दांतों को चमकाने, मसूडों के रोगों के उपचार के लिये
क्या मुंह की स्वच्छता के बारे में चिंतित हैं .... ?
आमतौर पर दांतों से कॉफी या शराब के दाग को दूर करना बहुत मुश्किल है ! बाजार से ऐसे बहुत से उत्पाद मिलते है जो हमारी मुंह की आंतरिक सुरक्षा के दावा करते हैं लेकिन दंत चिकित्सकों के अनुसार दांत whitener का प्रयोग करने के ज्यादातर मामलों में इनके प्रयोग उपरांत गंभीर दांत दर्द, मसूड़ों में जलन, दांत भंगुर या पारदर्शी जैसे अनुभव से प्रयोगकर्ताओं का सामना हुवा !
आप स्वस्थ दांतों के स्वास्थ्य के लिए खुद टूथपेस्ट बना प्रयोग करें !
सामग्री :
1 चम्मच नारियल तेल
0.5 - 1 चम्मच हल्दी पाउडर
पुदीना का तेल
बनाने की विधि :
1 चम्मच नारियल तेल, 0.5 - 1 चम्मच हल्दी पाउडर, पुदीना का तेल आपस में मिला पेस्ट जैसा मिश्रण बना लें !
प्रयोग विधि :
इस पेस्ट का प्रयोग करना बेहद आसान है, इस पेस्ट में अपना टूथब्रश डुबोयें और सामान्य रूप से अपने दांतों पर ब्रश करें ! इसे 3 से 5 मिनट के लिए दांतों पर लगा छोड़ दें और उसके बाद थूक अच्छी तरह से कुल्ला कर लें !
कुछ दिनों के लिए इसका इस्तेमाल करते रहने से आपको मिलेगी चमकदार मुस्कान !
Comments
Post a Comment