डेंगू बुखार का आयुर्वेदिक उपाय

 ज़्यादा गर्मी वाले इलाकों में , मच्छर के काटने से होने वाला वायरल रोग। जो लोग वायरस के साथ, दूसरी बार संक्रमित होते हैं,  उन्हें गंभीर रोग विकसित होने का , अधिक खतरा होता है।

डेंगू के लक्षण -------

      सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी लगना, आंखों के पीछे दर्द, ग्रंथियों में सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते होना।


डेंगू की चिकित्सा ------

 * एलोवेरा, गेंहू का ज्वारा, गिलोय और पपीते के पत्ते । इन सभी को मिला कर, रस बनाकर पीने से,  डेंगू में चमत्कारी ढंग से लाभ मिलता है। 

      ये उपाय चिकनगुनिया की चिकित्सा में भी,  काफी उपयोगी है। 

* अगर ये सब वस्तुएं नही मिले तो,  गिलोय का पानी दिन में 3 बार सेवन करने से भी, डेंगू के उपचार में लाभ मिलता है।

* सुबह - शाम शुद्ध घी या शहद में , गिलोय का रस मिला कर सेवन करने से रक्त की कमी दूर होती है।


डेंगू में रोगी का भोजन --------

       लिम्फोसाइट उत्पादन को , प्रोत्साहित करने और शरीर की सुरक्षा तंत्र को शक्तिशाली करने के लिए, डेंगू रोगियों को,  ताजे फलों के रस के रूप में , रसीले आहार  को बढ़ाना चाहिए। जैसे कि,  कीवी, ड्रैगन फ्रूट, अमरूद, तरबूज और विटामिन ' सी ' से , भरपूर अन्य फल। विशेषज्ञ की मानें तो,  कीवी में कई पोषण गुण होते हैं।

      डेंगू के बुखार में,  पपीता के पत्ते का जूस बहुत लाभदायक है। विशेषज्ञ के अनुसार,  30 एमएल पपीते के जूस से,  प्लेटलेट्स काउंट बढ़ जाते हैं।

      अनार, रक्त को बढ़ाने में , अनार का प्रयोग, भारत में सदियों से किया जाता है। अनार में , कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं , जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं।

डेंगू के रोगी का भोजन से बचाव ----

      डेंगू के रोगियों के लिए, अच्छा है कि,  वे गहरे रंग (लाल और भूरे रंग) के भोजन, उच्च वसा वाले और मसालेदार भोजन के साथ-साथ,  कैफीन युक्त पेय (कॉफी, ऊर्जा पेय, चाय आदि) से बचें।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर