तेजी से हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये फ्रूट

 1. केला- यदि आपको शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी महसूस हो रही हो तो आप केले का सेवन शहद अथवा आंवला रस के साथ करें, आपके हीमोग्लोबिन लेवन में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

2 अनार- खून की कमी होने पर प्रतिदिन अनार के दाने खाना चाहिए, ज्‍यूस नहीं पिना चाहिए। अनार के दाने का सेवन करने की सलाह डॉक्‍टर भी देते हैं। अनार खाने या जूस पीने से अपच की समस्‍या भी ठीक हो जाती है।
3. जामफल- पका अमरूद खाने से शरीर में खून का स्‍तर बना रहता है। महिलाओं के लिए भी पका जाम खाना लाभकारी माना जाता है। पका हुआ जामफल खाने से शरीर में हीमोग्‍लोबीन की कमी नहीं होती है। अत: इसका सेवन अवश्‍य करें।
4. नारियल पानी- खून की कमी होने पर आपके बाल भी झड़ने लगते हैं। ऐसे में नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे हीमोग्‍लोबिन का स्‍तर ठीक रहता है और बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।
5. सेब- सेब एनीमिया रोग में काफी लाभदायक माना गया होता है। अत: हीमोग्लोबिन कम होने की स्थिति में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
6. स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी एक बहुत ही खास फ्रूट है, इसमें फायबर, विटामिन्स, हाई लेवल के एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इतना ही नहीं यह फैट, कोलेस्ट्रॉल तथा सोडियम फ्री होने के कारण लाभकारी है।
7. अंजीर- दूध में 3 अंजीर को उबालकर पीने से हीमोग्‍लोबिन तेजी से बढ़ता है। यह खून बढ़ाने का बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत माना गया है। इसमें विटामिन बी1, बी2, A, मैगनीज, क्लोरीन सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम आदि पाया जाता है। अत: इसके सेवन से लेवल बढ़ाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर