आंखों में सूखापन आने के क्या कारण होते हैं

 आंखों में सूखापन आने के क्या कारण होते हैं और इसे ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए?

आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर में अधिकतर बीमारियां वात ,पित्त और कफ के बिगड़ने से होती हैं।जब हमारे शरीर में इन तीनों का संतुलन बिगड़ जाता है और हमारा लाइफस्टाइल ठीक नहीं रहता है तो आमतौर पर ऐसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
इसका सीधा प्रभाव हमारी आंखों पर भी पड़ता हैं।जिससे हमारी आंखें सूखी -सूखी रहने लग जाती है। अगर यह सूखापन अधिक दिनों तक बना रहे तो हमारी आंखों की रोशनी भी धीरे-धीरे कम होती जाती है और हमें देखने में धुंधला दिखाई देता है।ऐसे लोगों को अपने वात ,पित्त और कफ को संतुलित करना चाहिए और अपना लाइफ स्टाइल को भी ठीक रखना चाहिए।
कारण-
कई बार जो लोग प्रदूषित वातावरण में रहते हैं, अधिक धुएं वाला काम करते हैं ,अधिक धूप में रहते हैं या जिनका खान-पान ठीक नहीं होता उन लोगों में भी यह समस्या देखने को मिलती है। आंखों में सूखापन कई बार किसी बीमारी के चलते अगर हम लगातार कोई भी मेडिसन ले रहे हैं तो उसका साइड इफेक्ट भी आंखों पर पड़ सकता है।
जिसके कारण आंखें सूखी -सूखी रहने लगती हैं। यह भी हो सकता है कि किसी व्यक्ति को अगर स्किन से संबंधित कोई समस्या है तो उसका असर भी आंखों पर पड़ता है।
उपाय -
प्रदूषित वातावरण में रहने से बचना चाहिए।
अधिक धुएं में काम नहीं करना चाहिए।
अधिक धूप में काम नहीं करना चाहिए।
अगर धूप में जाना भी हो तो धूप वाला चश्मा लगा कर बाहर निकलना चाहिए।
अपनी आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोना चाहिए।
बर्फ के टुकड़े से या खीरे के टुकड़े से अपनी आंखों की सिकाई करनी चाहिए ।
गुलाब जल रोजाना रात को सोते समय डालना चाहिए।
अपनी आंखों को बार-बार नहीं रगड़ना चाहिए।
गंदे हाथों से अपनी आंखों को छूना नहीं चाहिए।
अपनी हथेलियों को रगड़ कर अपनी आंखों पर लगाना चाहिए। हथेलियों को रगड़ने से जो गर्माहट पैदा होती है इससे आंखें ठीक होती हैं।
पानी पर्याप्त मात्रा में पिए।
देसी गाय का घी थोड़ा सा आंखों के बाहर लगाने से भी आंखों का सूखापन कम हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर