कब्ज गैस अफारा पेट दर्द का साधारण रामबाण इलाज।

 कई लोगों को खाने के तुरंत बाद पेट में गैस बनने की समस्या होती है जिससे पेट में दर्द और अफारा जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में ये उपचार वायु गोला, गैस, अफारा, कब्ज आदि समस्या में मट्ठे का ये प्रयोग बहुत बेस्ट है।

गैस, अफारा, कब्ज का इलाज।
पेट में वायु गैस बनने की अवस्था में भोजन के बाद 150 ग्राम दही के मट्ठे में दो ग्राम अजवायन और आधा ग्राम काला नमक मिलाकर खाने से वायु गैस मिटती है। सप्ताह दो सप्ताह आवश्यकता अनुसार दिन के भोजन के पश्चात ले।
विशेष
इससे वायु गोला, अफारा के अतिरिक्त कब्ज भी दूर होती है।
परहेज
चावल, अरबी, फूल गोभी और अन्य वायु पैदा करने वाले पदार्थ।
तत्काल लाभ के लिए।
एक दो लहसुन की फांके छीलकर बीज निकली हुई मुनक्का में लपेटकर भोजन करने के बाद चबाकर निगल लेने से थोड़े समय में ही पेट में रुकी हवा निकल जाएगी। सर्दी के कारण सारा शरीर जकड़ गया हो और कमर दर्द हो तो वह भी ठीक हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर