सर्दी जुकाम से बचने के सरल टिप्स

1. शहद का प्रयोग

शहद न सिर्फ आपके इम्युनिटी के लिए अच्छा होता है पर ये खांसी से भी राहत देने में उपयोगी है। आप गरम पानी में एक चम्मच शहद डाल कर उसका सेवन कर सकते हैं या चाय में चीनी की जगह आप शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं।
2. अदरक चाय
अदरक वाली चाय आपके इम्युनिटी को बढ़ाती है और अदरक आपके गले के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आप चाय में अदरक के साथ तुलसी, लौंग, काली मिर्च या अश्वगंधा का भी प्रयोग कर सकते हैं।
3. गरम सूप का सेवन
सूप में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन जैसे कई पोषिक तत्व होते हैं। आप मिक्स वेजिटेबल, टमाटर, मशरूम जैसे कई अलग तरह के सूप बना सकते है।
4. हल्दी का दूध
हल्दी नेचुरल एंटीबायोटिक होती जो हमारे शरीर के खून को साफ़ करती है और अंदरूनी चोट से भी बचाती है। हल्दी का दूध न सिर्फ हमारे शरीर को गरमी देता है बल्कि कई बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है।
5. भाप लें
भाप लेने से बंद नाक खुल जाती है और सांस की नली की सूजन भी कम हो जाती है। आप भाप लेने के लिए पानी में अदरक, विक्स, टी ट्री आयल, लौंग का तेल भी डाल सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर