अल्सर का आयुर्वेदिक उपचार
1. आंवला- एक चम्मच आंवले का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेट में दूषित द्रव्य निकल जाते है जिससे अल्सर ठीक हो जाते है. इसके अलावा आंवले का एक चम्मच चूर्ण के साथ सोंठ का आधा चम्मच, जीरे के चूर्ण का आधा चम्मच और एक चम्मच मिश्री को मिश्रित कर लें, फिर इसे सुबह शाम सेवन करने से पेट के दर्द ठीक हो जाते है और दर्द व उल्टी से राहत मिलती है.
3. केले- केले में एसिड की मात्रा कम करने और घाव को भरने वाले गुण पाए जाते है. रोजाना 3 केले खाने से पेट में जख्म को ठीक करने में मदद मिलती है.
4. पान- पान के हरे पत्ते को आधा चम्मच रस रोजाना पीने से पेट दर्द और और जख्म से राहत मिलती है.
5. घी- हल्दी और मुलेठी को चूर्ण पानी में उबालकर ठंडा करके पेट पर लगाने से अल्सर रोग में राहत मिलता है.
6. देवदारु- देवदारु, ढाक, आम की जड़, गजपीपल, सहजन, और असंगध, को गाय के ताजे मूत्र में पीस कर पेट पर लेप करने से पेट का जख्म ठीक होता है.
7. सोंठ- 1 चम्मच चव्य और 1 चम्मच सोंठ को पीसकर गाय के मूत्र में मिलाकर रोगी को सेवन करना चाहिए. इससे पेट के जख्म और दर्द ठीक होते है.
8. दूध- अल्सर रोगी को रोजाना दूध पीना चाहिए साथ ही आनर का रस व आंवले का मुरब्बा खाना चाहिए.
9. हरङ- 2 छोटी हरङ और 4 मुनक्के को पीस कर सुबह खाने से पेट की जलन और उल्टी ठीक हो जाती है.
10. एरण्ड- एरण्ड तेल के दो चम्मच को गाय मूत्र या दूध में मिलाकर सेवन करने से आंतो का अल्सर ठीक होता है.
अल्सर में भोजन और परहेज:
* अल्सर होने के दौरान भोजन में दूध, सब्जियों का सूप, मसाले कस्टर्ड और दलिया लेना चाहिए.
* रेशे वाले आहार का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसके खाने से अल्सर से उत्पन्न पेट की जलन ठीक होती है.
* ज्यादा मीठे और खट्टे पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए.
* अनन्नास, संतरा, अमरूद और टमाटर का सेवन हानिकारक होता है.
* चाय, काॅफी, शराब और स्मोकिंग नहीं करना चाहिए.
Comments
Post a Comment