साइनस के घरेलू उपाय

 अदरक के अन्दर जिन्जिरोल (gingerol) नाम का एक एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है। सदियों से इसका उपयोग पाचन और सांस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता रहा है। इसमें बहुत से एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। ये शरीर के इम्यूनरिस्पांस यानी रोकक्षम प्रतिक्रियाओं को मजबूती देते हैं। इस मज़बूती के कारण आपका शरीर साइनस के टिश्यू में सूजन उत्पन्न करने वाले कई किस्म के वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने के लायक बनता है। यह एलर्जी के रिएक्शन को कम करती है और फफूंद को बढ़ने से रोकती है। यह एक एंटिफंगल एजेंट है। अदरक में पायी जाने वाली खुशबू से नाक की बलगम साफ करने में मदद मिलती है और साइनोसाइटिस से जुड़े दर्द में भी आराम मिलता है।

रिसर्च में पाया गया है कि अदरक उन सभी एंटीबायोटिक्स से अच्छी होती है जो साइनस के लिए होती है। अदरक, साइनस के दर्द को पैदा करने वाले सूक्ष्म जीवों को खत्म करती है। दो से तीन कप पानी में एक अदरक की जड़ को स्लाइस कर के उबालें। फिर 10 मिनट तक ठण्डा करें और पियें।
- प्याज और लहसुन साइनस से पीड़ित लोगों के लिए जड़ी-बूटी का काम करता है। इन्हें भोजन में शामिल करने से यह शरीर में बनने वाले बलगम को खत्म करने और बलगम को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। प्याज में मौजूद सल्फर सर्दी, खांसी और साइनस के संक्रमण के लिए एंटी बैक्टिरियल का काम करता है। प्याज को काटते समय जो महक आती है उससे भी साइनस में काफी आराम मिलता है। लहसून और प्याज का उपयोग करने के लिए दोनों को पानी में उबाल कर भाप लें। इससे साइनस के दर्द से आपको और दर्द वाले स्थान पर सिकाई करें इससे भी दर्द से राहत मिलती है।
- शरीर में पर्याप्त जल की कमी कई शारीरिक बीमारियों को दावत दे सकती है, इसलिए दिनभर तीन से चार लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी का संचार शरीर के विषैले तत्वों को मल-मूत्र के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है।
- एक गिलास दूध में एक छोटा चम्मच हल्दी और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर दो हफ्तों तक पीने से काफी राहत मिलती है।
- एक कटोरे सूप में एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें और धीरे-धीरे पियें। ऐसा हफ्तों में दो-तीन बार दिन में करें। काली मिर्च के सेवन से साइनस की सूजन कम हो जाएगी और बलगम सूख जाएगा।
- टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लैमटोरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो कि साइनस के सिरदर्द को जड़ से खत्म करता है। टी ट्री ऑयल की तीन से पाँच बूंद को गरम पानी में डालकर उस पानी की भाप लेनी चाहिए। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से जल्दी राहत मिलती है।
- साइनस पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को दालचीनी नष्ट करने में मदद करती है। एक गिलास गरम पानी में एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करें और दिन में एक बार पिएं। ऐसा दो हफ्ते तक करने से ज़रूर आराम मिलता है।
- तुलसी का काढ़ा इस तरह से बनाकर पीने से आराम मिलता है। विधि नीचे लिखित दिया गया है, साथ ही वीडियो में आपको तुलसी साइनस के लिए कैसे है फायदेमंद यह भी पता चलेगा-
तुलसी के पत्ते – 11 पत्ते
काली मिर्च – 11
मिश्री – 11
अदरक – 2 ग्रा.
पानी – 1 ग्लास
निर्माण एवं प्रयोग विधि- इन सभी द्रव्यों को 1 ग्लास पानी में उबालें। आधा रहने पर छानकर प्रातः खाली पेट गर्म-गर्म (जितना गर्म पी सके) लें। पीने के 1 घण्टे बाद तक स्नान न करेंं।
- एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे रोग दो से तीन हफ्ते रोज सुबह पियें। नींबू में साइनस के दर्द को दूर करने की क्षमता होती है। साथ ही यह नाक की नली को भी साफ करता है।
- एक बर्तन में एक गिलास पानी चढ़ा कर उसमें तीन चम्मच मेथी के दानें डाल कर उबालें। फिर 10 मिनट के लिये आंच को धीमा कर दें और फिर इस चाय को दिन में दो से तीन बार पियें। ऐसा आपको एक हफ्ते तक लगातार करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर