एक्जीमा को दूर करने के घरेलु नुस्खे

 1. पीपल की छाल का गुद्दा लेकर उसका काढ़ा तैयार कर ले। ये काढ़ा पीने व एक्जीमा ग्रस्त अंगो को धोने के काम में लाइए। ऐसा करने से बहुत लाभ होता है।

2. एक लीटर तिल के तेल में 250 ग्राम कनेर की जड़ की छाल को पका ले। तेल को छानकर बोतल में भर ले। प्रतिदिन इस तेल को एक्जीमा पर लगाए। कुछ ही दिनों में एक्जीमा ठीक हो जायेगा।
3. तरबूज का छिलका सुखा ले, फिर उसे जलाकर उसकी भस्म बनाए और एक शीशी में रख ले। फिर उस भस्म को नारियल के तेल में मिलाकर जहां एक्जीमा है, उस स्थान पर लगाइए, कुछ दिन में एक्जीमा ख़त्म हो जाएगा।
4. एक्जीमा पर हिंगुलादि लेप (ये आयुर्वेदिक दवा केंद्रों पर मिल जाएगा) करने से कुछ दिनों में ही इससे छुटकारा मिल जाता है।
5. सुबह उठकर स्वमूत्र से एक्ज़िमा ग्रस्त अंग को धोने से लाभ होता है। मूत्र का असर पंद्रह मिनट तक रहना चाहिए। इससे एक्जीमा की वृद्धि नही होती और वो एक हफ्ते में ठीक हो जाता है।
6. गिलोय को पीसकर उसका चार चम्मच रस निकालें। इसको पीकर ऊपर से एक गिलास छाछ पिए। साथ ही नीम की कोपलें छाछ में पीसकर लेप करे। इससे एक्जीमा जल्द ही ठीक हो जाता है।
आहार और खान पान
दही और अचार जैसे खट्टी चीज़ों का सेवन बिलकुल ना करें।
करेले और नीम के फूलों का सेवन भी लाभकारी होता है।
शुद्ध हल्दी भी एक्जिमा की चिकित्सा में लाभ प्रदान करती है। इसे एक्जिमा के चकतों पर लगाया जा सकता है और दूध में मिलाकर भी पीया जा सकता है।
क्या करें क्या ना करें
डिटरजेंट (कपडे धोने का पाउडर) को बिलकुल भी ना छुएं, पर अगर मजबूरी से छूना भी पड़े तो सूती दस्तानों का प्रयोग करें।
एक्जिमा से ग्रसित जगह पर तंग कपडे ना पहनें।
सिंथेटिक कपड़ों का भी बिलकुल प्रयोग ना करे, क्योंकि इससे पसीने के निष्काशन में कठिनाई होती है।
अध्ययनों से पता चला है कि टमाटर का रस भी एक्जिमा को चंद दिनों में ठीक करने में सहायक सिद्ध होता है।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर