हृदय में जलन की समस्या से आराम पाने के लिए घरेलू नुस्खे
आँवले का रस, मिश्री और भुने जीरे का चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम पीने से अम्लपित्त की विकृति नष्ट होती है।
संतरे के रस में थ़ोड़ा-सा भुना हुआ जीरा और सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से अम्लपित्त में बहुत लाभ होता है।
गाजर के रस में शहद मिलाकर पीने से अम्लपित्त में पूर्ण लाभ होता है।
चने के सत्तू को पानी में घोलकर पीने से कुछ दिन में अम्लपित्त में पूर्ण लाभ होता है।
Comments
Post a Comment