यूरिक एसिड का इलाज

 आलू का छिलके सहित एक कप रस निकाल कर इसमें एक कप गुनगुना पानी मिलाकर सुबह खाली पेट पीना शुरू कीजिये, कुछ ही दिनों में यूरिक एसिड सही हो सकता है.

छाछ का सेवन इसमें बहुत लाभकारी है.
सुबह गर्म पानी पीना चाहिए, यह जोड़ों के दर्द और यूरिक एसिड में बहुत लाभ देता है, इस से मूत्र अधिक आकर शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं.
लहसुन का रस दो चममच निकालर कर शहद मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ होता है.
सेब में मैलिक एसिड होता है, जो खून के साथ मिलकर एल्कलाइन कार्बोनेट बनाता है, यह खून में जमे हुए यूरिक एसिड के प्रभाव को ख़त्म करके मल एवं मूत्र द्वारा यूरिक एसिड को बाहर निकालता है. इससे आर्थराइटिस, गठिया और गुर्दे के रोगों में बहुत फायदा मिलता है.
1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर 1 गिलास गुनगुने दूध के साथ पिएँ।
रोज़ रात में सोने के पूर्व 3 अखरोट खाये।
एलो वेरा जूस में आंवले का रस मिलाकर पीने से भी आराम आता है।
नारियल पानी रोज पिए।
खाना खाने के आधे घंटे बाद 1 चम्मच अलसी के बीज चबाकर खाने से फ़ायदा मिलता है।
बथुए का जूस खाली पेट पिएँ। दो घंटे तक कुछ न खाएँ पिएँ।
अजवाइन भी शरीर में हाइ यूरिक एसिड को कम करने की अच्छी दवा है। इसलिए भोजन पकाने में अजवाइन का इस्तेमाल करें।
हर रोज दो चम्मच सेब का सिरका 1 गिलास पानी में मिलाकर दिन में 3 बार पिएँ। लाभ दिखेगा।
सेब, गाजर और चुकंदर का जूस हर रोज़ पीने से बॉडी का pH लेवल बढ़ता है और यूरिक एसिड कम होता है।
एक मध्यम आकार का कच्चा पपीता लें, उसे काटकर छोटे छोटे टुकड़े कर लें। बीजों को हटा दें।
कटे हुए पपीते को 2 लीटर पानी में 5 मिनट के लिए उबालें। इस उबले पानी को ठंडा करके छान लें और इसे दिन में चाय की तरह 2 से 3 बार पिएँ।
नींबू पानी पिएँ। ये बॉडी को डिटॉक्सिफ़ाइ करता है और क्रिस्टल को घोलकर बाहर कर देता है।
कुकिंग के लिए तिल, सरसों या ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें। हाइ फ़ाइबर डाइट लें।
अगर लौकी का मौसम हो तो सुबह खाली पेट लौकी (घीया, दूधी) का जूस निकाल कर एक गिलास इस में 5-5 पत्ते तुलसी और पुदीना के भी डाल ले, अब इसमें थोड़ा सेंधा नमक मिला ले। और इसको नियमित पिए कम से कम 30 से 90 दिन तक। ध्यान रहे के लौकी कडवी ना हो, अन्यथा ये फायदे की जगह नुक्सान करेगी. लौकी को हल्का सा काट कर पहले टेस्ट कर लें.
रात को सोते समय डेढ़ गिलास साधारण पानी में अर्जुन की छाल का चूर्ण एक चम्मच और दाल चीनी पाउडर आधा चम्मच डाल कर चाय की तरह पकाये और थोड़ा पकने पर छान कर निचोड़ कर पी ले। ये भी 30 से 90 दिन तक करे।
चोबचीनी का चूर्ण का आधा आधा चम्मच सवेरे खाली पेट और रात को सोने के समय पानी से लेने पर कुछ दिनों में यूरिक एसिड खत्म हो जाता है।
दिन में कम से कम 3-5 लीटर पानी का सेवन करें। पानी की पर्याप्‍त मात्रा से शरीर का यूरिक एसिड पेशाब के रास्‍ते से बाहर निकल जाएगा। इसलिए थोड़ी – थोड़ी देर में पानी को जरूर पीते रहे
यूरिक एसिड में परहेज – uric acid me parhej
दही, चावल, अचार, ड्राई फ्रूट्स, दाल, और पालक बंद कर दे।
पैनकेक, केक, पेस्ट्री जैसी वस्तुएँ न खाएँ।
डिब्बा बंद फ़ूड खाने से बचें।
शराब और बीयर से परहेज़ करें।
रात को सोते समय दूध या दाल का सेवन अत्यंत हानिकारक हैं।
सब से बड़ी बात खाना खाते समय पानी नहीं पीना, पानी खाने से डेढ़ घंटे पहले या बाद में ही पीना हैं।
फ़ास्ट फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड फ़ूड, अंडा, मांस, मछली, शराब, और धूम्रपान बिलकुल बंद कर दे। इन से आपकी यूरिक एसिड की समस्या, हार्ट की कोई भी समस्या, जोड़ो के दर्द, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में बहुत आराम आएगा।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर