गले की खराश दूर करने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय

 नमक वाले पानी से गरारे -

इसके लिए पहले पानी में एक दो चुटकी नमक डाले फिर पानी को हल्का गुनगुना करें. इसके बाद एक गिलास गुनगुने पानी से लगभग पांच मिनट तक गरारे करें.
मुलेठी का सेवन करें -
गले में खराश होने पर मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में डालकर धीमे-धीमे देर तक चूसते रहें. ऐसा करने से गले में होने वाले दर्द से जल्दी राहत मिलती है.
काली मिर्च के साथ मिश्री का सेवन -
काली मिर्च पाउडर और मिश्री की बराबर मात्रा लें और इसे मिलाकर एक बंद डिब्बे में रख लें. गले में खराश होने पर इसकी थोड़ी सी मात्रा का सेवन दिन में दो-तीन बार करें. इसे खाने के बाद अगले आधे घंटे तक पानी ना पिएं. इससे गले की खराश और दर्द से बहुत जल्दी आराम मिलता है.
शहद से दूर करें गले की खराश -
दिन में दो बार एक-एक चम्मच शहद का सेवन करें और साथ में हल्का गुनगुना पानी भी पिएं. ऐसा करने से गले का दर्द जल्दी ठीक हो जाता है. खासतौर पर अगर जुकाम की वजह से गले में खराश है तो शहद का सेवन और भी उपयोगी है.
अदरक का काढ़ा पिएं -
अदरक के कुछ टुकड़ों को छील लें और इसके बाद इसके पानी में डालकर देर तक उबलने दें. जब पानी आधा बचे तो समझ जाएँ कि आपका काढ़ा तैयार हो चुका है. गले की खराश या गले में दर्द होने पर इस काढ़े का सेवन करें. दिन भर में दो से तीन बार इसे पीना गले के लिए बहुत फायदेमंद होता है

Comments

Popular posts from this blog

गले का इन्फेक्शन दूर करने के लिए नुस्खे

बदन दर्द और जोड़ों का दर्द

Mystery Fever या विचित्र ज्वर