फैटी लीवर का उपचार करने के लिए घरेलू नुस्खे
फैटी लीवर से राहत पाने के लिए आयुर्वेद के अनुसार कुछ घरेलू नुस्ख़े अपना सकते हैं। जो समय के साथ लीवर के सूजन को कम करके शारीरिक अवस्था को बेहतर बना सकते हैं।
-आँवला में भरपूर मात्रा में एन्टी-ऑक्सिडेंट और विटामिन सी होता है जो लीवर की कार्यप्रणाली को ठीक करता है। आँवला का सेवन करने से लीवर से हानिकारक विषाक्त तत्व निकल जाते है। इसके लिए रोजाना 3-4 कच्चे आँवला का सेवन करें। फैटी लीवर के उपचार के लिए सूखे आंवला का इस्तेमाल इस तरह से करने पर जल्दी राहत मिलता है।
-दोपहर के भोजन में छाछ लें, इसमें हींग, नमक, जीरा और काली मिर्च मिलाकर पिएँ। फैटी लिवर के आयुर्वेदिक इलाज के लिए छाछ का सेवन लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
-ग्रीन टी में एन्टीऑक्सिडेंट्स होते है, यह लीवर को सही तरीके से कार्य करने एवं लीवर फैट से छुटकारा दिलाने में मदद करते है। फैटी लिवर को ठीक करने के उपाय के रूप में ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
-गौमूत्र का सेवन फैटी लीवर का उपचार (fatty liver ilaj) करने के लिए अमृत के समान मानी जाती है, सुबह और शाम खाली पेट 20-20 मि.ली. की मात्रा में पानी मिलाकर गौमूत्र का सेवन करें।
-विटामीन सी को अपने आहार में शामिल करें। बेहतर परिणाम के लिए खाली पेट नींबू एवं सन्तरे का जूस पिएँ।
-करेले का सेवन करने से आप फैटी लीवर की समस्या से बच सकते है। करेला में पाये जाने वाले विशेष प्रकार के तत्व फैटी लीवर की समस्या होने से रोकने में मदद करते है। यदि आप फैटी लीवर की समस्या से पीड़ित हैं तो अपनी डाइट में करेले की सब्जी और जूस का सेवन बढ़ा दें। इनके सेवन से कुछ ही दिनों में लक्षणों में कमी आने लगती है।
-मिल्क थिसल का उपयोग फैटी लीवर की समस्या में आपको फायदेमंद हो सकता है क्योंकि मिल्क थिस्ल में हेपटो प्रोटेक्टिव का गुण पाया जाता है जो की फैटी लीवर की समस्या के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
-एप्पल साइडर विनेगर फैटी लीवर में बहुत फायदेमन्द होता है। यह लीवर में जमे फैट को कम करने में मदद करता है।
-200-300 ग्राम पके हुए जामुन हर रोज खाली पेट खाएँ। यह फैटी लीवर का उपचार करने में बहुत ही फायदेमंद होता है।
-हल्दी का उपयोग लगभग सभी घरों में एक मसाले के रूप में होता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हल्दी, फैटी लीवर के इलाज में भी उपयोगी है। लीवर संबधी समस्या में हल्दी का उपयोग करने से इसका हेपटो प्रोटेक्टिव गुण लीवर की क्रियाशीलता को बनाये रखने में मदद करता है।
-फैटी लीवर की समस्या से आप यदि परेशान है तो आप नारियल का पानी लेना शुरू कर सकते हैं। नारियल पानी में एंटी ऑक्सीडेंट और हेपेटो प्रोटेक्टिव की क्रियाशीलता पायी जाती है जो कि फैटी लीवर की समस्या में आराम पहुंचाती है।
Comments
Post a Comment