दिल दिमाग को ताकत देने वाला एक बहुत ही कामयाब नुस्खा
छिलका उतारा बादाम सौ ग्राम
गुलाब के ताजे सुखाये फूल पचास ग्राम
खसखस के दाने पचास ग्राम
मिश्री तीन सौ ग्राम
केसर 1 या 2 ग्राम
बीस चांदी वर्क असली
सब चीजे एक साथ मिलाकर खूब बारीक पीसकर ढक्कन बंद बर्तन में रख लें. महीन पीसना जरुरी है. इसमें सफ़ेद मिर्च , श्वेत चन्दन चूर्ण असली , केवड़ा आदि भी मिलाये जा सकते है. अपनी अपनी जरुरत और सुविधा के अनुसार करें.
जिस्मानी और दिमागी ताकत के लिये इसमें से पांच ग्राम मात्रा गरम दूध में घोलकर पिये.
दिल घबराता हो सोते हुए हलकी सी खटपट पर भी घबरा कर उठ जाते हो तो एक चम्मच दवा शरबत अनार के साथ दिन में दो बार लें.
बहुत अधिक गुस्सा , जिस्म में गर्मी, हाथ पैरों आँखों में जलन सब ठीक करता है , कमजोरी से होने वाले सिर दर्द , अनिद्रा को ठीक करता है. किसी कारणवश मीठा मना हो तो बिना मिश्री के भी ले सकते है.
Comments
Post a Comment