सर्दियों में वजन कम करने के लिए नींबू पानी की जगह पिएं ये ड्रिंक्स
=-==-===-==-==-=
अजवाइन का पानी-
एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में उबालकर चाय की तरह इसका सेवन करें. ऐसा करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी. वहीं इस पानी को पीने से डाइजेशन भी सुधरता है.
एक चम्मच जीरे को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें. अब इस पानी का सेवन करें ये वजन कम करने में मदद करेगा. वहीं इसका सेवन रोजाना करने से डाइजेशन को बेहतर बनाता है साथ ही आपको नींद भी अच्छी आती है.
मेथी का पानी -
मेथी के पानी का सेवन आपको वजन कम करने में बहुत मदद करता है. यह ड्रिंक्स वजन कम करने में मदद करने के साथ ही आपको सर्दी से भी राहत देगा. इसको बनाने के लिए रात को एक चम्मच मेथी को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें अब इसे सुबह छानकर खाली पेट पी लें.इस पानी को पीने से आपको सर्दी से राहत मिलेगी साथ ही आपको पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होंगी.
शहद पानी -
सुबह खाली पेट शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीने से भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं. ये ड्रिंक आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करता है.
Comments
Post a Comment