ठंड में एड़ियां फट गईं हैं निकलने लगा है खून तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
ठंड के मौसम में सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि पूरी शरीर ड्राई हो जाती है. सर्दियों में लोग फटी एड़ियों (crack heels) से भी बहुत परेशान रहते हैं, खासकर महिलाएं. कुछ के एड़ियों से तो खून निकलने लगता है.
-फटी ए़ड़ियों से छुटकारा दिलाने में वैक्स भी बहुत कारगर होता है. इसमें दो बूंद तेल मिलाकर रात में लगाकर मोजे पहन लीजिए फिर, सुबह में साफ कर लीजिए. इससे आपकी फटी एड़ियां धीरे-धीरे ठीक होने लगेंगी.
- आपको फटी एड़ियों से राहत दिलाने में चावल का आटा भी कारगर है. आपको 2 चम्मच चावल का आटा लेना है फिर उसमें 1 चम्मच शहद, 3-4 बूंद सेब का सिरका और जैतून या नारियल का तेल लगाकर अच्छे से मालिश करना है.
- वैसलीन भी फटी एड़ियों से निजात दिलाने में कारगर है. बस आपको सोने से पहले इसे लगा लेना है. इससे आपको जल्द आराम मिलना शुरू हो जाएगा.
- इसके अलावा आप फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए गरम पानी में पैर डालकर बैठ जाइए फिर प्यूमिस स्टोन से एड़ियों को रगड़कर साफ करें, फिर बादाम तेल या नारियल तेल गरम करके एड़ियों पर लगाएं
Comments
Post a Comment