अम्ल पित के लिए
1. निसौत एवं आँवला शहद के साथ चाटें तो अम्लपित्त मिट जाएगा।
2. मैनफल एवं सेंधा नमक शहद के साथ चाटने से उलटी होगी, जिससे अम्लपित्त दब जाएगा।
4. जौ, गेहूँ या चावल का सत्तू मिश्री के साथ सेवन करें तो अम्लपित्त शांत होगा।
5. भोजन के पश्चात् आँवले का रस पीने से अम्लपित्त शांत होता है।
6. जौ, अडूसा, आँवला, तज, पत्रज और इलायची का काढ़ा शहद के साथ पिएँ तो अम्लपित्त दूर होगा।
7. गुर्च, निंबछाल एवं पटोल का काढ़ा मधु (शहद) के साथ पिएँ तो अम्लपित्त दूर होगा।
8. अडूसा, गुर्च, पित्तपापड़ा, चिरायता, नीम की छाल, जलभांगरा, त्रिफला और कुलथी के काढ़े में शहद डालकर पिएँ, अम्लपित्त दूर होगा।
Comments
Post a Comment