हाथ पैरों का कंपन
हाथ पैरों का कंपन ,नसों का चढ़ना, हाथ पैरों की नसों का ऐंठ जाना, कंपवात बढ़ती उम्र के साथ शरीर की नसों का कमजोर हो जाना ,वजन न उठा पाना
स्मृतिसागर रस - 5ग्राम
वृहत वात चिंतामणि रस- 2ग्राम
ब्राह्मी वटी - 10ग्राम
सारस्वत चूर्ण- 30ग्राम
गिलोय सत्व- 10 ग्राम
अशवगंधादि चूर्ण-20ग्राम
अकरकरा चूर्ण - 6ग्राम
ये सभी औषधि अच्छी वैद्यनाथ, डाबर, झंडू, व्यास कंपनी की,
मेहता रसायनशाला, धूतपापेश्वर, गोपाल कृष्ण कलेड़ा ,की ही खरीदे ।
किसी भी लोकल कंपनी की ना लें
सबको कसकर घुटाई करके एकजान कर लें,
फिर
“तेल मांलकांगनी में 1 घण्टे घोटकर सुखा लें, तेल जरूरत के अनुसार ले हैं जिसमें घुटाई हो जाए और उसके बाद गोलियां बनाने लायक हो जाए
फिर
"ब्राह्मी के ताजा रस" में 1घण्टे घोटकर सुखा लें,
उसके
बाद “अशवगंधा के जड़ के ताजा रस" या काढ़े में घोटकर सुखाकर 60 पुड़िया बना लें । या 500 मिलीग्राम की गोली बना लें या 500 मिलीग्राम के खाली कैप्सूल में भर ले
सुबह-शाम 1-1 पुडियाँ गोली या कैप्सूल जो भी आपने तैयार शहद से चटायें एवं ऊपर के गाय का दूध पीएं।
शरीर पर रोगन मालकांगनी तेल में तिल के तेल में बराबर मिलाकर मालिश करें
Comments
Post a Comment