सूखी खांसी के कारण और इस के अचूक घरेलु उपचार ..!!

 लगातार खांसना कोई अच्छी बात नहीं , आप कभी नहीं चाहेंगे के एक कमरे में सब शांत बेठे हो और सिर्फ आप के खांसने की आवाज आ रही हो | या कल्पना कीजिये के एक रेस्टोरेंट में सब लोग अपनी प्लेटो को छिपा रहे हो सिर्फ आप के खांसने की वजह से | इसी खांसी बहुत असुविधाजनक जनक होती है |

खांसी दो प्रकार की हो सकती है सूखी खांसी और बलगम वाली खांसी | सूखी खांसी से किसी तरह का थूक या बलगम नहीं बन ती, इस प्रकार की खांसी नाक या गले के विषाणुजनित संक्रमण के दौरान होती है | सूखी खांसी से ये एहसास होता है के जैसे हमारे गले में कुछ अटक गया हो और खांसने के बावजूद भी निकल ना रहा हो|
सूखी खांसी के कारण –
साइनस का संक्रमण (Sinus Infection)
धुआं या धुल से एलर्जी
निमोनिया
सूखी खांसी का घरेलु इलाज | Home Remedies for Dry cough –
बादाम (Almond) –
• 7 बादाम पूरी रात पानी में भिगो कर छोड़ दे • सुबह इन बादामो का छिलका उतार दे • फिर इन को अच्छी तरह मसल कर पेस्ट बना ले • इस में 2 चमच मखन और 2 चमच चीनी मिला ले • और इस का सेवन सुबह और शाम को करे |
शहद(Honey) –
शहद बहुत समय पहले से ही खांसी के इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है | शहद में anti-oxidant और anti-microbial गुण होते है | शहद को गर्म दूद में मिला कर सेवन करने से खांसी से आराम तो मिलेगा ही साथ ही खांसी के कारण छाती के दर्द से भी राहत मिलेगी |
हल्दी (Turmeric)-
हल्दी में anti-viral, anti-bacterial, और anti-inflammatory गुण होते है | हल्दी के इन गुणों की वजेह से ये वायरल इन्फेक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है |एक चमच हल्दी को अजवाइन के साथ मिला कर उबालने के लिए एक गिलास पानी में डाल दे , इस मिश्रण को तब तक उबाले जब तक के गिलास का पानी आधा ना रह जाये और फिर इस में थोडा स शहद मिला लीजिये इस मिश्रण का दिन में तीन बार सेवन करे |
अदरक (Ginger) –
अदरक के छोटे छोटे टुकड़े कर के उस का चूरन बना लीजिये और पानी में डाल कर उबाल लीजिये , जब पानी ठंडा हो जाये फिर इस को पी लीजिये , और इस विधि को दिन में तीन बार करे || साथ साथ अदरक का तेल अपने सीने पर मालिश करे
लहसुन (Garlic) –
एक गिलास पानी को उबलने के लिए रखें इस में थोडा सा लहसुन और अजवाइन की पत्ती डाल दे और जब से मिश्रण ठंडा हो जाये इस में शहद मिला कर दिन में तीन बार इस का सेवन करे |
नींबू (lemon) –
2 चम्‍मच नींबू के रस में 1 चम्‍मच शहद मिक्‍स करें। इसे दिन में कई बार लें। इससे गले की खराश दूर होगी।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर