ASTHMA DIET TIPS DIET RULES FOOD PRECAUTIONS IN ASTHMA, BRONCHITIS, KAPHA & INFECTION IN LUNGS

 अस्थमा होता क्यों  है?

 वात और कफ एक साथ बढ़ जाते है , तभी अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों के रोग होते हैं, तो इसमें यह ध्यान रखना है की वात  भी संतुलित करना है और कफ भी संतुलित करना है और ऐसी चीज लेनी है जो ना वात  बढ़ने दे और न कफ | 

 वात ना बढ़ने से मतलब खुशक  चीजों का परहेज करना है जैसे चाय, ग्रीन टी, कॉफी, सूखे ड्राइ फ्रूट  चीजें नहीं लेनी है

 जो चीजें कफ को बढ़ाती  हैं वह नहीं लेनी 

  • जैसे केला, रात को दही नहीं लेनी, 
  • नमक, जीरा, काली मिर्च वाली छाछ  दिन में ले सकते हैं
  •  बकरी का दूध ले सकते हैं बकरी के दूध में हल्का नमक होता है तो वह इसके लिए सर्वोत्तम है
  •  बकरी का दूध नहीं मिलता तो गाय का दूध दे सकते हैं, थोड़ा पानी मिला कर उबाल ले  तो वह पचने में आसान हो जाएगा| उसमें थोड़ी सौंठ, पिपली और मुलेठी उबाल कर दे दो,इसमें  शहद भी में मिला दो
  •  बर्फ, आइसक्रीम जैसी  ठंडी चीजें मिलेंगी
  •  आंवला दे सकते हैं परंतु कई बार ठंडा होने की वजह से यह नुकसान कर देता  हैं, तो इसको अचार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, आंवले को सब्जी में उबाल कर दो| 
  • अनार को बैंगन की तरह भून कर खा सकते हैं
  •  इसके दानों को काली मिर्च सेंधा नमक लगाकर खा लो
  •  पपीता, अनानास ले सकते हैं
  •  अगर धूप निकली है तो संतरा, मौसमी भी ले सकते हैं
  •  गन्ने का जूस नहीं लेना है क्योंकि यह ठंडा है| 
  •   कोई ऐसी चीज में नहीं लेनी है जो गला पकड़ ले जैसे इमली ,खट्टी चीजें, लाल मिर्च 
  • भारी खाना नहीं लेना है, मैदा आदि ना लो जो अंदर जाकर ना पचे 
  •  देर रात खाना ना खाएं
  •  अस्थमा में शहद अच्छा होता है किसी भी चीज में दे सकते हैं जैसे आंवला, दूध इत्यादि|  पुराना शहद ज्यादा अच्छा है| 
  •  पुराना अनाज इस्तेमाल करना है,पुराना घी इस्तेमाल करना है


Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर