभ में से सबसे बड़ा लाभ बालों को होता है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस जैसी कई समस्याओं से महिला हो या पुरुष, दोनों के ही साथ बालों के गिरने की समस्या आम हो चुकी है. इसके लिए तमाम तरह के ट्रीटमेंट कराने पर भी फायदा नहीं होता. लेकिन घर में मौजूद कलौंजी इस समस्या के निपटारे में बहुत ही कारगर उपाय है.  सिर पर 20 मिनट तक नींबू के रस से मसाज करें और फिर अच्छे से धो लें. इसक...

मुंह और जीभ के छाले के लिए रामबाण संजीवनी

 मुंह और जीभ के छाले के लिए रामबाण संजीवनी ----------------------------------- मुंह के छालो की समस्या दिखने में जितनी छोटी हैं उतनी ही अधिक कष्टदायी हैं। अक्सर तीखा और रुक्षण भोजन करने से या कब्ज की समस्या के कारण ये समस्या हो जाती हैं। अगर आपको कब्ज रहती हैं तो पहले अपनी कब्ज का इलाज कीजिये। क्यूंकि छालो को सही कर लोगे तो कब्ज के कारण ये समस्या फिर से उत्पन्न हो जाएगी। आइये जाने अब छालो के लिए विशेष रामबाण घरेलु नुस्खे। छोटी हरड़। - छोटी हरड़ को बारीक पीसकर छालो पर लगाने से मुंह तथा जीभ के छालो से छुटकारा मिलता हैं, तथा मुखपाक मिटता हैं। जो छाले किसी भी दवा से ठीक नहीं हो रहे हो तो इस दवा के लगाने से निश्चय ही ठीक हो जायेंगे। अगर ये प्रयोग ना कर सके तो ये नीचे लिखे प्रयोग भी कर सकते हो। 1. रात को भोजन के बाद एक छोटी हरड़ चूसे। इस से आमाशय और आंतड़ियों के दोषो के कारण महीनो ठीक ना होने वाले मुंह व् जीभ के छाले ठीक हो जाते हैं। हरड़ को चूसते रहने से पाचक अंग शक्तिशाली बन जाते हैं, पेट के कीड़े भी नष्ट होते हैं। 2. तुलसी की चार पांच पत्तिया नित्य सुबह और शाम चबाकर ऊपर से दो घूँट पानी...

शुगर के लिए उपयोगी नुस्खे

  शुगर (मधुमेह) – दवा —- आंवला 100 ग्राम ,तेज पत्ता 20 ग्राम ,गिलोय सत्व 10 ग्राम ,हल्दी 40 ग्राम ,गुडमार बूटी 80 ग्राम मेथी 40 ग्राम ,काला जीरा 40 ग्राम इन सबको कूट पीसकर रख ले और सूखे पलास पुष्प 5 नग रात को पानी के साथ कुल्हड़ में भिगो कर रख दे तथा सुबह उस पानी से इस चूर्ण की 1 चम्मच बासी मुंह ले .इसके बाद बसंत कुसुमाकर सुबह नाश्ते के बाद तथा रात को 8 बजे 1-1 गोली फीके दूध के साथ सेवन करे . शुगर (मधुमेह) – दवा —- सेमल की मुसली 100 ग्राम ,विदारीकन्द 100 ग्राम ,दारुहल्दी 40 ग्राम ,तालमखाना बीज 30 ग्राम बड़ा गोखरू 30 ग्राम ,इसबगोल भूसी 10 ग्राम ,शुद्ध गंधक 10 ग्राम ,शुद्ध कुचला 5 ग्राम सभी ओषधि को अलग -अलग कूट -पिस कर मिला ले और 1-1 चम्मच सुबह शाम ताजा पानी के साथ ले .और 1-1 गोली चन्द्रप्रभा वटी की ले तथा रात को खाने के बाद 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण अवश्य ले शुगर (मधुमेह) – दवा —- सूखे पलास पुष्प 5 नग ,पानी 100 ग्राम दोनों को कुल्हड़ में रख दे .सुबह फुल पानी में मसल पानी छान कर बासी मुंह पी ले ,केवल एक बार ,हर हफ्ते के बाद एक फुल बढ़ा दे ,यह केवल 4 सप्ताह तक करे . शुगर (मधुमेह) – दवा —- ...

गला खराब होने पर घरेलू प्रयोग

  जामुन की गुठलियाँ को पीसकर शहद में मिलाकर गोलियां बनालें एक गोली दिन में चार बार चूसें। गले की आवाज बैठने में हितकारी उपाय है। खांसी में भी लाभकारी है। भाषण देने व़ालों और गायकों के लिए यह नुस्खा अमृत तुल्य है। आवाज का भारीपन भी ठीक हो जाता है। सोते समय एक ग्राम मुलहठी की छोटी सी गांठ मुख में रखकर कुछ देर चबाते रहे।और रस को निगलते रहे , मुलहठी चूर्ण को पान के पत्ते में रखकर लिया जाय तो और भी अच्छा रहेगा। इससे सुबह गला खुलने के साथ-साथ गले का दर्द और सूजन भी दूर होती है।

पाइल्‍स – बवासीर के लिए 13 सबसे बेहतर रामबाण घरेलु उपचार ।

  बवासीर मुख्यतः दो प्रकार की होती है खूनी बवासीर और बादी बवासीर खूनी बवासीर में मस्से सुर्ख होते हैं और उनमें से खून गिरता है जबकि बादी बवासीर में खाज पीड़ा और सूजन बहुत होती है अतिसार संग्रहणी और बावासीर यह तीनों एक दूसरे को पैदा करने वाले होते हैं आइए जानते हैं खूनी बवासीर और बादी बवासीर को जड़ से मिटाने के सरल आयुर्वेदिक घरेलू उपचार जीरे को भूनकर उसमें जरूरत के अनुसार मिश्री मिलाकर मुंह में डालकर चूसें तथा बिना भुने जीरे को पानी के साथ पीसकर बवासीर के मस्सों पर लेप करें इन दोनों तरफ से बावासीर की पीड़ा निश्चित शांत हो जाती है. छोटी पीपली का चूर्ण शहद के साथ देने पर बवासीर के रोगी को आराम मिलता है. एक या डेढ़ चम्मच आंवले का चूर्ण सुबह-शाम शहद के साथ लेने पर बवासीर में लाभ पहुंचता है इससे पेट के अन्य रोगों का भी अंत हो जाता है. खूनी बवासीर में नींबू को बीच से चीर कर उस पर 4 ग्राम कत्था पीसकर बुरक दे और उसे रात में छत पर रख दें सुबह दोनों टुकड़ों को चूस दें यह प्रयोग 5 दिन तक करें खूनी बवासीर के लिए उत्तम घरेलू दवा है. खूनी बवासीर में गेंदे के हरे पत्ते 9 ग्राम काली मिर्च के 5 दान...

इस मिश्रण का एक गिलास आपको विषैले पदार्थों से मुक्त कर देगा

  व्यस्त जीवन (Busy Life) के कारण लोगों में फास्टफूड (Fast Food) की मांग काफी ज्यादा बढ़ गयी है | लेकिन यह याद रखें के हर फास्टफूड के साथ हम टोक्सिन (Toxins) को हमारे शरीर का रास्ता दिखा रहे होते है | यह टोक्सिन (Toxins) हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है इसीलिए हमारे शरीर को सफाई की आवश्यकता होती है | यह सफाई आहार के जरिए की जाती है। स्वस्थ (Health) रहने के लिए आजकल लोगों में डिटॉक्सिफिकेशन (Detoxification) का चलन जोरों पर है। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए बहुत कम समय होता है। पौष्टिक भोजन (Lack of Healthy Diet) की कमी, धूम्रपान (Smoking) व शराब का सेवन , शरीर में इन टॉक्सिन की मात्रा बढ़ा देता है। डिटॉक्सिफिकेशन का अर्थ है शरीर में जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालना। इस क्रिया में शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरह से साफ किया जाता है। आज के एस आर्टिकल में हम आपको बतायेगे किस तरेह आप अपने शरीर के विषैले पदार्थों (Toxin) को अपने शरीर से बहर निकाल कर शरीर की अंदरूनी सफाई कर सकते हो | आये जानते है Detox drink बनाने के लिए आपको किन चार औषधियों को आवश्कता है। समग्र...

किडनी में स्‍टोन – करे ये घरेलु उपचार

  10 कारगर घरेलू उपाय, जो किडनी के स् ‍ टोन से निजात दिलाएं बहुत से ऐसे घरेलू उपाय है जिनको अपनाकर किडनी के स् ‍ टोन से निजात पाई जा सकती है। आइए जाने ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में। किडनी में स् ‍ टोन किडनी में स् ‍ टोन की समस् ‍ या आजकल आम हो चली है। इसकी बड़ी वजह खान-पान की गलत आदतें होती हैं। किडनी में स् ‍ टोन यूरीन सिस्टम का एक रोग है जिसमें किडनी के अन्दर छोटे-छोटे पत्थर जैसी कठोर वस्तुएं बन जाती हैं। आमतौर पर यह ये पथरियां यूरीन के रास्ते शरीर से बाहर निकाल जाती है। बहुत से ऐसे घरेलू उपाय है जिनको अपनाकर इनसे निजात पाई जा सकती है। आइए जाने ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में। 1:- करेला करेला वैसे तो बहुत कड़वा होता है और आमतौर पर लोग इसे कम पसंद करते है। परन् ‍ तु पथरी में यह रामबाण की तरह काम करता है। करेले में मैग् ‍ नीशियम और फॉस् ‍ फोरस नामक तत् ‍ व होते हैं, जो पथरी को बनने से रोकते हैं। 2:- अंगूर अंगूर में एल्ब्यूमिन और सोडियम क्लोराइड बहुत ही कम मात्रा में होता हैं, इसलिए किडनी में स् ‍ टोन के उपचार के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। साथ ही अंगूर प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप...

शरीर को डिटॉक्सीफाई (जहरीले तत्वों से मुक्त) करें –

  यदि आपको हमेशा थकावट और कमजोरी महसूस होती है। चक्कर आते हैं। सिर दर्द रहता है। भूख नहीं लगती। गैस बनती है। गले में जलन होती है। खट्टी डाकरें आती हैं। मलत्याग सही से नहीं होता। मलत्याग के समय मरोड़/दर्द होता है। मलत्याग के समय आंव, खून या आंव/खून मिश्रिम मल आता है। मलत्याग में 3 मिनट से अधिक समय लगता है। मलत्याग से सन्तुष्टि नहीं मिलती या मलत्याग के लिये एकाधिक बार जाना पड़ता है। चेहरे पर फुंसियां और शरीर में खाज-खुजली तथा एलर्जी होती रहती है। खूनी या बादी बवासीर/पाइल्स की शिकायत है। बालों में डण्डरफ/फ्यास रहता है। detoxification diet in hindi इसका स्पष्ट मतलब-आपका पेट खराब है और आपका पाचनतंत्र खराब है। लीवर सही से काम नहीं कर रहा। इससे निजात पाने के लिये आपको अपने शरीर को तुरंत डिटॉक्सीफाई करना बहुत जरूरी है। डिटॉक्सीफाई का मतलब है, शरीर में संग्रहित/जमा विषैले तत्वों का निष्कासन। क्योंकि विषैले तत्वों का शरीर में रहने देने का तात्पर्य है, खुद ही बीमारी पैदा करने वाले तत्वों से दोस्ती करना। इन्हें बाहर निकालने की प्रक्रिया को ही शरीर को डिटॉक्सीफाई करना कहते हैं। यदि विषैले तत्व ...

आइये जानते हैं घुटनो के दर्द को दूर करने के लिए घरेलु उपचार।

  घुटनों के दर्द की चिकित्सा – घुटनों में दर्द को कम करने के लिए गरम या ठंडे पेड से सिकाई की जरूरत हो सकती है। घुटनों में तीव्र पीड़ा होने पर आराम की सलाह डी जाती है ताकि दर्द और सूजन कम हो सके। फिजियो थेरपी में चिकित्सक विभिन्न प्रक्रियाओं के द्वारा घुटनों के दर्द और सूजन को कम करने का प्रयास करते हैं। केल्शियम अस्थियों को मजबूत बनाए रखने के लिए केल्शियम का सेवन करना उपकारी है। अगर पत्थरी की शिकायत नहीं है तो आप चूना गेंहू के दाने के बराबर दही में डाल कर नित्य खाए। या अनार के रस में मिला कर या गाजर के रस में मिला कर खाए। दूध ,दही,ब्रोकली में पर्याप्त केल्शियम होता है। दाल चीनी,जीरा,अदरक और हल्दी घुटनों के लचीलेपन को बढाने के लिए दाल चीनी,जीरा,अदरक और हल्दी का उपयोग उत्तम फलकारी है। इन पदार्थों में ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो घुटनों की सूजन और दर्द का निवारण करते हैं। गाजर गाजर में जोड़ों में दर्द को दूर करने के गुण मौजूद हैं। चीन में सैंकडों वर्षों से गाजर का इस्तेमाल संधिवात पीड़ा के लिए किया जाता रहा है। गाजर को पीस लीजिए और इसमें थोड़ा सा नीम्बू का रस मिलाकर रोजाना खाना उचित है।यह घ...