Posts

Showing posts from November, 2023

घुटनो, कमर, कंधे में दर्द निवारक तेल

Image
  घुटनो, कमर, कंधे में दर्द निवारक तेल:- सामग्री:- -50 ग्राम सरसों का तेल -50 ग्राम काले या सफेद तिल का तेल -15 लौंग -5 काली मिर्च -2 जायफल -1 टुकडा दालचीनी -2 टेबल स्पून अजवायन -1 टेबल स्पून मेथी दाना -15 लहसुन की कली बारिक कटी हुई -10 ग्राम सोंठ -1 टी स्पून हल्दी (डाल भी सकते, नही भी) -2 कपूर के टुकड़े खुले हुए विधि :- सभी सामान को कूट लो,,कढाई मे दोनो तेल डाल कर तेज गैस पर गर्म करो फिर गैस को धीमी करके हल्दी और कपूर को छोड कर सारी चीजो को डाल दो , जब तक सारी चीजे जल न जाए और उन का सत तेल मे ना आ जाऐ , करीब 20-25 मिन्ट लगेंगे इन्हें जलने मे जब ये भून जाएगें तब तेल का रंग गहरा हो जाएगा फिर गैस बंद कर दे उसमे हल्दी ,कपूर मिला दे जब तक कपूर घुल ना जाए तब तक तेल को ठंडा होने दे फिर तेल को छान कर एक शीशी मे भर कर रखो , कैसा भी बुरा दर्द हो इससे मालिश से गायब हो जाएगा ,दिन मे 3 बार मालिश करे हर बार गुनगुना करके मालिश करे

मधुमेह का घरेलू रामबाण उपचार

  मधुमेह (Sugar) -कितनी भी हाई शुगर हो , नीचे लिखे योग के अनुसार, ताज़ी पत्तियाँ पीसकर खाली पेट, पानी के साथ लें और सेवन के बाद कम से कम आधा घंटा और कुछ न खाएं । योग इस प्रकार - 6 बेल पत्र, 6 नीम के पत्ते, 6 तुलसी के पत्ते, 6 बैगनबेलिया के हरे पत्ते, 3 साबुत काली मिर्च, इन सबको काटकर चूर्ण बना ले प्रात: काल खाली पेट और ज्यादा शुगर होने पर रात्रि भोजन से आधे घंटा पहले, इसके नियमित सेवन से शुगर सामान्य हो जाती है । फिर मिठाई खा भी सकते है । परंतु यह औषधि बराबर लेते रहे और समय-समय पर शुगर चेक कराते रहे।

चश्मे के निशान से छुटकारा पाने के 7 घरेलू उपाय

  क्या आप भी चश्मे के कारण आंखों के आस-पास डार्क सर्कल और नाक पर पड़े निशान के कारण परेशान हैं। तो घबराइए नहीं क्योंकि ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जो न के वल आपकी नाक पर पड़े निशान को हटा देगें बल्कि उसे पुरानी रंगत भीदेगें। अधिक जानने के लिए पढ़े। 1) निशान से छुटकारा पाने के लिए तैयार हो जाये :-अगर आप नियमित रूप से चश्मा लगते हैं तो आपकी आंखों के आस-पास डार्क सर्कल और नाक पर निशान पड़ना बहुत ही नार्मल सी बात है। आपके चश्मे का भारीपन और सालों से चश्मे का इस्तेमाल आपकी नाक पर गहरे निशान छोड़ सकता है। और चश्मा उतारते ही यह निशान देखने में बहुत ही भद्दे लगने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो घबराइए नहीं क्योंकि ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जो आपकी नाक पर पड़े निशान को हटा में मदद करने के साथ-साथ पुरानी रंगत देने में भी आपकी मदद करते हैं। 2) निशानों को एलोवेरा से जैल करेंएलोवेरा जैल आपकी त्वचा के लिए एक ठंडे एजेंटके रूप में काम करता है। नाक से चश्मे के निशान को हटाने के लिए एलोवेरा की ताजी पत्तीसे जैल निकालकर डार्क हिस्से के आस-पास लगाये। फिर जैल को सूखने के लिए छोड़ दें, सूखने के ब...

गुर्दे की सूजन कारण और उपाय

 गुर्दे की सूजन कारण और उपाय ---------------------------- कभी-कभी गुर्दे में खराबी के कारण गुर्दे (वृक्क) अपने सामान्य आकार से बड़े हो जाते हैंऔर उसमें दर्द होता है। इस तरह गुर्दे को फूल जाने को गुर्दे की सूजन कहते हैं। इसमें दर्द गुर्दे के स्थान से चलकर कमर तक फैल जाता है। लक्षण : गुर्दे रोगग्रस्त होने से रोगी का पेशाब पीले रंग का होता है। इस रोग से पीड़ित रोगी का शरीर भी पीला पड़ जाता है, पलके सूज जाती हैं, पेशाब करते समय कष्ट होता है, पेशाब रुक-रुककर आता, कभी-कभी अधिक मात्रा में पेशाब आता, पेशाब के साथ खून आता हैऔर पेशाब के साथ धातु आता (मूत्रघात) है। इस रोग से पीड़ित रोगी में कभी-कभी बेहोशी के लक्षण भी दिखाई देते हैं। भोजन तथा परहेज : गुर्दे की सूजन से पीड़ित रोगी को भोजन करने के बाद तुरन्त पेशाब करना चाहिए। इससे गुर्दे की बीमारी, कमरदर्द, जिगर के रोग, गठिया, पौरुष ग्रंथि की वृद्धि आदि अनेक बीमारियों से बचाव होता है।ज्यादा मात्रा में दूध, दही, पनीर व दूध से बनी कोई भी वस्तु न खाएं। इस रोग से पीड़ित रोगी को ज्यादा मांस, मछली, मुर्गा, ज्यादा पोटेशियम वाले पदार्थ, चॉकलेट, काफी, दूध, चूर...

