सर्दियों में इन चीजो का जूस पीना लाभदायक हे , इम्यूनिटी होगी मजबूत
सर्दियों में इन चीजो का जूस पीना लाभदायक हे , इम्यूनिटी होगी मजबूत-
-=-=-=--=-=-=-=-=-==-=-==--=-=-=-==-
चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस
चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर में खून की कमी दूर होने के साथ कमजोरी भी कम होती हैं। इस जूस अदरक मिलने से सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा होती हैं। इस जूस में आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
संतरे का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ती हैं। इस जूस को पीने से शरीर में इंफेक्शन दूर होता है और जल्दी बीमार भी नहीं पड़ते हैं। ये जूस सर्दी-जुकाम से भी शरीर की रक्षा करता हैं।
टमाटर का जूस
टमाटर का जूस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, सोडियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। सर्दियों में इसे पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और स्किन भी ग्लोइंग बनती है। सर्दियों में टमाटर का जूस पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है।
स्ट्रॉबेरी और कीवी का जूस
सर्दियों में बाजारों में काफी स्ट्रॉबेरी और कीवी आसानी से मिल जाती हैं। सर्दियों में सुबह इन दोनों का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। इस जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा करता हैं।
Comments
Post a Comment