टॉन्सिल के उपचार

 1.गले में दर्द होने पर गर्म पानी में फिटकरी और नमक डालकर गरारे करने से टांन्सिल (tonsil)ठीक होते हैं। इसके अलावा मुंह, गला और दांत साफ होते हैं।


🌹2.गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर गरारे करने से गले की सूजन में काफी लाभ होता है।


🌹3.2 चुटकी पिसी हुई हल्दी, आधी चुटकी पिसी हुई कालीमिर्च, और 1 चम्मच अदरक के रस को मिलाकर आग पर गर्म कर लें और फिर शहद में मिलाकर रात को सोते समय पीने से 2 ही दिन में टांसिल की सूजन दूर हो जाती है। 


🌹4.चुटकी भर दालचीनी एक चम्मच शहद में मिलाकर प्रतिदिन 3 बार चूसने से टॉंसिल के रोग में सेवन करने से लाभ होता है।


🌹5.तुलसी के 4-5 पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी से गरारे करने से गले में आराम आता है।


🌹6.तुलसी की माला गले में पहनने से टांसिल (tonsils)के रोग नहीं होते हैं।


🌹7.1 चम्मच अजवाइन को 1 गिलास पानी में डालकर उबाल लें। फिर इस पानी को ठंडा करके उससे कुल्ला और गरारे करने से आराम आता है।


🌹8.लहसुन की एक गांठ को पीसकर पानी में मिलाकर गर्म करके उस पानी को छानकर गरारे करने से टांसिल(tonsils) के बढ़ने की बीमारी में लाभ मिलता है।

 

🔷भोजन और परहेज 🔷


🌹इस रोग में दूध, रोटी, खिचड़ी, तोरई और लौकी का पानी, अनन्नास का रस, मौसंबी का रस और आंवले की चटनी का सेवन करना चाहिए।


🌹भोजन में बिना नमक की उबली हुई सब्जियां खाने से टांसिल में जल्दी आराम आ जाता है।


🌹मिर्च-मसाले से बने भोजन, ज्यादा तेल की सब्जी, खट्टी चीजें और तेज पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।


🌹मूली, टमाटर, गाजर और पालक आदि सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर