कॉलेस्ट्राल का घरेलु उपचार
सुबह शाम खाली पेट लोकी का रस पियें, साथ में आंवले का रस भी सेवन करें, गौमूत्र का अर्क 30 ml. बराबर मात्रा में शहद मिलाकर आधा कटोरी गुनगुने पानी के साथ घोलकर पियें. अमृत के समान लाभप्रद है. कद्दू का नियमित सेवन भी लाभ देता है इस से कॉलेस्ट्राल एवं ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है
क्या सेवन करने से बचे–
क्या सेवन करें–
विटामिन-C तथा विटामिन-E का नियमित सेवन करें. विटामिन-C तथा विटामिन-E की कार्मुकता अर्थात प्रभाव को बढ़ा देता है, साथ ही यह सरीर के लिए लाभप्रद एचο डीο एलο (H.D.L) को भी बढ़ता है,
लौकी (घिया) आयुर्वेद के अनुसार मीठी लौकी का फल हर्दय के लिए असीम हितकारी होता है, इसके सेवन करने से हमारे सरीर में पित एवं कफ नमक दोष शांत होने लगते है खाने में यह स्वादिष्ट एवं वीर्य को भी बढ़ता है. शरीर की समस्त की समस्त धातुओ को पुष्टि प्रदन करता है. लौकी में आयोडीन, फासफोरस पाए जातें हैं, विटामिन-B & C भी इसमें प्रमुख मात्र में पायें जाते है.
आंवला कॉलेस्ट्राल के बढे हुए स्तरों को प्रभावशाली ढंग से नियंत्रित कर देता है, आंवले में पाए जाने वाले पैक्टिन रेशे धमनियों में जमे हुए कॉलेस्ट्राल को बाहर निकालते हुए, धमनियों की कठोरता को दूर करते है, वासा के जमाव को भी रोकते है. इन के सेवन से उच्च रक्तचाप भी नियंत्रित होता है, आंवले पे पाए जाए वाले रेशे हमारे शरीर में ओक्सिदेसन की प्रक्रिया को रोकते है, बैक्टीरिया एवं वायरस का प्रतिशोध करते हुए हमारे शरीर के प्रतिरोध तंत्र को भी शक्ति प्रदान करता है.
लहसुन और दिल का रिश्ता तो चोली और दमन जैसा है, धमनी-काठिन्य अर्थात आर्थरोस्क्लेरोसिस, हार्ट एन्लाग्मेंट, हार्ट फैल्योर, हाईपर-टेंसन इत्यादी विक्रतियो की यह रामबाण औषधि है. ईन सब पर एकपोथिया लहसुन आम लहसुन की अपेक्षा अधिक प्रभावी है. उल्लेखनीय है की लहसुन का सेवन किसी भी रूप में करने से रक्तगत कॉलेस्ट्राल का स्तर तेजी से गिरता है, परिणाम स्वरुप धमनी काठिन्य की सम्भावनाये काफी कम हो जाती है. लहसुन ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करता है, इस के सेवन से ट्यूमर बनने की प्रक्रिया रूकती है.
आयुर्वेदिक औषधि गूगल भी बेहद लाभप्रद है. ध्यान रखे की किसी भी रूप में गूगल सेवन करने के आधा घंटे पहले और आधे घंटे बाद तक कुछ भी नहीं खाएं.
कॉलेस्ट्राल को नियंत्रित करने के लिए अदरक भी बेमिसाल है. यह पोस्टाग्लेडिन तथा थ्रोम्बोक्सेन की उत्पत्ति पर प्रभावी ढंग से रोक लगती है, उल्लेखनीय है की जब हमारा शरीर अनियंत्रित रूप से पोस्टाग्लेडिन तथा थ्रोम्बोक्सेन का निर्माण करता है तो रक्त का थक्का बनने की क्षमता बढ़ जाती है.
इसबघोल के नियमित सेवन से भी कॉलेस्ट्राल नियंत्रित होता है. 5 से 10 ग्राम की मात्रा में इस की भूसी अर्थात हस्क का सेवन करें. तत्पश्चात पर्याप्त मात्रा में पानी पियें , ऊपर से अंगुरासव पिएं. नवीनतम अनुसंसाधन बताते है की इसबघोल विश्वशनीय ढंग से रक्तगत कॉलेस्ट्राल को नियंत्रित करती है, विशेष रूप से एलο डीο एलο है (L.D.L) को जो विविध हर्दय रोगों का जनक मन जाता है. इसबघोल पाचन-संस्थान में कॉलेस्ट्राल बहुत बाइल अर्थात पित्त का काफी हद तक सोखने को क्षमता रखती है, परिणाम स्वरुप रक्तगत कॉलेस्ट्राल भी नियंत्रित हो जाता है.
हल्दी पर किये गएँ अध्यन बताते है की इसे लोग जिनको आहार में प्रतिदिन एक ग्राम हल्दी का समावेश किया जाता है, उनका ट्राइग्लिसराइड एवं टोटल कॉलेस्ट्राल लेवल तीन से छे महीने में ही कम हो जाता है, हल्दी “कॉलेस्ट्राल” को कम करने वाली दवाओ से किसी भी रूप में कम नहीं है, हल्दी का सेवन करने से रक्त वाहिकाओ में वासा का जमाव नहीं होता है, फलस्वरूप हर्दय रोगों के पैदा होने की संभावनाएं बहुत ही कम हो जाती है.
धनिया और जीरा को हजारो वर्षो से भारतीय रसोई में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. उल्लेखनीय है की ये दोनों ही बेहतरीन एंटी-ओक्सीडेंट है, इनके नियमित सेवन करने से खून के ब्लोकेज अर्थात अवरोध आसानी से दूर हो जातें है, परिणाम स्वरुप व्यक्ति बाई-पास सर्जरी से बच जाता है.
विधि– 250 ग्राम धनिया दाना तथा 250 ग्राम जीरे को लेकर बारीक कपड-छान चूरण तैयार करें. 3 से 6 ग्राम की मात्र में यह चूरण सवेरे खालिपेट निराहार अवस्था में पानी के साथ सेवन करें. इसी प्रकार शाम को भी सेवन करें, इसके आगे पीछे एक घंटे तक कुछ भी सेवन न करें. अनेक बार अजमाया हुआ अचूक नुस्खा है.
अनार के रस का नियमित उपयोग भी लाभप्रद है. मेथी दाना, अंगूर, प्याज, किशमिश, त्रिफला, अर्थात हरड, बहेड़ा, आंवला, छाछ, भुने हुए काले चने, तुलसी की पतीयाँ भी इस विकार में ईस विकार में अमृत के समान लाभ देते है. भुने हुए चने रक्तचाप को नियंत्रित करने में बेजोड़ है. आयुर्वेद विशेषज्ञों की यह प्रबल मान्यता है की उच्च रक्तचाप के पीडितो को बराबर मात्र में गेहूं और काला चना मिलकर पिसावकर चोकर सहित आटे से बनी रोटी रोटी का नित्य सेवन करना चाहिए यह करने से आप को दवा की जरुरत ही नाही रहेगी.
एलोवेरा-एलोवेरा का प्रयोग भी परम्परागत रूप से कॉलेस्ट्राल नियंत्रण हेतु सफलता पूर्वक किआ जाता रहा है. एलोवेरा के रस से नियमित सेवन से रक्तचाप अर्थात ब्लडप्रेशर नियंत्रित होता है, रक्त की शुधी हो कर रक्त प्रवाह बेहतर ढंग से होने लगता है. विशेष बात यह है की एचο डीο एलο (H.D.L) कॉलेस्ट्राल को बढाता है तथा ट्राइग्लिसराइड को कम करता है. इस के सेवन से हर्दय की दुर्बलता दूर होती है. इस में पाई जानेवाली गरमी तथा तीखेपन के कारण हर्दय धमनियों के अवरोध दूर होने लगते है, इसे हर्दय की सुजन भी कहते है.
अनार-प्रतिदिन एक गिलास अनार का रस पिने से जादुई ढंग से कॉलेस्ट्राल नियंत्रित होने लगता है.
Comments
Post a Comment