कमर दर्द के इलाज के लिए घरेलू उपाय

  रात में 60 ग्राम गेहूँ के दाने पानी में भिगो दें। सुबह इन भीगे हुए गेहूँ के साथ 30 ग्राम खसखस तथा 30 ग्राम धनिया मिलाकर बारीक पीस लें। इस पेस्ट को दूध में पकाकर इसकी खीर बना लें। इस खीर को सप्ताह-दो सप्ताह खाने से कमर का दर्द ठीक होकर शरीर में ताकत भी बढ़ती है। तथा इससे पाचन शक्ति भी बढती है |

▪ एक छोटा चम्मच अजवायन को तवे पर भूनकर फिर थोडा ठंडा होने पर इसे चबा लें। ऐसा करीब एक सप्ताह तक करें
▪ लौंग के तेल की मालिश करने से भी कमर दर्द से राहत मिलती है।
▪ सभी तरह के बदन दर्द से छुटकारा पाने के लिए – लहसुन की तीन-चार कलिया छीलकर तीस ग्राम सरसों के तेल में डाल दें। उसमें दो ग्राम (आधा चम्मच) अजवायन के दाने डालकर धीमी-धीमी आंच पर पकाये। लहसुन और अजवायन काली पड़ने पर तेल उतारकर थोड़ा ठण्डा कर छान लें। इस हल्के गर्म तेल की मालिश करने से सभी तरह के कमर दर्द और बदन दर्द दूर हो जाते है।
▪ वात विकार से पैदा कमर दर्द में लहसुन की कलियां दूध या गर्म पानी के साथ निगलने से जल्द ही यह ठीक होता है।
▪ तेजपत्ता 15 ग्राम, अजवायन 15 ग्राम और सौंफ 6 आधा चम्मच को पीसकर 1 लीटर पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं। पानी 100 ग्राम शेष रह जाए तो ठंडा करके पीने से कमर दर्द ठीक होता है।
▪ कमर दर्द की आयुर्वेदिक दवा – असगंध नागौरी और सुरजान मोठी 50-50 ग्राम, सोंठ 25 ग्राम, मिसरी 100 ग्राम सबको पीसकर बारीक चूर्ण बनाकर रखें। इसमें से 5 ग्राम चूर्ण प्रातः और 5 ग्राम चूर्ण शाम को पानी से सेवन करने पर पुराने से पुराना कमर दर्द ठीक हो जाता है।
▪ लहसुन को छीलकर पानी में डालकर रख दें। सुबह उसमें काला नमक, भुनी हींग, सेंधा नमक, सोंठ, मरिच, पीपर, अजवायन, जीरा सभी 5-5 ग्राम चूर्ण करके मिलाएं। इस मिश्रण में से 6 माशे की मात्रा को पानी से लेने पर कमर दर्द ठीक होता है।
▪ अश्वगंधा, पीपल के फल और संहिजन का गोंद तीनों 1-1 ग्राम लेकर, उसमें 3 ग्राम सोंठ डालकर गाय के दूध में उबालकर प्रातः और सायं पीने से कमर दर्द ठीक होता है।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर