गला बैठने, घाव या टॉन्सिल होने पर अपनाये ये आयुर्वेदिक एवं घरेलु लाभकारी नुस्खे
यदि टॉन्सिल बढ़ जाएँ तो मेहँदी के पत्ते जलाकर काढ़ा बना ले और उस से और गुनगुने काढ़े से गरारे करने पर तत्काल टॉन्सिल में लाभ होता है.
मेथीदाना 2 चम्मच लेकर इसको 2 गिलास पानी में आधा रहने तक धीमी आंच पर पकाएं, इस पानी से दिन में ३ से 4 बार गरारे करें. टॉन्सिल्स में बहुत आराम आएगा. ये प्रयोग ३ से 4 दिन तक करें.
गले में खराश होने पर सुबह सौंफ चबाएं, से बंद गला भी खुल जाता है
आवाज बैठ जाने पर मुली के 5 ग्राम बीज पीस कर गरम पानी से सेवन करें, इस से आवाज खुल जाएगी और गले की खराश भी खत्म हो जाएगी .
टॉन्सिल बढ़ जाने पर सफेद नमक, हल्दी और बायविडंग –तीनो को अलग अलग पीसकर शीशियो में भर के रख ले जब तकलीफ ह तो एक गिलास गुनगुने पानी में आधा आधा चम्मच चूर्ण दाल कर घोल बना ले और सुबह शाम गरारे करने से टॉन्सिल बिकुल ठीक हो जायेंगे.
टॉन्सिल्स (Tonsils) तथा गलगंड में गाजर का रस प्रतिदिन तीन चार बजे दिन में 125 ग्राम (एक छोटा गिलास) लगातार दो तीन मास तक पियें। यह कॉड लिवर आयल का अच्छा विकल्प है।
टॉन्सिल की सूजन में केवल गर्म पानी 200 ग्राम में आधा चम्मच नमक डालकर गरारे करने से आराम आ जाता है। दिन में दो तीन बार नमक के पानी के गरारें करें।
गला बैठ जाने पर अकरकरा, कुलंजन और मुलहटी के के टुकड़े मुह में दल कर रखने से बैठा गला खुल जाता है.
आंवले का चूरण गाय के कच्चे दूध के साथ लेने से बैठा गला खुल जाता है.
गन्ना भुन का चूसने से बैठा हुआ गला खुल जाता है.
देसी घी: देसी घी की मालिश गले में करने से टॉन्सिल्स की बीमारी में बहुत लाभ मिलता है
लहुसन: गर्म पानी में लहुसन को अच्छी तरह से पीसकर मिला ले। कुछ दिन इस पानी से आप गरारे करे, ऐसा करने से टॉन्सिल्स की परेशानी से छुटकारा मिलता है।
हर्बल चाय: हर्बल चाय का सेवन टॉन्सिल्स का इलाज में बेहतरीन और प्राकृतिक उपाय है। ये चाय गले में जर्म, बैक्टीरिया और भी अन्य तरह के कीटाणुओ पर असर दिखाती है और और उन्हें खत्म कर देती है। ग्रीन टी, लॉन्ग इलायची और दालचीनी की चाय पिए। ये चाय आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
चाय की पत्ती और नमक से इलाज: पानी में चाय की पत्ती को अच्छे से उबाल ले फिर उस पानी से गरारे करे। ऐसा करने से गले के दर्द में आराम मिलता है। गर्म पानी में नमक और फिटकरी के मिश्रण को मिलाकर गरारे करने से भी टॉन्सिल्स की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
सिंघाड़े से : जैसा की हम जानते है की टॉन्सिल्स की बीमारी का मुख्य कारण है आयोडीन की कमी होना। सिंघाड़ा आयोडीन का भरपूर स्त्रोत्र है इस home remedy से टॉन्सिल्स की समस्या में बहुत फायदा होता है ।
हल्दी: देसी और घरेलू उपचार में टॉन्सिल्स की बीमारी में गले के दर्द और सूजन में हल्दी एक बेहतरीन उपाय है। एक चमच्च हल्दी पाउडर और गोलकी (काली मिर्च) के पाउडर के आधे चम्मच को गर्म दूध के गिलास में मिलाकर सोने से पहले इसका सेवन करे ।
एक कपडा ले और उसकी पोटली बनाये फिर इस पोटली को तवे पर थोड़ा गर्म करे। इसके बाद इससे गले पर सेंक करे। ऐसा करने से गले के दर्द की समस्या कम हो जाती है।
नींबू और शहद: दो चम्मच शहद और आधे निम्बू को गर्म पानी के गिलास में मिलाकर सेवन करने से टॉन्सिल की परेशानी में आराम मिलता है। इसका सेवन दो से तीन बार करे। इसे गले के दर्द और सूजन में बहुत राहत मिलती है ।
सौंठ: गर्म पानी में सौंठ को अच्छी तरह से मिलाकर पिने से tonsil की बीमारी में जल्द ही राहत मिलती है।
अंजीर :अंजीर को पानी में उबालकर पीस ले है फिर इसका पेस्ट बनाकर गले पर मालिश करे है। इससे भी काफी हद तक टॉन्सिल्स की परेशानी दूर होती है।
Comments
Post a Comment