खूनी बवासीर को जड़ से खत्म करने का उपाय
खूनी बवासीर को जड़ से खत्म करने का उपाय
♦️🔹 पहला प्रयोग : जीरे का लेप अर्श पर करने से एवं 2 से 5 ग्राम जीरा उतने ही घी-शक्कर के साथ खाने से एवं गर्म आहार का सेवन बंद करने से खूनी बवासीर में लाभ होता है ।
🔹♦️ दूसरा प्रयोग : बड़ के दूध सेवन से रक्तप्रदर व खूनी बवासीर का रक्तस्राव बन्द होता है।
🔹♦️तीसरा प्रयोग : अनार के छिलके का चूर्ण नागकेशर के साथ मिलाकर देने से अर्श (बवासीर) का रक्तस्राव बंद होता है ।
🔹♦️चौथा प्रयोग : दो सूखे अंजीर शाम को पानी में भिगो दे । सवेरे के भगोये दो अंजीर शाम चार-पांच बजे खाएं । एक घंटा आगे पीछे कुछ न लें । आठ दस दिन के सेवन से बादी और खुनी हर प्रकार की बवासीर ठीक हो जाती है ।
🔹♦️पाँचवा प्रयोग : बवासीर को जड़ से दूर करने के लिए और पुन: न होने के लिए छाछ सर्वोत्तम है । दोपहर के भोजन के बाद छाछ में डेढ़ ग्राम ( चौथाई चम्मच ) पीसी हुई अजवायन और एक ग्राम सेंधा नमक मिलाकर पीने से बवासीर में लाभ होता है और नष्ट हुए बवासीर के मस्से पुन: उत्प्न्न नही होते ।
🔹♦️ छठा प्रयोग :
नारियल की जटा से करे खुनी बवासीर का एक दिन में इलाज । नारियल की जटा लीजिए । उसे पूरी तरह जला दीजिए । जलकर भस्म बन जाएगी । इस भस्म छान के शीशी में भर कर रख लीजिए । कप डेढ़ कप छाछ या दही के साथ नारियल की जटा से बनी भस्म तीन ग्राम खाली पेट दिन में तीन बार सिर्फ एक ही दिन लेनी है । ध्यान रहे दही या छाछ ताजी हो खट्टी न हो । कैसी और कितनी ही पुरानी पाइल्स की बीमारी क्यों न हो, एक दिन में ही ठीक हो जाती है ।
यह नुस्खा किसी भी प्रकार के रक्तस्राव को रोकने में कारगर है । महिलाओं के मासिक धर्म में अधिक रक्तस्राव या श्वेत प्रदर की बीमारी में भी कारगर है । हैजा, वमन या हिचकी रोग में यह भस्म एक घूँट पानी के साथ लेनी चाहिए ।
👉🏻 दवा लेने के एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक कुछ न खाएं तो चलेगा । अगर रोग ज्यादा जीर्ण हो और एक दिन दवा लेने से लाभ न हो तो दो या तीन दिन लेकर देखिए ।
🔹 विशेष :- ” अच्युताय हरिओम हिंगादी चूर्ण “ सभी प्रकार की बवासीर मे चमत्कारिक लाभ पहुचाता हैं ।
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
🔹🍲 बवासीर में क्या खाये :
1. करेले का रस, लस्सी, पानी ।
2. दलिया, दही चावल, मूंग दाल की खिचड़ी, देशी घी ।
3. खाना खाने के बाद अमरुद खाना भी फायदेमंद है ।
4. फलों में केला, कच्चा नारियल, आंवला, अंजीर, अनार, पपीता खाये ।
5. सब्जियों में , गाजर, चुकंदर, लौकी, तुरई,टिण्डा, जिमीकंद, मूली खाये ।
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
🔹❌बवासीर में परहेज क्या करे:
1. तेज मिर्च मसालेदार चटपटे खाने से परहेज करे ।
2. मांस मछली, उडद की दाल, बासी खाना, खटाई ना खाएं ।
3. डिब्बा बंद भोजन, आलू, बैंगन ।
4. शराब, तम्बाकू ।
5. जादा चाय और कॉफ़ी के सेवन से भी बचे ।
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
🔆♻️ बवासीर से बचने के उपाय:
1. खाने पिने की बुरी आदतों से परहेज करे जैसे धूम्रपान और शराब ।
2. खाने में मसालेदार और तेज मिर्च वाली चीजें न खाये ।
3. पेट से जुडी बीमारियों से बचे ।
4. कब्ज़ की समस्या बवासीर का प्रमुख कारण है इसलिए शरीर में कब्ज़ न होने दे ।
5. गर्मियों के मौसम में दोपहर को पानी की टंकी का पानी गरम हो जाता है, ऐसे पानी से गुदा को धोने से बचे ।
Comments
Post a Comment