Urticaria(शीतपित्त, पित्ती उछलना)
अजवायन 50 ग्राम अच्छी प्रकार कुटकर 50 ग्राम गुड के साथ छः छ: ग्राम की गोलियाँ बना लें। प्रात: सायं एक-एक गोली ताजा पानी के साथ लें। एक सप्ताह में ही तमाम शरीर पर फैली हुई छपाकी दूर हो जाती है ।
विशेष-१) पिती निकली हुई हो तो नहाना नहीं चाहिए। हवा लगने और नमक खाने से इसमें वृद्धि होती है। (२) पित्ती उछलना (पित्ती, छपाकी, जुरपित्ती, शीतपित्त, ददोरे, एलर्जीं, असहिष्णुता) रोग में शरीर के किसी भाग में त्वचा पर अकस्मात् लाल चकते या ददोरे पड़ जाते हैं जिनमें मीठी-मीठी खजली चलती है।
यह सारे शरीर में फैल जाती है और चकतों की जगह त्वचा लाल और सूजनयुक्त हो जाती है और उनमें उभार दिखाई देता है।
अन्य उपचार:-
पोदीना 6 ग्राम पीसकर जल में घोलकर (सर्दियों में उबालकर) छानकर 12 ग्राम चीनी मिलाकर नित्य प्रात: एवं सायं ऐसी दो मात्रा पीने से बार-बार पित्ती निकलनी बन्द हो जाती है।
तात्कालिक उपचार-
1) तिल्ली तेल का फाहा गुदा में दबाने से तत्काल पित्ती ठीक हो जाती है।
(2) सोड़ा बाई कार्ब (खाने का सोडा) 4 ग्राम को 500 ग्राम
पानी में घोलकर त्वचा पर मल देने से पिती उछलने, चर्मशोथ, खजली, त्वचा पर टाने निकल आना जिनमें तेज खुजली हो, आदि कट्टों में तत्काल आराम मिलता है।
3)अलसी का तेल (दो भाग) एक शीशी में डालकर ऊपर से कपूर (एक भाग) डालकर शीशी को कार्क से बन्द कर दें । 10-15 मिनट रख देने से दोनों मिलकर एकरस हो जायेंगे। इस तेल की मालिश शरीर पर करे । इससे पित्ती उछलना, ददोरे पड़ना या एकदम हवा आदि लगने से शरीर में खारिश होना ठीक होता है।
4) नीम के हरे पत्ते साफ करके तब तक चबाते रहे जब तक कड़वे न लग जाएँ।
पित्ती में पत्ति कड़वे नहीं लगते।
5) यदि हरि निबोली मिल सके तो सात निबोली चबानी चाहिए। छोटे बच्चों को दो निबोली बारह ग्राम पानी में घिसकर देने से पित्ती तरन्त दूर हो जाती है। यदि शेष रह जाये तो दोबारा करना चाहिए।
Comments
Post a Comment