स्त्री पुरुष के कमरदर्द, कमजोरी, धातु दुर्बलता, निस्तेज जीवन आदि

  स्त्री पुरुष के कमरदर्द, कमजोरी, धातु दुर्बलता, निस्तेज जीवन आदि में ठंडी में सेवन करने योग्य पाक घर पर ही बनाए और 2 माह सेवन करें। सामग्री : ★ सिंघाड़े का आटा २५० ग्राम ★ गेंहू का आटा २५० ग्राम ★ देशी घी प्रत्येक २५० ग्राम ★ खजूर १०० ग्राम, ★ बबूल का पिसा हुआ गोंद १०० ग्राम ★ पिसी मिश्री ५०० ग्राम | विधि : ★ घी को गर्म कर गोंद को घी में भुन लें । ★ फिर उसमें सिंघाड़े व गेंहू का आटा मिलाकर धीमी आँच पर सेंके । ★ जब मंद सुगंध आने लगे तब पिसा हुआ खजूर व मिश्री मिला दे | ★ पाक बनने पर थाली में फैलाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रखें | सेवन विधि : २ टुकड़े (लगभग २० ग्राम) सुबह शाम खायें। ऊपर से दूध पी सकते हैं । खट्टे, मिर्च मसालेदार, तले हुए तथा ब्रेड बिस्किट और बासी भोजन से बचे।

गैस की शिकायत का समाधान

 गैस की शिकायत का समाधान ------------------------- गैस की शिकायत दूर करने के लिए कब्ज और अपच दूर करना जरूरी है, क्योंकि इसी से गैस बनती है और गैस से सारी बीमारियाँ होती हैं। चिकित्सा : पहला नुस्खा: सौंठ, पीपल, काली मिर्च, अजमोद या अजवाइन, सेंधा नमक, सफेद जीरा, काला जीरा और भुनी हुई हींग इन सबको समान मात्रा में कूट-पीसकर महीन चूर्ण कर लें। इस चूर्ण को आधा चम्मच मात्रा में लेकर समभाग घी मिलाकर भोजन के साथ खाने से मंदाग्नि, अपच दूर होता है, वात प्रकोप शांत होता है, इसे 8 दिन लगातार लेने से इस समस्या से निजात मिलती है। दूसरा नुस्खा : अजवायन और काला नमक पीस कर समान मात्रा में मिला लें। इस चूर्ण को एक चम्मच मात्रा में गर्म पानी से लेने से अधोवायु निकल जाती है और गैस का प्रकोप शांत हो जाता है, पेट पर सेक करने से भी लाभ होता है

डेंगू और वाइरल बुखार

 आजकल आसपास के क्षेत्रों में डेंगू और वाइरल बुखार बहुत भयानक प्रकार से फैला हुआ है ------------------------------------ चारों और अनेक प्रकार की अफवाहें फ़ैली हुई हैं, थोड़ा सा बुखार होते ही लोग घबरा जाते हैं !!!! अफवाहों के चलते ही बकरी का दूध मंहगे दामों में बिक रहा है !!!!! अनेक चिकित्सक वृंद भी स्थिति का नाजायज फायदा उठाने में पीछे नहीं  हैं! जबरदस्ती के मंहगे टेस्ट कराने को लोग मजबूर हो जाते हैं, प्लेटलेट्स के टेस्ट पर बिलकुल विशवास ना करें ! सामान्यतः हर बुखार में प्लेटलेट्स गिरती ही हैं ! देश भर के बड़े बड़े चिकित्सको की सलाह अनुसार निम्नलिखित बातें हर व्यक्ति को जानना चाहिए!  1. बुखार होने पर ((किसी भी प्रकार का ) लगातार पानी पीते रहे !! अगर सादा पानी ना पीया जाए ,,तो नारियल पानी ,शिकंजी, शरबत आदि पीते रहे, सबसे अधिक प्रयास बुखार उतारने का करें, पानी की पट्टियां बदलें!  2. अगर डेंगू का टेस्ट पोसिटिव भी आया है तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है !अगर लगातार पानी पीया जा रहा है और ,रोगी दो तीन घंटे में पेशाब कर रहा है तो तनिक भी घबराने की आवश्यकता नहीं है, बिना दवा के...