इम्युनिटी को बूस्ट करे इन काढो के द्वारा

 गिलोय ,तुलसी ,अदरक,अजवायन ,कालीमिर्च,और गुड का काढ़ा

आप एक कप पानी का ले और उसमे गिलोय 4 अंगुल लम्बी ,तुलसी के 7 पत्ती ,अदरक का छोटा टुकड़ा,2 ग्राम अजवायन,5 कालीमिर्च,गुड को डाले और आग पर उबाले जब पानी एक चोथाई रह जाये तो छानकर पिए यह बारिश के मौसम में होने वाली खांसी व सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत प्रदान करता है.
गुड़, जीरा और काली मिर्च का काढ़ा
इस काढ़े को बनाने के लिए आप 1/4 चौथाई चम्मच काली मिर्च और एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में डालकर तबतक उबालें, जबतक कि पानी आधा ना हो जाए. आप इस काढ़े में गुड़ को शामिल करके इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं. इसके बाद गैस से उतारकर इस काढ़े को दिन में 2 से 3 बार पीएं.
सफेद प्याज का काढ़ा
आप सफेद प्याज का काढ़ा पीकर भी मॉनसून में इंफेक्शन से बचाव कर सकते हैं. आप सफेद प्याज को अच्छी तरह साफ कर लें और 1 गिलास पानी में उबालें. जब पानी आधा हो जाए, तो गुड़ मिलाकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं. यह देसी काढ़ा खांसी, सर्दी-जुकाम आदि से राहत प्रदान करता है.
काली मिर्च, अजवाइन, तुलसी और अदरक का देसी काढ़ा
आप सबसे पहले अदरक को साफ करके उसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें. इसके बाद एक गिलास पानी में अदरक के टुकड़े, एक चम्मच अजवाइन, 4-5 तुलसी के पत्ते और एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर डालकर उबालें. जब पानी उबलकर आधा हो जाए, तो इसका सेवन करें. यह बारिश के मौसम में होने वाली खांसी व सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत प्रदान करता है.
सर्दी-खांसी के लिए काली मिर्च का काढ़ा
आप बारिश के मौसम में काली मिर्च का काढ़ा भी बना सकते हैं. यह बनाने में काफी आसान होता है और शरीर को फायदे देता है. इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में 5 से 6 काली मिर्च और स्वादानुसार काला नमक डालकर उबालें. जब पानी आधा हो जाए, तो इसका सेवन करें.

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर