उल्टी के घरेलु उपचार

  •  कालीमिर्च, हींग, कपूर का (सभी पांच-पांच ग्राम) मिश्रण बनाएं। फिर इसकी राई के बराबर गोलियां बना लें। हर तीन घंटे बाद एक गोली देने से उल्टी, दस्त बंद होना बंद हो जाता है।
  • गर्भावस्था में उल्टी आने पर हरी इलायची के बीज देते है | 
  • सौंफ रक्तशोधक एवं चर्मरोग नाशक है। खालिस सौंफ (बिना कुछ मिलाए) एक एक चम्मच सुबह शाम रोजना चबाने से या ठंडे पानी से नियमित सेवन करने से खून साफ हो जाता है और त्वचा भी साफ हो जाती है। प्यास उल्टी जी मिचलाना अजीर्ण पेट में दर्द और जलन पित्त विकार मरोडे आंव आदि में भी सौफ का सेवन बेहद लाभकारी होता है।
  • बुखार में रोगी यदि बार-बार उल्टी करता हो तो हरी सौंफ को पीसकर उसका रस निकालकर थोड़ी-थोड़ी देर बाद रोगी को पिलाएं। या सौंफ का काढ़ा बनाकर, छानकर इसमें थोड़ी सी मिश्री मिलाकर रोगी को पिलाएं तथा सौंफ के चूर्ण का सेवन करने से भी उल्टी बंद हो जाती है।
  •  उल्टी रोकने में मदद करे सुपारी -सुपारी में कई ऐसे सक्रिय तत्व मौजूद हैं, जो आपके जी मिचलाने की समस्या में आराम लाते हैं। यदि आपको बार-बार उल्टी आ रही है या ऐसा मन हो रहा है, तो सुपारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
  • अपच, गैस, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्यों में भी दालचीनी का पाउडर लेने से आराम मिलता है। इससे उल्टी-दस्त की समस्या में भी लाभ होता है, और भोजन का पाचन भी बेहतर होता है।
  • उल्टी आने पर हींग को पानी में पीसकर पेट पर लगाने से फायदा होता है।
  • उल्टी होती है ,किसी भी कारण से चाहे यात्रा करने से हो | गिलोय
  • जिनको उल्टी आने की tendency है ,उनके लिए यह उपयोगी है खस ,उशीर
  • इनको जिनको उल्टी आने की प्रवृत्ति होती है उनके लिए यह बहुत अच्छा है उल्टी ज्यादातर पित्त और कफ की वजह से होती है लोग तला भुना और मसालेदार खा लेते हैं और साथ में ट्रैवल करते हैं| -रक्त चंदन
  • बहुत जल्दी गुस्सा होना ,गर्मी में जाने पर सिर दर्द ,चक्कर आता है ,धुप में जाने पर उल्टी होना ,हाथ पैर में जलन होना | धमासा
  • पुदीने के रस में नींबू का रस, प्याज अथवा अदरक का रस एवं शहद मिलाकर पिलाने अथवा अर्क देने से ठीक होता है।‪‎उल्टी‬-दस्त, हैजाः
  • लेमन ग्रास में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पेट संबंधी बीमारियों से बचाते है। जी हां यह फ्री रेडिकल को अपने में लेकर स्थिर कर देता है। जिससे अपच, कब्ज, दस्त, पेट की सूजन, पेट फूलना, पेट में ऐंठन, उल्टी आदि पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक है
  • जैसा की आप जानते है भारत देश में बहुत सारे लोग हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित है |  ऐसे में उन्हें किसी काम में मन नहीं लगता है क्यूंकि इससे बहुत सारे समस्या जैसे उल्टी, मतली, सिरदर्द, और नाक से खून बहने जैसी समस्या होती है | अगर आप इसे ठीक करना चाहते है तो गुड़मार का उपयोग कर सकते है 
  • आधा चम्मच कलौंजी का तेल और आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर सुबह-शाम पीने से उल्टी बंद होती है।
  • जी मचलना और उल्टी: एक मुट्ठी कड़ी पत्ते को चार कप पानी डालकर उबालें और इसे एक कप बना लें। इसे दिन में चार से छः बार पियें।
  • दालचीनी से जी मचलना, उल्टी और दस्त रुकते हैं।
  • हरड़ का सेवन उल्टी में भी राहत दिला सकता है। अगर आपको उल्टी जैसा महसूस हो रहा है तो हरड़ का सेवन कर सकते हैं। इससे यह समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा दस्त की समस्या में भी हरड़ बेहद फायदेमंद होता है। आप दस्त होने पर हरड़ की चटनी बनाकर खा सकते हैं। इससे राहत मिलेगी।
  • गर्भावस्था में उल्टी हो रही हो, तो आंवले का मुरब्बा खायें।
  • सहजन के पत्तों का रस बच्चों के पेट के किड़े निकालता है और उल्टी-दस्त भी रोकता है
  • रक्तपित्त: 10 से 20 मिलीलीटर मकोय का रस सुबह-शाम पीने से मुंह से होने वाली खूनी की उल्टी दूर होती है।
  • अशोक के फूलों को जल में पीसकर स्तनों पर लेप कर दूध पिलाने से स्तनों का दूध पीने के कारण होने वाली बच्चों की उल्टी रुक जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर