घमौरी मिटाने के लिए असरदार घरेलू उपाय

 घमौरियां होने पर गंभीर जलन व खुजली होती है. लेकिन आपको गलती से भी नाखून द्वारा घमौरी को खुजलाना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा हो सकता है. आइए, घमौरियां मिटाने के असरदार घरेलू उपाय जानते हैं.

ओटमील से नहाना
घमौरियां मिटाने के लिए ओटमील से नहाना काफी फायदेमंद है. इसे अपनाने के लिए आप 1-2 कप ओटमील लेकर गुनगुने पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद इस ओटमील को घमौरी वाली जगह पर लगाएं. 2-3 दिनों तक दो बार इस नुस्खे को अपनाने से पसीने की ग्रंथियां खुल जाएंगी और घमौरी में खुजली व जलन से भी राहत मिलेगी.
एलोवेरा
एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो घमौरी के कारण होने वाली जलन व खुजली को रोकने में मदद करते हैं. इससे त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन मिलती है. आप दिन में दो बार घमौरियों पर एलोवेरा जेल या एलोवेरा लगा सकते हैं.
खीरे को काटकर लगाये
आप घमौरी मिटाने के लिए खीरे को छीलकर उसके पतले स्लाइस काट लें. इसके बाद इन स्लाइस को घमौरी वाले स्थान पर रखें. यह आपकी त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और घमौरियों से छुटकारा मिलता है.
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल
आप 3-4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को घमौरियों पर लगाकर 20 मिनट सूखने दें. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. आप रोजाना इस पेस्ट का इस्तेमाल करेंगे, तो घमौरियां बहुत जल्द गायब हो जाएंगी.
नारियल का तेल
आप घमौरी मिटाने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण घमौरी का इलाज करने में मददगार साबित होते हैं. आप सोने से पहले घमौरियों पर नारियल का तेल लगाएं और फिर सुबह उठकर ठंडे पानी से नहा लें.

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर