मल में चिकनापन - दुर्गंधी - पेट में गैस

  •   अगर आपको मन में बहुत ज्यादा चिकनापन आता है झाग है इसके बहुत ज्यादा दुर्गन्ध  है
  •  पतला मल है या बंध  के नहीं आता
  • बार-बार जाना पड़ता है जब पेट में बहुत ज्यादा गैस है या मरोड़ है
  •  साथ में ही बहुत ज्यादा थकान होती है

  •  ऐसी दिक्कत में लोग मल को रोकने के लिए एलोपैथिक या आयुर्वेदिक दवा लेते हैं| 
  •  आयुर्वेद में बेल का मुरब्बा या बेल का फल या बेल का शरबत लिया जाता है
  •  कुटज भी अच्छी औषधि होती है तो कुटज को भी लिया जाता है कुटजघन वटी को लिया जाता है,कुटजारिष्ट को लिया जाता है | 

 अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आप अपने आप को नुकसान पहुंचा रहे हैं दवाई गलत नहीं है लेकिन जिस अवस्था में आप दवा ले रहे हैं वह गलत है| 

 बीमारी क्यों है ?

 क्योंकि खाना अच्छे से  पच नहीं रहा है क्योंकि जठराग्नि  कम है,
 अग्निमांध  है, अग्नि विकृत है, अच्छे से खाना पचा नहीं है, जो यह अपेक्षित खाना है इसे ही आयुर्वेद में आम दोष कहते हैं| 

 इसी के कारण चिकना मल है और बदबू है क्योंकि हमारे  शरीर को पता है इसको बाहर निकालना है तो शरीर उसको बाहर निकालता है इसी के कारण खाना अच्छे से पचता नहीं है मतलब खाने में जो पोषक तत्व है उसका अवशोषण अच्छे से नहीं होता है जिससे थकान होती है| 
 अगर कोई भी ग्राही औषधि  लेते हैं जैसे बेल या कुटज, जो मल  को रोकते हैं, इससे आम दोष  शरीर के अंदर रहेगा और भी बीमारियों को उत्पन्न करेगा

 वाग्भट ऋषि कहते हैं आम अतिसार के मरीज को कभी भी ग्राही औषधियों का उपयोग नहीं करना है, आम अतिसार  का मतलब है कि जिनको बार-बार मल के लिए जाना पड़ता है और बल में सामता है मतलब आम दोष है

लंघन उपवास 

 जब भी हमारी जठराग्नि मंद है, शरीर में आम दोष है ,तो हमारी भूख कम रहती है, खाना खाने का मन नहीं करता लेकिन काफी लोग इस अवस्था में बिना  भूख लगे खाना खाते हैं जब भी आप लंघन करते हो तो यह जठराग्नि को बढ़ाता है और आम दोष का कम  करता है

 जब तक हमारी भूख अच्छे से ना लग जाए तब तक लंघन करना है
 इसमें आप गरम पानी घुट घुट कर के ले सकते हैं

 औषधि युक्त पानी 
पानी को उबाल ले  और उबालते  समय उसमें थोड़ी सी सौंठ  डाल ले ,यह  दीपन करने वाले और आम का पाचन  करने वाली है| 
 आपको अपनी प्यास के अनुसार पानी पीना है , बहुत ज्यादा पानी पीने से अग्नि कम होगी  गई और दोष पड़ेगा| 

सौंठ 
  • रस - कटु 
  • विपाक - मधुर 
  • वीर्य -उष्ण 
  • मुख्य गुण - लघु , स्निग्ध 
  • दोषागन - कफशामक ,वातशामक 
 चावल का मांड

 चावल का मांड इसमें बहुत उपयोगी है इसमें पाव चावल लेने हैं इसको धोकर ,14 गुने पानी में पकाना है | 
 बनने के बाद इसके पानी को छान लेना है उसमें जीरा पाउडर या सौंठ पाउडर या सेंधा नमक या थोड़ा सा अजवाइन का पाउडर मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं
 इसे आयुर्वेद में पथ्यकर कहा  गया है 
यह लघु है पचने में  बहुत हल्का है
शूल हर है , जो पेट में दर्द होता है उसको खत्म करता है
 रुचिकर   है मतलब जो भूख कम हो जाती है उसे बढ़ाता  है
 इसे दिन में दो से 4 बार ले  सकते हैं| 

मुद्गायुष 
  • मुंग का पानी इस अवस्था में लाभदायक है
  •  साबूत मूंग को थोड़ा भून देना है  और फिर रात को भिगो कर रख देना है | 
  •  भीगी हुई मूंग में से पाव कटोरी लेनी है और  चार कटोरी पानी डालना है जब यह अच्छे से उबल जाए तो इसको crush  करके इसका पानी निकाल लेना है, उस पानी में त्रिकटु या सौंठ  सॉन्ग या जीरा पाउडर डाल सकते हैं
  •  त्रिकटु चूर्ण अग्नि दीपन, आम पाचन, वतलूनोमक ,शूलप्रशमक ,कृमिघ्न ,यकृतोतेजन  है | 
अष्टगुणमंड का इस्तेमाल कर सकते है | 
 जब आपकी भूख खुल जाए तो आप हल्का भोजन कर सकते हैं


आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल कर सकते है | 

पंचकोल चूर्ण का इस्तेमाल कर सकते है | 
  • पिप्पली (पिप्पल)
  • पिप्पली मूल
  • चव्य
  • चित्रक (चीता)
  • सौंठ

खाने से पहले पाव चम्मच ले सकते है | 

त्रिकटु चूरन ,हिंग्वाष्टक  चूर्ण ,लवणभास्कर चूर्ण ,ददिमाष्टक चूर्ण ,हरड़ चूर्ण + सौंठ चूर्ण + सेंधा नमक ले सकते है | 
तक्र का इस्तेमाल कर सकते है | इसके साथ बेल का चूर्ण ले सकते है (अगर आम दोष नहीं है )| 

चिकना मल पित्त और कफ के बढ़ने के कारण होता है ,इसके लिए खाने से पहले 20 से 50 ग्राम चने खाओ | अगर गैस बनती है तो १-२  चुटकी सौंठ और नींबू भी लो | 

अपथ्यकर 
  • बिना प्यास के उषापान नहीं करना है ,सुबह अग्नि मंद होती है और बिना प्यास का पानी इसे और कम कर देता है | 
  • चाय के साथ रोटी इत्यादि 
  • अजीर्ण नाशन नहीं करना ,मतलब अगर पहला भोजन नहीं पचा तो खाना नहीं खाना | 
  • भैंस का दूध ,मिठाई ,पनीर ,मैदे की चीज़े 
  • दिन में नहीं सोना 


Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर