सभी त्वचा रोगों के लिए एक दवा

  चरक ऋषिकहते हैं कि इस दुनिया में 18 तरह के चरम रोग है अगर उनकी संख्या देखें तो वह बहुत ज्यादा है |


 सभी त्वचा रोग अलग-अलग कारण से होते हैं ,

  • कुछ वात  से होते हैं कुछ पित्त से और कुछ कफ  से होते हैं| 
  •  कोई विरुद्ध  खाने के कारण हुआ है,
  •  किसी को कोई पुरानी बीमारी थी वह चर्म रोग में परिवर्तित हो गई है| 
  •  कुछ लोगों को श्वास  रोग होते हैं और जब वह कम होते हैं तो त्वचा रोग बढ़ जाते हैं| 
  •  कुछ लोगों को मौसम बदलने के कारण त्वचा की बीमारी होती है| 
  •  किसी को फ़ूड एलर्जी होती है |  
  • किसी को एक जगह से दूसरी जगह जाने की वजह से हो जाता है | 
  •  कुछ लोगों को एसिडिटी होने के कारण त्वचा की बीमारी होती है|
  •  कुछ लोगों को ग्रहणी रोग के कारण त्वचा रोग होते हैं
  •  सुश्रुत संहिता में लिखा है कि त्वचा रोगों में सबसे पहले अमाशय खराब होता है ,आजकल जो भी मरीज आते हैं ,तो उनमें  ऐसा होता है कि उनको पहले कोई बीमारी जैसे एसिडिटी आईबीएस वगैरह था और उसके बाद में चर्म रोग हुआ | 
 

  • गिलोय त्वचा रोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, यह तिक्त रस  यानि  कड़वे रस  की होती है|  6 के 6 रसों में से कड़वा रस त्वचा रोगों के लिए  सर्वोत्तम है | 
  •  कड़वी चीजें खून साफ करने में बहुत ज्यादा मददगार होते हैं 
  • साथ के साथ कफ और पित्त को कम करती है
  •  अमाशय की सबसे ज्यादा बीमारियां पित्त और कफ के कारण होती हैं|  कड़वा सच पित्त और कफ को कम करता है और अमाशय को साफ करता है साथ के साथ जो भी शरीर में टॉक्सिक इकट्ठा है उनको बाहर निकालने का काम करता है| 
  •  यह फालतू की सड़न और पानी को सुखाने  का काम करता है| 
  •  गिलोय तिक्त रस  होने के बावजूद रसायन है, बाकी तिक्त  रसों  में शुक्र का क्षय  होता है ,जैसे करेला वगैरह शुरू मै तो अच्छा काम करते है  लेकिन बाद में  कमजोरी आना  भी शुरू  हो जाती है
  •  यह धातु को पुष्ट करती है


  •  अगली दवा है सौंठ ,यह वात  और कफ को  कम करती है और अग्नि को बढ़ाती है यह भी रसायन के जैसे  शरीर में काम करती है| 
  • आयुर्वेद में इसे विशव भेषज कहते है | 
  • यह शरीर के टॉक्सिक बाहर  निकालते हैं

  •  जब हम घी  को किसी दवा के साथ लेते हैं तो उस दवा की ताकत बढ़ जाती है पर घी  अपनी ताकत नहीं छोड़ता| 
  •  खून साफ करता है 
  • यह पूरे शरीर को पोषण देता है 
  • यह सभी प्रकार की बीमारियों के लिए बहुत अच्छा है खासकर पित्त और कफ की | 


    • अनुपान 
    • गिलोय 1 चम्मच ,1/4 चम्मच सौंठ ,1 चम्मच घी सुबह और दोपहर खाना खाने के बाद लेना है | 
    • इसको गरम पानी के साथ लेना है | इसको 1 साल तक ले सकते है | 
    • जब सुबह और दोपहर खाना खाने के बाद लेते है तो वह व्यान वायु पर काम करती है | यह वायु समस्‍त शरीर में धूमती है। इसी वायु के प्रभाव से रस, रक्‍त तथा अन्‍य जीवनोपयोगी तत्‍व सारे शरीर में बहते रहते हैं। शरीर के समस्‍त कार्यकलाप और कार्य करनें की चेष्‍टायें बिना व्‍यान वायु के सम्‍पन्‍न नहीं हो सकती हैं। जब यह कुपित होती है तो समस्‍त शरीर के रोग पैदा करती है।

    Comments

    Popular posts from this blog

    गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

    बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

    Mystery Fever या विचित्र ज्वर