हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने वाले 5 हर्ब्स
*हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने वाले 5 हर्ब्स - 𝗛𝗲𝗿𝗯𝘀 𝘁𝗼 𝗿𝗲𝗱𝘂𝗰𝗲 𝗵𝗶𝗴𝗵 𝗰𝗵𝗼𝗹𝗲𝘀𝘁𝗲𝗿𝗼𝗹 𝗹𝗲𝘃𝗲𝗹𝘀*
अदरक
अदरक कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अदरक में बायोएक्टिव पाया जाता है, जो खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मदद करता है। नियमित तौर पर एक छोटा सा टुकड़ा अदरक खाने से कई बीमारियों और संक्रमण से बचाव करने में मदद मिलती है।
शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मेथी दाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। मेथी दाना में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है जो कई बीमारियों से बचाव करने में भी मददगार साबित हो सकता है। आप मेथी दाना का पानी या इसे अपनी सब्जी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
आंवला
आंवला में विटामिन, फाइबर, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट्स, फास्फोरस, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित तौर पर आंवले का सेवन करने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप प्रतिदिन आधे आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में आंवले के जूस, आंवले का मुरब्बा और आंवले की चटनी जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
तुलसी
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में तुलसी के पत्ते काफी फायदेमंद माने जाते हैं। तुलसी के पत्तों में जेनॉयल नामक तत्व हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है। तुलसी के पत्तों पर हुई रिसर्च में ये बात सामने आई है इसमें मौजूद बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप अपनी रोजाना ही डाइट में तुलसी के पत्तों का काढ़ा, तुलसी के पत्तों की चाय का तुलसी के पत्तों की कैंडी को आसानी से शामिल कर सकते हैं।
ऑलिव ऑयल(Olive oil)
ऑलिव ऑयल यानी की जैतून का तेल स्वास्थ्य लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है। ऑलिव ऑयल में मोनो अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। ऑलिव ऑयल पर हुई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि नियमित तौर पर इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Comments
Post a Comment