Posts

Showing posts from August, 2022

कॉलेस्ट्रॉल से बचने के लिए क्या खाएं क्या ना खाएं ।

बढ़ा हुआ बैड कॉलेस्ट्रॉल हृदय रोगों को बुलावा देता है, ये धमनियों में एकत्र होने लगता है, और इसका मार्ग संकरा कर देता है, तंग धमनियों से उच्च रक्तचाप कि शिकायत हो जाती है, इनसे रक्त के धक्के (ब्लड क्लोटिंग) होने से दिल का दौरा पड़ने कि सम्भावना बढ़ जाती है, जो मृत्यु का कारण भी बन सकती है। इसके लिए आपको जानना चाहिए के इस रोग से बचने के लिए क्या खाए और क्या ना खाएं। तेलों का सही बैलेंस जरूरी है। एक दिन में कुल तीन चम्मच तेल काफी है। तेल बदल-बदल कर और कॉम्बिनेशन में खाएं, मसलन सरसों, मूंगफली, नारियल, ऑलिव ऑइल और तिल का तेल बदल बदल कर इस्तेमाल करना चाहिए। रिफाइंड तेल बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। कॉम्बिनेशन और बदल-बदल कर तेल खाने से शरीर को सभी जरूरी फैट्स मिल जाते हैं। आंवला बैड कॉलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों में बहुत ही ज्यादा उपयोगी है, नियमित कम से कम 2 आंवलो का सेवन करें। चुकंदर भी बैड कॉलेस्ट्रॉल के लिए बहुत उपयोगी है, इसका भी नियमित इस्तेमाल करना चाहिए। दवाओ में अर्जुन कि छाल का काढ़ा नियमित इस्तेमाल करें, चाहे आप अर्जुन का काढ़ा बनाये या फिर इसकी छाल को चाय कि तरह भी इस्तेमाल कर सकते ...

गंजापन का लेप

  इसमें नींबू के 10 -15  बीज  लेने  हैं|  इसे बहुत सुखा कर नो रखें हालांकि वह भी चल जाते हैं|   अब इसे इमामजिसते में कूटकर उसकी चटनी बना लो, उसी में एक नींबू निचोड़ दें और इसमें दो-तीन चम्मच बेसन डाल दो अगर जरूरत पड़े तो उसमें थोड़ा सा पानी पिला सकते हैं|   अब इसे एक दो मिनट फैंट ले|  सिर को  गीले कपड़े से सब साफ करके लगा दो ताकि पसीना या मिट्टी लगी है तो वो साफ़ हो जाये |   इसे लगाकर ज्यादा हवा में ना जाएं और जब यह सूख जाए, तो फिर नहा लो|   इसे सूखने में 45 से 50 मिनट लग जाते हैं|   अब नहाने के बाद नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाना | जितना नारियल का तेल लेना है इतना ही नींबू का रस लेना है , इसे ताजा बनाकर ही इस्तेमाल करें ऐसा करने से बंद हुए फॉलिकल खुल जाते हैं ,वहां पर ग्रोथ होती है या नहीं होती वह अलग बात है|   उसके लिए भृंगराज पाउडर या भृंगराज का जुलूस या भृंगराज आसव ले सकते हैं|   इसका परिणाम आने दो 3 महीने लग सकते हैं 4 से 5 महीने करना होता है| 

हार्ट के लिए अमृत है लहसुन.

  अगर आप को ऐसा लगे के हार्ट फेल होने जा रहा है, तो व्यक्ति को लहसुन की 4-5 कलियों को तुरन्त चबा लेना चाहिए, ऐसा करने से हार्ट फेल नहीं होगा. इसके बाद लहसुन दूध में उबाल कर देते रहना चाहिए. हृदय रोग में लहसुन देने से पेट की वायु निकलकर हृदय का दबाव हल्का हो जाता है, हृदय को बल मिलता है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लहसुन बड़ा प्रभावशाली है और इस प्रकार दिल कि बीमारी को रोकने में कारगर है. लहसुन धमनियों को सिकुड़ने से बचाता है. सिकुड़ी हुयी रोग ग्रस्त धमनियों में जमे कोलेस्ट्रॉल की निकालकर पुनः ठीक कर देता है. लहसुन हृदय रोग को रोकता है. कुल मिला कर लहसुन का सेवन हृदय के लिए अत्यंत लाभकारी है.

दिमाग को तेज करने वाली 10 विशेष जड़ी-बूटियां

  दिमाग हमारे शरीर को वो हिस् ‍ सा है जिसके संकेत के बिना शरीर का कोई भी अंग काम नहीं कर सकता। लेकिन कई बार बढ़ती उम्र, गलत आदतों, नशे और आवश्यक पोषक तत्वो की कमी आदि से याददाश्त कमजोर होने लगती है। लेकिन अपने आहार में कुछ विशेष जड़ी-बूटियों को शमिल करके आप अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं। आइए जानें ऐसी कौन सी जड़ी-बूटियां है जिनको अपने आहार में शमिल कर आप आसानी से तेज दिमाग पा सकते हैं। 1. जटामांसी जटामांसी औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी है। इसे जटामांसी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी जड़ों में जटा बाल जैसे तंतु लगे होते हैं। यह दिमाग के लिए एक रामबाण औषधि है, यह धीमे लेकिन प्रभावशाली ढंग से काम करती है। इसके अलावा यह याददाश्त को तेज करने की भी अचूक दवा है। एक चम्मच जटामासी को एक कप दूध में मिलाकर पीने से दिमाग तेज होता है। [ ये भी पढ़िए सफ़ेद दाग का इलाज Safed daag ka ilaj ] 2. ब्राह्मी बाह्मी नामक जड़ी-बूटी को दिमाग के लिए टॉनिक भी कहा जाता है। यह दिमाग को शांति और स्पष्टता प्रदान करती है और याद्दाश्त को मजबूत करने में भी मदद करती है। आधे चम्मच बाह्मी के पाउडर और शहद को गर्म पानी मे...

कब्ज का रामबाण ईलाज | Types of Constipation & Cure |

 हो सकता है की रात को भारी खाना खाया हो या फिर देर से खाया हो  2 -3 बार गरम पानी पियें |  नाश्ता अगर मन नहीं कर रहा तो न करें |  रुक्षांस वाले फल खा ले जैसे सेब ,नाशपाती ,अनानास ,अमरूद जितने भी रुक्षांश वाले फल है वो ले सकते है |  अगर भारी खाने का मन है तो सूप ,दलिया ,पोहा ले सकते है जिसमे सब्जियाँ ज्यादा डली हो |  जूस नहीं पीना क्योंकि फाइबर बहुत कम होता है उसमे |  फल या सलाद ले सकते है |    हो सकता है कि आपने खाना ही ना खाया हो तो  इसमें भी गरम पानी पीजिये   और बाकी चीजें वैसे ही कीजिए जैसे पहले की थी परंतु इसमें आपको थोड़ी रिच डाइट लेनी है जैसे घी , दही ,छाछ इत्यादि  दी ताकि जो पहले की खुश्की है वह खत्म हो जाए   दिन में हरड़  या मुलेठी चूसते रहें तो पेट साफ हो जाएगा  ऐसा हो सकता है कि आप काफी दिन से पानी नहीं पी रहे थे और गरम मसाले खा रहे थे तो  उससे पेट की अग्नि बढ़ गई और लीवर में भी गर्मी बढ़ गई ,तो होगा क्या पेट साफ होना बंद हो जाएगा |  इस दिन पूरा दिन नींबू पानी पीना है|  ...

सिर की खुजली से राहत पाने के घरेलू उपाय

  1. दही सिर में दही लगाने से खुजली से राहत मिलती है। इसलिए आप दही से सिर की स्कैल्प का मालिश करें। ऐसा सप्ताह में 3 से 4 बार करें। ऐसा करने से सिर की खुजली से राहत मिलती है। साथ ही बाल चमकदार और मुलायम होते है। 2. नींबू नींबू में सिट्रि ‍ क एसिड मौजूद होता है, जो सिर की स्किन की सफाई करता है और खुजली को दूर करने में मदद करता है। 3. नारियल का तेल और कपूर नारियल का तेल इंफेक्शन से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए आप नारियल के तेल में कुछ मात्रा में कपूर मिलाकर सिर में कुछ देर तक मसाज करें। ऐसा करने से सिर की खुजली से राहत मिलती है। 4. प्याज का रस प्याज का रस स्कैल्प की खुजली में मदद करता है। इसलिए आप प्याज का रस निकाल कर कॉटन की मदद से सिर की स्किन पर लगाएं और इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसके बाद सिर को अच्छी तरह से धो लें।

हार्ट ब्लॉकेज है तो आजमाएं ये 7 आयुर्वेदिक औषधियाँ

अर्जुन-- अर्जुन वृक्ष की छाल हार्ट से जुड़ी बीमारियों जैसे कि हाइ कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, आर्टरी में ब्लोकेज और कोरोनरी आर्टरी डीजीज के इलाज में यह कारगर है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियमित रखता है और दिल को मजबूत करता है। बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में इस औषधि का इस्तेमाल होता है। आयुर्वेद के अनुसार इसका इस्तेमाल हार्ट ब्लोकेज में किया जा सकता है। इसकी छाल में प्राकृतिक ओक्सिडाइजिंग तत्व होते हैं। दालचीनी-- हार्ट ब्लोकेज में काम आने वाली यह एक बढ़िया औषधि है। यह बेकार कोलेस्ट्रॉल को शरीर से कम करती है और हार्ट को मजबूती प्रदान करती है, इसमें भी ओक्सिडाइजिंग तत्व होते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से सांस की तकलीफ दूर होती ही और दिल की बीमारियाँ कम होती हैं। अलसी के बीज-- फ्लक्स सीड्स यानि कि अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अधिकता होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से ए एम ए कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है। लहसुन-- लहसुन में विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का गुण होता है, जिससे यह हार्ट को सुरक्षा प्रदान करता है। लहसुन के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम ह...

आँवला एलोवेरा से वजन घटाना

 4 चम्मच आंवला जूस + 4 चम्मच एलोवेरा + 1 चम्मच अदरक का जूस  सुबह शाम खाली पेट लेने से वजन घटता है | 

फेफड़ों में इन्फेक्शन और सूजन को दूर करने 7 घरेलू उपचार

  बलगम को हटाने में मदद गर्म पानी आपको छाती में जमाव के लिए, एक कप गर्म पानी दिन में 2 से 3 बार पीना चाहिए। गर्म पानी आपके श्वसन पथ में जमे बलगम को हटाने में मदद करेगा और कुछ राहत प्रदान करेगा। बलगम के निर्माण को रोके प्याज के रस के साथ शहद प्याज में सल्फर और किरेटिन होते हैं, जो बलगम के निर्माण को रोकने और छाती में जमाव और दर्द से राहत प्रदान करते हैं। इसमें जीवाणुरोधी गुण हैं जो इन्फेक्शन के प्रसार को रोकने में मदद करते हैं। प्याज का एक टुकड़ा पीसकर इसका रस निकालें। प्याज के रस का चम्मच लें, और इसमें शहद की कुछ बूंदों को मिलाएं, और इसे 2 से 3 बार एक दिन उपयोग करें। नमक और गर्म पानी के गरारे एक गिलास गर्म पानी लें, और इसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। इससे 1 से 2 मिनट के लिए, 3 से 4 बार गरारे करें। नमक पानी कफ को ढीला कर देगा और आपकी खांसी को शांत करेगा। यदि आपको लगता है कि कफ आपके गले में आ रही है, तो इसे निगलने के बजाए, इसे बाहर थूकना बेहतर होता है। यदि आप कफ निगल लेते हैं, तो कफ में बैक्टीरिया और गंदगी हो सकती है, जो आपके स्वस्थ होने की गति को धीमा कर देंगे। जब आप कफ को थूकते हैं, तो ...

रक्त में बढे हुए यूरिया को कम करने के घरेलु तरीके

  आज हम आपको बता रहें हैं के अगर रक्त में यूरिया बढ़ जाए तो आप निमिन्लिखित तरीकों से इसको कम कर सकते हैं. प्रोटीन का सेवन कम करें - यूरिया का निर्माण लीवर में प्रोटीन का मेटाबोलिज्म होने के कारन होता है इसलिए जिन लोगो में यूरिया की मात्रा रक्त में ज्यादा होती है उन लोगों को प्रोटीन का कम सेवन करना चाहिए उन लोगों को दूध के प्रोडक्ट जैसे पनीर आदि का सेवन नहीं करना चाहिए इसके साथ ही अंडा, मीट, दालें,फलियों अनाज का सेवन कम करना चाहिए अनाज के रूप में आप जौ का सेवन कर सकते हैं क्योकि जौ एक अच्छा Diuretic होता है जो यूरिन की मात्रा को बढाता है. भोजन में विटामिन C की मात्रा को बढाए - विटामिन C एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो किडनी को फ्री रेडिकल के प्रभाव से बचाता है इसके साथ साथ शरीर में आयरन की मात्रा को बनाये रखता है गौरतलब है कि किडनी की बीमारी में रोगी का हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है अगर रक्त में आयरन की मात्रा सही रहेगी तो खून की कमी यानि अनेमिया की समस्या नहीं होगी इसके साथ विटामिन c किडनी को ज्यादा यूरिन बनाने के लिए उतेजित करता है जिससे यूरिया और क्रिएटिनिन आसानी से फ़िल्टर हो सकत...

पेट की गैस का घरेलु उपचार

  एक चम्मच अजवाइन के साथ चुटकी भर काला नमक भोजन करने के बाद चबाकर खाने से पेट की गैस शीघ्र ही निकल जाती है। अदरक और नींबू का रस एक-एक चम्मच की मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर भोजन के बाद दोनों समय सेवन करने से गैस की सारी तकलीफें दूर हो जाती हैं और खाना भी ठीक से हजम हो जाता है | भोजन करते समय बीच-बीच में लहसुन, हींग थोड़ी मात्रा में खाते रहने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है | हरड, सोंठ का पाउडर आधा-आधा चम्मच की मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर भोजन के बाद पानी से सेवन करने से पाचन ठीक होता है और पेट की गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है | नीबू का रस व मूली खाने से गैस की तकलीफ नहीं होती और पाचन क्रिया सुधरती है। इसके अतिरिक्त सिर्फ अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ सेवन करने से अफारा, पेट का तनाव, बदहजमी आदि रोगों में लाभ होता है। आवश्यकतानुसार 1-2 सप्ताह तक लगातार प्रयोग करें। इससे पेट की गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है | 125 ग्राम दही के मट्ठे में अजवायन 2 ग्राम और आधा ग्राम काला नमक (पीसकर व मिलाकर) भोजनोपरांत सेवन करने से पेट की गैस, अफा...

उच्च रक्तचाप( H.B.P )

  उच्च रक्तचाप( H.B.P )के हजारों रोगियों पर अनुभूत रामबाण नुस्खा -=-==--=--==-=--=-=-=-=-==-=-==- नमस्कार मित्रो उच्च रक्तचाप आज के समय में लोगो के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है।इस की वजह से ही लोगो को ह्रदय घात (heart attack)होने की संख्या भी बहुत ही बढ़ गई है।हमने पहले भी बहुत से घरेलु आयुर्वेदिक इलाज बताए हैं। लेकिन कुछ लोग मात्र नुस्खा पढ़कर भूल जाते हैं या आजमाने में संकोच करते हैं।लेकिन आज जो नुस्खे हम आपको इस लेख में बता रहे हैं वे लेखक द्वारा हजारो रोगियों पर सफलता पूर्वक आजमाए गयें हैं।आप भी जानिए और आजमाकर हमें अपना अनुभव जरूर बताइये।तो चलिए अब जानते हैं उच्च रक्तचाप(H.B.P)का अनुभूत नुस्खा।जिसे अपनाना बेहद आसान और सरल है। उच्च रक्तचाप का इलाज - High BP ka ilaj 1.रात को तांबे के बर्तन में 250ग्राम जल में 8से 10दाने रूद्राक्ष के डाल- कर रखें, प्रतिदिन प्रातःसूर्योदय से पहले उषापान करें।तीन महिने बाद रूद्राक्ष दाना बदल लें।परिक्षित अनु भूत लाभकारी है। 2.उच्चरक्तचाप High BP के रोगी 5बूँद बादाम रोगन तेल को नाक में रात्रि को सोते समय नियमित डालें । सीर के अनेक रोग नष्ट होते हैं, पर...

मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए ये जड़ी बूटियाँ हैं रामबाण !!

  डायबिटीज का आयुर्वेदिक इलाज है त्रिफला – त्रिफला रोगों के इलाज के लिए आयुर्वेद में सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली जड़ी बूटियों में से एक है। जैसा की इसके नाम से पता चलता है कि यह तीन फलों का एक संयोजन है। ये सभी तीन शक्तिशाली जड़ी बूटी हैं और त्रिफला इन तीनों के बहुमूल्य औषधीय गुनो को मिलाती है। यह अग्न्याशय के कामकाज का समर्थन करती है और इंसुलिन के स्राव को बढ़ावा देती है। आप गर्म पानी के साथ 1-2 चम्मच त्रिफला चूर्ण का उपभोग कर सकते हैं मधुमेह का उपचार है जामुन – जामुन या काले बेर में ग्लाइकोसाइड होता है जो रक्त शर्करा के स्तर पर रोक लगाने में मदद करता है। यह मधुमेह के लिए एक शक्तिशाली जड़ी बूटी के रूप में कार्य करता है और चीनी को ऊर्जा में परिवर्तित करके मधुमेह के प्रभाव को ख़त्म करता है। तो जल्दी से अपने रसोई घर की ओर जाएँ और जामुन के बीजों को पीसकर एक महीन पाउडर बनाएं और दैनिक रूप से 3 ग्राम पाउडर मट्ठे के साथ दो बार लें। डायबिटीज की दवा है करेले का रस – हर सुबह खाली पेट एक कप करेला का रस पीने से शर्करा के स्तर को कम करने में मदद मिलती है और लगातार पेशाब से राहत भी ...

बरसाती घाव और फोड़े-फुंसी के घरेलू उपाय

  1. हल्दी हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो घाव और फोड़े-फुंसी को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक से डेढ़ चम्मच हल्दी का पाउडर लेकर उसमें पानी या दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे संक्रमित जगह पर लगाएं। फिर इस पेस्ट को 30 मिनट रखें और फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी। 2. चंदन चंदन में एंटीबायोटिक तत्त्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो धूल मिट्टी से पैदा होने वाले बैक्टीरिया से बचाता है। चंदन का पेस्ट घाव और फोड़े-फुंसी को जल्द भरने में मदद करता है। इसके लिए आप चंदन के पेस्ट को संक्रमित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी। 3. बेकिंग सोडा बेकिंग सोडा में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। फिर उसमें आधा चम्मच नमक और थोड़ा सा पानी मिलाएं और फिर इसे संक्रमित जगह पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी। 4. नीम की पत्तियां नीम की पत्तियों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते...

रात को पैर दर्द से राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खे

  नीलगिरी का तेल नीलगिरी का तेल दर्द को कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप रात में सोने से पहले गर्म पानी से पैरों को धोकर नीलगिरी का तेल लगाते हैं, तो ये दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। हल्दी हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो नसों में हो रहे दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप गर्म दूध में हल्दी को मिलाकर पीते हैं, तो आपको दर्द से राहत मिलती है। साथ ही दर्द वाली जगह पर हल्दी का लेप या इसका तेल लगाने से भी राहत मिलती है। सरसों का तेल सरसों का तेल दर्द को कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप सरसों के तेल से पैरों की अच्छे से मालिश करते है, तो आपको दर्द से राहत मिलती है।

अपने दांतों को बनाये स्वस्थ और मजबूत इन अचूक उपायों से -

  पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से दांत खट्टे ,दिखने में बहुत भद्दे और कीड़े लगना व टूटना शुरू हो जाते है मसुडो में पानी आना ,मसूड़े सड़ना व दांतों में कीड़े लगना आदि रोग हो जाते है नियमित ब्रश नही करना व मुंह को कुल्ला नही करना भी दांतों की बीमारी का कारण होता है कुछ आयुर्वेदिक उपचार के माध्यम से हम अपने दांतों को स्वस्थ व चमकदार बना सकते है इन्हें अपनाये . 1.- दांत दर्द - दवा ---- पंच गुण तेल से रुई भिगो दांतों पर लगाये ,जल्दी ही आराम मिलेगा . 2.- दांत -दाढ़ दर्द के लिए - दवा ---- काकडासिंगी 10 ग्राम ,छोटी पीपल 10 ग्राम ,खाने का सोडा 5 ग्राम सभी को पीसकर रख ले और और जंहा पर दर्द हो वहा पर मले और लार टपकते रहे 5-10 मिनट बाद गरम पानी के साथ कुल्ला करे . 3.- दांतों में ठंडा-गरम पानी लगना - दवा ---- शुद्ध फिटकरी 5 ग्राम ,शुद्ध सुहागा 5 ग्राम ,शुद्ध गेरू 5 ग्राम ,त्रिफला चूर्ण 5 ग्राम ,मांजू फल 5 ग्राम सभी को कूट -पीसकर चूर्ण बना ले और यह मंजन की तरह सुबह शाम प्रयोग करे और पानी में घोलकर उस पानी से कुल्ला करे . 4.- दांतों में दर्द ,ठंडा-गर्म पानी लगना ,दांतों में इंफेक्शन - दवा ---...

लिवर को मजबूत बनाने वाले फल

  1. अंगूर अंगूर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है, जो लिवर सेल्स को हेल्दी रखते हैं और इसमें सूजन को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही अंगूर लिवर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। जिससे लिवर मजबूत होता है। 2. ब्लूबेरी ब्लूबेरी में एंटीऑक्साडेंट मौजूद होते हैं। ब्लूबेरी का अर्क लिवर एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है और लिवर को मजबूत बनाता है। साथ ही ये लिवर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। 3. पपीता लिवर को मजबूत बनाने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पपीता में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो लिवर सेल्स में सूजन को रोकने में मदद करते हैं। 4. केला केला में अनसैचुरेटेड फैट, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा-3 फैट मौजूद होते है, जो लिवर को मजबूत बनाने में मदद करते है।

क्या आपके पेट में गेस या अफरा बनता है

  पेट में गेस की समस्या अब आम होती जा रही है ,मुख्यतः यह खाने-पिने की अनियमितता और अधिक चिंता से होती है .नियमित खाना खाने से व सन्तुलित भोजन द्वरा भी कुछ हड तक गेस से छुटकारा पाया जा सकता है इसके और भी अन्य तरीके है जिससे हम पेट में गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते है नींबू - एक बड़े गिलास में आधा नींबू निचोड़कर रोज सुबह पिने से गेस की समस्या समाप्त हो जाती है मुली - लंच के साथ मुली पर नमक,कालीमिर्च डालकर दो महीने तक नियमित खाने से उदर वायु ,गैस दूर होती है लोंग - पांच लोंग पीसकर उबलते हुए आधे कप पानी में डालिए ,फिर ठंडा होने के बाद पीजिये ,इस किर्या को दिन में तीन बार दोहराएं साडी गेस निकल जाएगी . सेब - एक लाल सेब ले ,उसे कांटे से चारो तरफ से गोद दे ,फिर गुदे हुए सेब में जितनी भी लोंग जाये अंदर की तरफ घुसाकर भर दे .पन्द्रह दिनों तक सेब को जहा हवा न लगे ,वहा रख दे ,सोलहवे दिन साडी लोंग निकालकर एक शीशी में रख दे और सेब फेंक दे ,तीन लोंग को घिसकर तीन बूंद शहद के साथ रोज दस दिन तक सुबह के समय लीजिये ,यह बड़ी गुणकारी साबित होगी , सेब का रस भी प्रतिदिन पिने से पेट की गेस से छुटकारा पाया ...

गेस और कब्ज को जड से खत्म कर देगी ये आयुर्वेदिक चीजें

  बहुत से लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। जिसके कारण सुबह पेट पूरी तरह साफ नहीं हो पाता है। इस समस्या के कारण मनुष्य के शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं, जैसे किडनी संबंधी परेशानियां, पेट गैस की समस्या इत्यादि। आज के इस दौर में व्यस्त जीवनशैली और खान पान की गलत आदतों के कारण कई लोग पेट से संबंधित किसी ना किसी रोग से पीड़ित है। जैसे पेट में गैस बनना, एसिडिटी, पेट में दर्द और जलन होना। इन सब के अतिरिक्त और एक परेशानी है जिससे कई लोग परेशान रहते है, वो है पेट सही से साफ़ ना होना जो कब्ज़ का रोग कहलाता है। पेट संबंधी समस्याओं के कारण त्वचा की बीमारियां भी होने लगती हैं। आज हम आपको बताएंगे, केवल एक चम्मच लेने से पेट होगा सुबह पूरी तरह साफ कब्ज और गैस को जड़ से हो जाएंगे खत्म। एक अचूक उपाय आवश्यक सामग्री एक नींबू। आधा चम्मच अरंडी का तेल। आधा चम्मच काला नमक। उपयोग करने की विधि सबसे पहले एक कटोरी लेकर उसमें एक नींबू का रस निकाल लें। अब इसमें आधा चम्मच काला नमक और आधा चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर एक मिश्रण बनायें। अब एक गुनगुने पानी का गिलास लेकर इस मिश्रण को गुनगुने पानी में मिलाकर प...